युवा शक्ति का रुतबा

Categorized as संपादकीय

सत्ता के ऊपरी हलकों तक शायद यह संदेश पहुंचा है कि दमन के तरीके का उलटा परिणाम हो सकता है। इसलिए अब युवाओं के प्रति संवेदनशील होने का संकेत दिया जा रहा है। यह स्वागतयोग्य है।

कॉकरोच आंदोलन के तहत युवाओं की लामबंदी का सत्ता प्रतिष्ठान पर कितना प्रभाव हुआ है, इसकी झलक सोमवार को सामने आई। 20 जुलाई को संसद मार्च में शामिल नौजवानों पर हुए मुकदमों को वापस लेने के मामले में केंद्र पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कॉकरोच जनता पार्टी ने पांच सितंबर को दिल्ली में फिर मार्च आयोजित करने का एलान किया है। दिल्ली पुलिस ने संकेत दिया था कि ब्रिक्स+ शिखर सम्मेलन की जारी तैयारियों के कारण इस कार्यक्रम को इजाजत देना कठिन होगा। यही दलील देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई कि शिखर सम्मेलन से एक हफ्ता पहले इस आंदोलन से कानून- व्यवस्था की समस्या पैदा हो सकती है, अतः इस पर रोक लगाई जाए।

मगर चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन जजों की बेंच ने अर्जी ठुकरा दी। कहा कि फिलहाल ऐसा मानने का कोई ठोस आधार नहीं है कि युवाओं के मार्च से कानून- व्यवस्था की स्थिति बिगड़ेगी। कोर्ट ने कहा कि कानून- व्यवस्था बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है और कोर्ट भरोसा है कि सरकार कानून के दायरे में रहकर यह काम करेगी। हाल- फिलहाल में जनतांत्रिक अधिकारों के पक्ष में कोर्ट का ऐसा दो-टूक रुख कभी-कभार ही देखने को मिला है। बहरहाल, कोर्ट का यह रुख सामने आने के बाद जो हुआ, वह और भी महत्त्वपूर्ण है। दिल्ली पुलिस ने सर्वोच्च न्यायालय में याचिका देकर गुजारिश की कि वह अनुच्छेद 142 के तहत संविधान से मिले विशेष अधिकार का इस्तेमाल कर कॉकरोच आंदोलन के दौरान दर्ज सभी प्राथमिकियों को रद्द कर दे।

कोर्ट ने इस याचिका पर सकारात्मक रुख दिखाया। यह घटनाक्रम युवाओं की उभरी शक्ति की मिसाल है। गुजरे महीनों में जिस पैमाने पर छात्र- युवा असंतोष सड़कों पर दिखा है, उसने यह भ्रम तोड़ दिया है कि सरकारी मशीनरी के अत्यधिक उपयोग से असहमति और प्रतिरोध को हमेशा के लिए दबाए रखा जा सकता है। सत्ता के ऊपरी हलकों तक संभवतः यह संदेश पहुंचा है कि दमन के तरीके का संभवतः उलटा परिणाम होगा। इसलिए अब युवाओं के प्रति संवेदनशील होने का संकेत दिया जा रहा है। यह स्वागतयोग्य है।


Previous News

More News

जदयू के चार सांसद नाराज हैं

September 2, 2026

नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद बिहार की राजनीति में कई चीजें बदल रही हैं। भाजपा और जदयू के संबंधों में भी पहले जैसी गरमाहट नहीं है। हालांकि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपनी तरफ से जदयू और नीतीश कुमार के साथ संबंधों को सद्भावपूर्ण बवाए रखने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।…

सीजेपी ने सरकार को फिर झुकाया

September 2, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी ने पांच सितंबर को इंडिया गेट से पुलिस मुख्यालय तक मार्च का ऐलान किया है। दिल्ली पुलिस इसकी अनुमति देने के मूड में नहीं थी। लेकिन उसको सुप्रीम कोर्ट के फैसले से झटका लगा है। सर्वोच्च अदालत ने सीजेपी के मार्च पर रोक लगाने की एक याचिका खारिज कर दी।…

सोनिया की एनएसी में कौन दिमागी नक्सल था?

September 2, 2026

राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ यानी आरएसएस के मुखपत्र ‘ऑर्गेनाइजर’ में लिखा गया है कि 2004 में केंद्र में यूपीए सरकार के समय सोनिया गांधी ने जो नेशनल एडवाइजरी कौंसिल यानी एनएसी बनाई थी उसमें दिमागी नक्सल भरे हुए थे। प्रफुल्ल केतकर ने ‘ऑर्गेनाइजर’ में यह टिप्पणी लिखी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके…

नेपाल में मरने वालों की संख्या एक हजार से ऊपर

September 2, 2026

नई दिल्ली। नेपाल में बुधवार, 26 अगस्त को अचानक आई बाढ़ में मरने वालों का आंकड़ा एक हजार से ज्यादा हो गया है। अब भी हजारों लोग लापता हैं। इस बीच नेपाल में नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है, जिसके बाद कम से कम सात जिलों में बाढ़ का नया अलर्ट जारी किया गया है।…

जंतर मंतर के सारे एफआईआर रद्द

September 2, 2026

नई दिल्ली। जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन से जुड़े सारे एफआईआर रद्द कर दिए गए हैं। आंदोलन खत्म होने के 38 दिन के बाद सुप्रीम कोर्ट ने संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत मिली विशेष शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए सारे एफआईआर रद्द करने का आदेश दिया। साथ ही सर्वोच्च…

logo