पाकिस्तान में चार देशों की बैठक

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में चल रही जंग के बीच चार मुस्लिम देशों के विदेश मंत्रियों की एक अहम बैठक पाकिस्तान में हुई है। राजधानी इस्लामाबाद में पाकिस्तान के साथ मिस्र, सऊदी अरब और तुर्किए के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई। बताया जा रहा है कि दिन भर चली इस बैठक में ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के बाद जारी जंग को समाप्त करने के उपाय तलाशे के साथ साथ क्षेत्रीय हालात पर चर्चा की गई।

चार देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक खत्म होने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान से अलग से मुलाकात की। इस दौरान पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई प्रमुख भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि पाकिस्तान पश्चिम एशिया की जंग में मध्यस्थता की कोशिश कर रहा है और उसने अमेरिका की ओर से तैयार किया गया 15 सूत्री प्रस्ताव ईरान को सौंपा है। पाकिस्तान के ईरान और सऊदी अरब दोनों से बेहतर रिश्ते हैं। बताया गया है कि पहले यह मीटिंग तुर्किए में होने वाली थी, लेकिन बाद में इसे पाकिस्तान शिफ्ट कर दिया गया। ध्यान रहे पाकिस्तान इस समय किसी पक्ष से नहीं है इसलिए उसे तटस्थ मान कर वहां बैठक की गई।


Previous News Next News

More News

ज्ञानेश के खिलाफ देश भर में प्रदर्शन

September 26, 2026

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शुक्रवार, 25 सितंबर को कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश में प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने सभी राज्यों की राजधानी में शुक्रवार को मार्च निकाला और प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। गौरतलब है कि एक दिन पहले गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष…

नेहा बोरा जंतर मंतर पहुंची, सीजेपी का प्रदर्शन टला

September 26, 2026

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी ने पहले तो 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था लेकिन अब उसे आगे बढ़ा दिया गया है। सीजेपी के नेताओं ने कहा है कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो सीजेपी दो अक्टूबर से देश भर में प्रदर्शन करेगी। पहले सीजेपी के संस्थापक…

सुप्रीम कोर्ट और बॉम्ब हाई कोर्ट में याचिका

September 26, 2026

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मनमाने तरीके से चुनाव आयोग को चलाने के ‘इंडियन एक्सप्रेस’ के खुलासे के बाद अब मामला अदालत में पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट में एक वकील ने याचिका दायर की है तो दो याचिकाएं बॉम्बे हाई कोर्ट में दर्ज की गई हैं। दोनों अदालतों में दायर याचिकाओं…

भाजपा की दो सहयोगी पार्टियों ने उठाए सवाल

September 26, 2026

नई दिल्ली। देश की विपक्षी पार्टियां तो मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ऊपर हमला कर ही रही हैं अब दो सहयोगी पार्टियों ने भी सवाल उठाए हैं। बिहार की दो सहयोगी पार्टियों के नेताओं ने चुनाव आयोग से ज्यादा स्पष्टता से अपनी बात रखने को कहा है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पहले यह…

ज्ञानेश कुमार के कार्यक्रम स्थगित

September 26, 2026

नई दिल्ली। अंग्रेजी के अखबार ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ के खुलासे के तीन दिन हो गए हैं। लेकिन अभी तक मुख्य चुनाव आयुक्त या दोनों चुनाव आयुक्तों की ओर से आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। चुनाव आयोग की ओर से एक नोट जरूर जारी हुआ लेकिन जिन दो चुनाव आयुक्तों की 14 आपत्तियों…

logo