चार महीने तक पेट्रोल नहीं बेचेगा रूस

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में चल रही जंग की वजह से पूरी दुनिया में ऊर्जा का संकट है और इस बीच रूस ने पेट्रोल की बिक्री बंद करने का फैसला किया है। हालांकि वह कच्चा तेल बेचता रहेगा। रूस ने कहा है कि वह अगले चार महीने तक पेट्रोल नहीं बेचेगा। रूस का यह ब्रेक एक अप्रैल से शुरू होगा और 31 जुलाई तक चलेगा। रूस के उप प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक ने ऊर्जा मंत्रालय से यह प्रस्ताव तैयार कराया है। रूस ने कहा है कि घरेलू सप्लाई बनाए रखने और कीमतें नियंत्रित रखने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

उप प्रधानमंत्री नोवाक ने कहा कि मध्य पूर्व में ईरान के खिलाफ चल रही अमेरिका और इजराइल की जंग के कारण से पेट्रोलियम उत्पादों के वैश्विक बाजार में अस्थिरता बढ़ी है। इससे कीमतों में उतार चढ़ाव हो रहा है। इसे स्थिर करने और नियंत्रित करने के लिए रूस ने पेट्रोल की बिक्री बंद करने का फैसला किया है। गौरतलब है कि रूस हर दिन 12 से 17 लाख लाख बैरल पेट्रोल निर्यात करता है।

रूस की ओर से पेट्रोल की बिक्री रोके जाने से चीन, तुर्किए, ब्राजील, अफ्रीका और सिंगापुर जैसे बड़े खरीदार देशों पर असर पड़ेगा। भारत पर भारत पर असर कम होगा क्योंकि भारत  पेट्रोल नहीं, कच्चा तेल खरीदता है। भारत सीधे तौर पर पेट्रोल जैसे तैयार ईंधन पर ज्यादा निर्भर नहीं है, बल्कि कच्चे तेल पर निर्भर है। गौरतलब है कि भारत अपनी जरूरत का करीब 80 फीसदी कच्चा तेल आयात करता है, जिसमें से लगभग 20 फीसदी रूस से आता है। भारत बहुत कम मात्रा में पेट्रोल या अन्य तैयार ईंधन आयात करता है। क्योंकि भारत रिफाइनिंग के मामले में चौथी सबसे बड़ी क्षमता वाला देश है।


Previous News Next News

More News

ज्ञानेश के खिलाफ देश भर में प्रदर्शन

September 26, 2026

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शुक्रवार, 25 सितंबर को कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश में प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने सभी राज्यों की राजधानी में शुक्रवार को मार्च निकाला और प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। गौरतलब है कि एक दिन पहले गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष…

नेहा बोरा जंतर मंतर पहुंची, सीजेपी का प्रदर्शन टला

September 26, 2026

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी ने पहले तो 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था लेकिन अब उसे आगे बढ़ा दिया गया है। सीजेपी के नेताओं ने कहा है कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो सीजेपी दो अक्टूबर से देश भर में प्रदर्शन करेगी। पहले सीजेपी के संस्थापक…

सुप्रीम कोर्ट और बॉम्ब हाई कोर्ट में याचिका

September 26, 2026

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मनमाने तरीके से चुनाव आयोग को चलाने के ‘इंडियन एक्सप्रेस’ के खुलासे के बाद अब मामला अदालत में पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट में एक वकील ने याचिका दायर की है तो दो याचिकाएं बॉम्बे हाई कोर्ट में दर्ज की गई हैं। दोनों अदालतों में दायर याचिकाओं…

भाजपा की दो सहयोगी पार्टियों ने उठाए सवाल

September 26, 2026

नई दिल्ली। देश की विपक्षी पार्टियां तो मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ऊपर हमला कर ही रही हैं अब दो सहयोगी पार्टियों ने भी सवाल उठाए हैं। बिहार की दो सहयोगी पार्टियों के नेताओं ने चुनाव आयोग से ज्यादा स्पष्टता से अपनी बात रखने को कहा है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पहले यह…

ज्ञानेश कुमार के कार्यक्रम स्थगित

September 26, 2026

नई दिल्ली। अंग्रेजी के अखबार ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ के खुलासे के तीन दिन हो गए हैं। लेकिन अभी तक मुख्य चुनाव आयुक्त या दोनों चुनाव आयुक्तों की ओर से आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। चुनाव आयोग की ओर से एक नोट जरूर जारी हुआ लेकिन जिन दो चुनाव आयुक्तों की 14 आपत्तियों…

logo