चिदंबरम नए मणिशंकर अय्यर हैं

Categorized as राजनीति

कांग्रेस के मणिशंकर अय्यर ने 2014 में नरेंद्र मोदी को लेकर जो बयान दिए थे उनका खामियाजा कांग्रेस पार्टी आजतक भुगत रही है। अब वही काम पी चिदंबरम कर रहे हैं। हैरानी नहीं है कि दोनों कांग्रेस के ही नहीं, बल्कि भारतीय राजनीति के सबसे पढ़े लिखे सांसदों में से हैं लेकिन दोनों में किसी का बड़ा जनाधार नहीं है। दोनों तमिलनाडु से आते हैं। फर्क यह है कि अय्यर का करियर बेदाग है तो चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति दोनों भ्रष्टाचार के मामले में जेल काट कर आ चुके हैं। अब भी पूरे परिवार के ऊपर केंद्रीय एजेंसियों की तलवार लटक रही है। इसके बावजूद कांग्रेस आलाकमान ने पिता, पुत्र दोनों को एडजस्ट किया है। पी चिदंबरम राज्यसभा सांसद हैं तो उनके बेटे को उनकी पारंपरिक शिवगंगा सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ाया गया था, जहां गठबंधन के कारण वे जीत गए।

पी चिदंबरम ने कांग्रेस को बहुत गहरा घाव दिया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा है कि 26 नवंबर 2008 को मुंबई पर हुए आतंकवादी हमले के बाद अमेरिका के दबाव में तब की कांग्रेस सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। उन्होंने बहुत विस्तार से बताया है कि कैसे उस समय कि अमेरिकी विदेश मंत्री कोंडोलिजा राइस ने बात की और सरकार पर दबाव डाला कि वह पाकिस्तान के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाए। चिदंबरम ने कहा कि पूरी दुनिया का दबाव था और भारत का विदेश मंत्रालय भी नहीं चाहता था कि पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध छेड़ा जाए इसलिए मनमोहन सिंह की सरकार ने कुछ नहीं किया। उनके इस बयान के बाद हंगामा मचा है। ध्यान रहे भाजपा हमेशा कहती रही है कि कांग्रेस की सरकारों ने उस समय हुए आतंकवादी हमलों का बदला नहीं लिया, जबकि भाजपा ने हर हमले के बाद पाकिस्तान को सबक सिखाया। भाजपा कह रही है कि पहलगाम हमले के बाद नरेंद्र मोदी सरकार पर भी अमेरिका और दूसरे देशों का दबाव था लेकिन उसकी परवाह किए बगैर भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर किया। कांग्रेस के लिए इसका जवाब देना मुश्किल हो रहा है।


Previous News Next News

More News

भीलवाड़ा पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, आचार्य पुलक सागर से की धर्मचर्चा

September 15, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को भीलवाड़ा पहुंचे। श्री भागवत ने यहां शास्त्री नगर स्थित सूर्य महल में चल रहे आचार्य पुलक सागर महाराज के चातुर्मास कार्यक्रम में शिरकत करके उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों महानुभावों के बीच करीब 40 मिनट तक महत्वपूर्ण विषयों पर धर्म चर्चा हुई। बातचीत का…

योगी ने बुलंदशहर में दिवंगत विधायक के परिजनों से की मुलाकात

September 15, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को शिकारपुर में दिवंगत विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। सूचना अधिकारी चांद मियां ने बतया कि उन्होंने श्री अनिल शर्मा के पुत्र कुश के सर पर हाथ रखते हुए कहा कि वह पार्टी के…

डिजिटल भुगतान पर मोदी सरकार का सबसे बड़ा यू टर्न: राहुल

September 15, 2026

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के संसद में यूपीआई भुगतान पर कोई टैक्स या शुल्क नहीं लगाने के आश्वासन के बावजूद मोदी सरकार ने दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई कारोबारी लेनदेन पर शुल्क लगाने का रास्ता खोल दिया…

भाजपा कैसे 21 राज्यों में यूसीसी लागू करेगी

September 15, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि 2029 के लोकसभा चुनाव तक देश के भाजपा और एनडीए शासित 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी लागू हो जाएगी। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐसे बहुत से काम हैं, जिनकी समय सीमा का ऐलान किया था और समय सीमा पूरी होने…

आप का अलायंस कांग्रेस के लिए खतरा

September 15, 2026

आम आदमी पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा अपने चुनाव जीतने का तो है लेकिन साथ ही दूसरा हिस्सा कांग्रेस को कमजोर करते जाने का भी है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गोवा और गुजरात में कांग्रेस का बड़ा नुकसान किया था। गुजरात में आप को 13 फीसदी के करीब वोट मिले थे,…

logo