होरमुज से निकले दो और भारतीय जहाज

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। गैस और कच्चे तेल से भरे भारत के कई टैंकर होरमुज की खाड़ी से निकल कर सुरक्षित भारत आ गए हैं। अब दो और जहाजों के होरमुज की खाड़ी से निकलने की खबर है। इन दोनों में एलपीजी भरी है। जग वसंत और पाइन गैस नाम के दो भारतीय एलपीजी टैंकर होरमुज की खाड़ी से निकले हैं। इनमें कुल 92,612 सौ मीट्रिक टन एलपीजी है।

जग वसंत पर 33 और पाइन गैस पर 27 भारतीय नाविक सवार हैं। दोनों जहाज अब भारत की ओर बढ़ रहे हैं और इनके 26 से 28 मार्च  के बीच भारतीय बंदरगाहों पर पहुंचने की संभावना है। इस बीच कच्चे तेल की कीमतों में फिर तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है। युद्ध जल्द खत्म होने की उम्मीद बंधने पर कीमत सौ डॉलर प्रति बैरल से नीचे आई थी लेकिन युद्धविराम की उम्मीद कमजोर पड़ने के बाद तेल की कीमतें एक बार फिर एक सौ डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं।


Previous News Next News

More News

भारत का कबड्डी में ‘गोल्डन डबल’, पुरुष और महिला टीमों ने फ़ाइनल में ईरान को हराया

September 26, 2026

भारत ने एशियाई खेलों में पुरुष और महिला वर्ग में कबड्डी फ़ाइनल में शनिवार को ईरान को हराकर दोहरी स्वर्णिम सफलता हासिल की। पुरुषों के रोमांचक मुकाबले में भारत ने ईरान को 40-34 से हराकर गोल्ड मेडल जीता और एशियाई खेलों में अपना ख़िताब सफलतापूर्वक बचाया। महिला कबड्डी टीम ने ईरान को 37-34 से हराकर…

‘लस्ट स्टोरीज़ 3’: कामना के उस पार

September 26, 2026

सभी कहानियों को साथ रखिए तो एक दिलचस्प बात सामने आती है कि सेक्स इच्छा की शुरुआत नहीं है। इच्छा उससे बहुत पहले शुरू हो चुकी होती है। शायद यही वह बिंदु है, जहां ओशो की सोच प्रासंगिक हो जाती है। ओशो ने सेक्स को केवल दबाने या भोगने की वस्तु के रूप में देखने…

ज्ञानेश के खिलाफ देश भर में प्रदर्शन

September 26, 2026

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शुक्रवार, 25 सितंबर को कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश में प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने सभी राज्यों की राजधानी में शुक्रवार को मार्च निकाला और प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। गौरतलब है कि एक दिन पहले गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष…

नेहा बोरा जंतर मंतर पहुंची, सीजेपी का प्रदर्शन टला

September 26, 2026

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी ने पहले तो 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था लेकिन अब उसे आगे बढ़ा दिया गया है। सीजेपी के नेताओं ने कहा है कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो सीजेपी दो अक्टूबर से देश भर में प्रदर्शन करेगी। पहले सीजेपी के संस्थापक…

सुप्रीम कोर्ट और बॉम्ब हाई कोर्ट में याचिका

September 26, 2026

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मनमाने तरीके से चुनाव आयोग को चलाने के ‘इंडियन एक्सप्रेस’ के खुलासे के बाद अब मामला अदालत में पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट में एक वकील ने याचिका दायर की है तो दो याचिकाएं बॉम्बे हाई कोर्ट में दर्ज की गई हैं। दोनों अदालतों में दायर याचिकाओं…

logo