शेयर बाजार में दिखी बड़ी तेजी

Categorized as समाचार

मुंबई। पश्चिम एशिया में जंग शुरू होने के बाद से शेयर बाजार में एकाध दिनों को छोड़ कर लगभग हर दिन गिरावट हुई है। लेकिन मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। मंगलवार, 24 मार्च को 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक 1,372 अंक यानी 1.89 फीसदी की तेजी के साथ 74,068 पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी में भी 400 अंक यानी 1.78 फीसदी की तेजी रही। यह 22,912 पर पहुंच गया।

मंगलवार को बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में सबसे ज्यादा खरीदारी रही। मंगलवार को शेयर बाजार में यह उछाल दोपहर एक बजे के करीब ‘अल अरबिया’ की उस रिपोर्ट के बाद आया है, जिसमें दावा किया गया है कि ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई अमेरिका के साथ बातचीत करने के लिए सहमत हो गए हैं। हालांकि, ईरान की ओर से अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घरेलू शेयर बाजार में तेजी की एक वजह ग्लोबल मार्केट से मिले अच्छे संकेत भी रहे।

गौरतलब है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों को पांच दिन के लिए अस्थायी रूप से रोकने का ऐलान किया है, जिसका असर भारतीय बाजार पर दिखा। इससे एक दिन पहले सोमवार, 23 मार्च को शेयर बाजार में 1,837 अंक की भारी गिरावट हुई थी। इससे पहले ट्रंप ने 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था और ऐलान किया था कि ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर हमला करेंगे।


Previous News Next News

More News

भारत का कबड्डी में ‘गोल्डन डबल’, पुरुष और महिला टीमों ने फ़ाइनल में ईरान को हराया

September 26, 2026

भारत ने एशियाई खेलों में पुरुष और महिला वर्ग में कबड्डी फ़ाइनल में शनिवार को ईरान को हराकर दोहरी स्वर्णिम सफलता हासिल की। पुरुषों के रोमांचक मुकाबले में भारत ने ईरान को 40-34 से हराकर गोल्ड मेडल जीता और एशियाई खेलों में अपना ख़िताब सफलतापूर्वक बचाया। महिला कबड्डी टीम ने ईरान को 37-34 से हराकर…

‘लस्ट स्टोरीज़ 3’: कामना के उस पार

September 26, 2026

सभी कहानियों को साथ रखिए तो एक दिलचस्प बात सामने आती है कि सेक्स इच्छा की शुरुआत नहीं है। इच्छा उससे बहुत पहले शुरू हो चुकी होती है। शायद यही वह बिंदु है, जहां ओशो की सोच प्रासंगिक हो जाती है। ओशो ने सेक्स को केवल दबाने या भोगने की वस्तु के रूप में देखने…

ज्ञानेश के खिलाफ देश भर में प्रदर्शन

September 26, 2026

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शुक्रवार, 25 सितंबर को कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश में प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने सभी राज्यों की राजधानी में शुक्रवार को मार्च निकाला और प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। गौरतलब है कि एक दिन पहले गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष…

नेहा बोरा जंतर मंतर पहुंची, सीजेपी का प्रदर्शन टला

September 26, 2026

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी ने पहले तो 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था लेकिन अब उसे आगे बढ़ा दिया गया है। सीजेपी के नेताओं ने कहा है कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो सीजेपी दो अक्टूबर से देश भर में प्रदर्शन करेगी। पहले सीजेपी के संस्थापक…

सुप्रीम कोर्ट और बॉम्ब हाई कोर्ट में याचिका

September 26, 2026

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मनमाने तरीके से चुनाव आयोग को चलाने के ‘इंडियन एक्सप्रेस’ के खुलासे के बाद अब मामला अदालत में पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट में एक वकील ने याचिका दायर की है तो दो याचिकाएं बॉम्बे हाई कोर्ट में दर्ज की गई हैं। दोनों अदालतों में दायर याचिकाओं…

logo