ईरान में और भड़की जंग

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जंग की आग और भड़क गई है। युद्ध शुरू होने के 29वें दिन शनिवार को इजराइल ने ईरान के अंदर 50 लड़ाकू विमानों से हमला किया तो दूसरी ओर ईरान ने इजराइल के साथ साथ पांच खाड़ी देशों पर हमला किया। इस बीच हूती विद्रोही भी इस लड़ाई में ईरान की ओर से शामिल हो गए हैं। इसके बाद यमन की तरफ से इजराइल पर हमले का खतरा बढ़ गया है। ध्यान रहे ईरान के साथ साथ इजराइल की लड़ाई लेबनान से भी चल रही है। भीषण बमबारी के बीच उसने लेबनान से सात गांव खाली करने को कहा है।

बहरहाल, इजराइली सेना के बताया है कि उसने ईरान के तीन इलाकों में हथियार बनाने वाली फैक्टरियों और परमाणु कार्यक्रम से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया है। सेना ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर ये हमले किए गए और कई घंटों तक चले। हमलों में अराक और यज्द जैसे अहम इलाके शामिल थे। जिन ठिकानों को निशाना बनाया गया, उनमें हथियार बनाने वाली सैन्य इंडस्ट्री और बैलिस्टिक के साथ एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइल के पुर्जे बनाने वाली फैक्टरी शामिल थी।

इजराइल ने अराक में मौजूद हेवी वॉटर प्लांट पर भी हमला किया गया, जिसे इजराइल ने परमाणु हथियारों के लिए प्लूटोनियम तैयार करने में अहम बताया है। साथ ही यज्द में उस प्लांट को भी निशाना बनाया गया, जहां यूरेनियम संवर्धन के लिए जरूरी सामग्री तैयार की जाती है। इजराइल के इस हमले के बीच ईरान ने सऊदी अरब सहित पांच खाड़ी देशों पर हमला किया। उसने सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयरबेस पर छह बैलिस्टिक मिसाइलें और 29 ड्रोन दागीं। इस हमले में कम से कम 15 सैनिक घायल हुए।

ईरान के इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी आईआरजीसी ने दावा किया है कि उसने दुबई में एक ठिकाने पर हमला किया, जहां यूक्रेन का एयर डिफेंस सिस्टम मौजूद था। ईरानी अधिकारियों के मुताबिक, इस ठिकाने का इस्तेमाल अमेरिकी सेना की मदद के लिए किया जा रहा था। इस बीच खबर है कि ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल की जंग में संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई भी शामिल हो सकता है। गौरतलब है कि युद्ध शुरू होने के बाद यूएई पर दो हजार से ज्यादा मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। हालांकि, यूएई की मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम ने इनमें से ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया।


Previous News Next News

More News

ज्ञानेश के खिलाफ देश भर में प्रदर्शन

September 26, 2026

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शुक्रवार, 25 सितंबर को कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश में प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने सभी राज्यों की राजधानी में शुक्रवार को मार्च निकाला और प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। गौरतलब है कि एक दिन पहले गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष…

नेहा बोरा जंतर मंतर पहुंची, सीजेपी का प्रदर्शन टला

September 26, 2026

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी ने पहले तो 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था लेकिन अब उसे आगे बढ़ा दिया गया है। सीजेपी के नेताओं ने कहा है कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो सीजेपी दो अक्टूबर से देश भर में प्रदर्शन करेगी। पहले सीजेपी के संस्थापक…

सुप्रीम कोर्ट और बॉम्ब हाई कोर्ट में याचिका

September 26, 2026

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मनमाने तरीके से चुनाव आयोग को चलाने के ‘इंडियन एक्सप्रेस’ के खुलासे के बाद अब मामला अदालत में पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट में एक वकील ने याचिका दायर की है तो दो याचिकाएं बॉम्बे हाई कोर्ट में दर्ज की गई हैं। दोनों अदालतों में दायर याचिकाओं…

भाजपा की दो सहयोगी पार्टियों ने उठाए सवाल

September 26, 2026

नई दिल्ली। देश की विपक्षी पार्टियां तो मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ऊपर हमला कर ही रही हैं अब दो सहयोगी पार्टियों ने भी सवाल उठाए हैं। बिहार की दो सहयोगी पार्टियों के नेताओं ने चुनाव आयोग से ज्यादा स्पष्टता से अपनी बात रखने को कहा है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पहले यह…

ज्ञानेश कुमार के कार्यक्रम स्थगित

September 26, 2026

नई दिल्ली। अंग्रेजी के अखबार ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ के खुलासे के तीन दिन हो गए हैं। लेकिन अभी तक मुख्य चुनाव आयुक्त या दोनों चुनाव आयुक्तों की ओर से आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। चुनाव आयोग की ओर से एक नोट जरूर जारी हुआ लेकिन जिन दो चुनाव आयुक्तों की 14 आपत्तियों…

logo