राहुल ने स्टालिन के बाद विजय से बात की

Categorized as राजनीति

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तमिलनाडु के करूर में हुई भगदड़ के बाद टीवीके नेता और तमिल फिल्मों के सुपरस्टार विजय से बात की है। .इस बातचीत को लेकर चेन्नई से दिल्ली तक बहुत चर्चा है। चर्चा इसलिए है क्योंकि विजय ने पार्टी बनाने के बाद डीएमके को चुनौती दी और कांग्रेस के सामने प्रस्ताव रखा कि वह डीएमके को छोड़ कर उसके साथ तालमेल करे। कांग्रेस ने प्रस्ताव कोई खारिज करने वाला बयान नहीं दिया। इस बीच कांग्रेस के नेता डीएमके से ज्यादा सीटों की मांग करने लगे। पिछली बार कांग्रेस 25 सीटों पर लड़ी थी। इस बार उसके नेता ज्यादा सीट चाह रहे हैं। तभी जब राहुल गांधी ने विजय से बात की तो कई तरह की राजनीतिक अटकलें शुरू हो गईं। गौरतलब है कि विजय की पार्टी ने करूर में रैली का आयोजन किया था, जिसमें विजय छह घंटे की देरी से पहुंचे थे और उनके भाषण के दौरान ही भगदड़ मच गई थी। इस भगदड़ में 40 लोगों की मौत हो गई और अनेक लोग घायल हो गए।

बहरहाल, जब राहुल गांधी की विजय से बातचीत पर बहुत राजनीतिक चर्चा हुई तो कांग्रेस की ओर से सफाई दी गई कि राहुल ने पहले मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से बात की और उसके बाद उनकी सहमति से ही विजय को फोन किया। गौरतलब है कि राहुल अभी दक्षिण अमेरिका के चार देशों की यात्रा पर गए हैं। उन्होंने वहां से तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सहयोगी एमके स्टालिन को फोन किया और भगदड़ के बाद राहत व बचाव कार्यों के बारे में बात की। इस दौरान राहुल ने उनसे कहा कि वे विजय से भी बात करना चाहते हैं क्योंकि रैली उनकी पार्टी की थी और उनके कार्यकर्ताओं की मौत हुई है। स्टालिन ने इस पर कोई आपत्ति नहीं की। बाद में स्टालिन ने अपनी बातचीत को लेकर सोशल मीडिया में पोस्ट लिखा, जिसमें उन्होंने राहुल गांधी को भाई बताया और इस तरह कांग्रेस और डीएमके अलायंस में किसी तरह की खींचतान को खारिज किया।


Previous News Next News

More News

भीलवाड़ा पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, आचार्य पुलक सागर से की धर्मचर्चा

September 15, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को भीलवाड़ा पहुंचे। श्री भागवत ने यहां शास्त्री नगर स्थित सूर्य महल में चल रहे आचार्य पुलक सागर महाराज के चातुर्मास कार्यक्रम में शिरकत करके उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों महानुभावों के बीच करीब 40 मिनट तक महत्वपूर्ण विषयों पर धर्म चर्चा हुई। बातचीत का…

योगी ने बुलंदशहर में दिवंगत विधायक के परिजनों से की मुलाकात

September 15, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को शिकारपुर में दिवंगत विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। सूचना अधिकारी चांद मियां ने बतया कि उन्होंने श्री अनिल शर्मा के पुत्र कुश के सर पर हाथ रखते हुए कहा कि वह पार्टी के…

डिजिटल भुगतान पर मोदी सरकार का सबसे बड़ा यू टर्न: राहुल

September 15, 2026

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के संसद में यूपीआई भुगतान पर कोई टैक्स या शुल्क नहीं लगाने के आश्वासन के बावजूद मोदी सरकार ने दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई कारोबारी लेनदेन पर शुल्क लगाने का रास्ता खोल दिया…

भाजपा कैसे 21 राज्यों में यूसीसी लागू करेगी

September 15, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि 2029 के लोकसभा चुनाव तक देश के भाजपा और एनडीए शासित 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी लागू हो जाएगी। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐसे बहुत से काम हैं, जिनकी समय सीमा का ऐलान किया था और समय सीमा पूरी होने…

आप का अलायंस कांग्रेस के लिए खतरा

September 15, 2026

आम आदमी पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा अपने चुनाव जीतने का तो है लेकिन साथ ही दूसरा हिस्सा कांग्रेस को कमजोर करते जाने का भी है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गोवा और गुजरात में कांग्रेस का बड़ा नुकसान किया था। गुजरात में आप को 13 फीसदी के करीब वोट मिले थे,…

logo