जंतर मंतर के सारे एफआईआर रद्द

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन से जुड़े सारे एफआईआर रद्द कर दिए गए हैं। आंदोलन खत्म होने के 38 दिन के बाद सुप्रीम कोर्ट ने संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत मिली विशेष शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए सारे एफआईआर रद्द करने का आदेश दिया। साथ ही सर्वोच्च अदालत ने सरकार से यह भी कहा कि वह तीन महीने के भीतर उन सभी छात्रों के परिजनों को मुआवजा दे, जिन्होंने नीट यूजी की परीक्षा रद्द होने के बाद सुसाइड करके जान दी थी।

इस तरह सीजेपी के आंदोलन के तीनों मांगे पूरी हो गई हैं। पहले धर्मेंद्र प्रधान का शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा हुआ था। अब सारे एफआईआर रद्द हो गए और मुआवजा देने का आदेश जारी हो गया। इसके साथ ही सीजेपी ने पांच सितंबर को इंडिया गेट से होने वाले मार्च को रद्द कर दिया। गौरतलब है कि सीजेपी ने सरकार पर आरोप लगाया था कि उसने 25 जुलाई को किया गया वादा पूरा नहीं किया है। इसलिए पांच सितंबर को इंडिया गेट से पुलिस मुख्यालय तक मार्च का आयोजन किया गया था।

पहले पुलिस ने इस मार्च को कानूनी तरीके से रुकवाने का प्रयास किया था। सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी, जिसमें 12 और 13 सितंबर को दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन के नाम पर इस प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की गई थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने आनन फानन में सारे एफआईआर रद्द करने की याचिका सुप्रीम कोर्ट में दी। सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने चीफ जस्टिस की अदालत में सोमवार को इसका जिक्र किया और मंगलवार को सुनवाई हो गई।

बहरहाल, फैसले के बाद सरकार ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान आपराधिक रिकॉर्ड वाले 2,873 लोग वहां पहुंचे थे। इनमें से जिन लोगों ने उस दौरान मारपीट या संपत्ति को नुकसान पहुंचाया हो तो उन पर यह केस चलता रहेगा। यह भी कहा गया है कि 20 से 25 जुलाई के बीच हुए विरोध प्रदर्शनों से जुड़ी कोई नई एफआईआर दर्ज नहीं की जाएगी दिल्ली, बिहार, महाराष्ट्र, बंगाल और असम में आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर केस चलते रहेंगे। इन पांच राज्यों को छोड़ कर बाकी जगहों पर ऐसी एफआईआर में पुलिस न तो जांच आगे बढ़ाएगी और न ही कोई कार्रवाई करेगी।


Previous News Next News

More News

जदयू के चार सांसद नाराज हैं

September 2, 2026

नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद बिहार की राजनीति में कई चीजें बदल रही हैं। भाजपा और जदयू के संबंधों में भी पहले जैसी गरमाहट नहीं है। हालांकि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपनी तरफ से जदयू और नीतीश कुमार के साथ संबंधों को सद्भावपूर्ण बवाए रखने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।…

सीजेपी ने सरकार को फिर झुकाया

September 2, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी ने पांच सितंबर को इंडिया गेट से पुलिस मुख्यालय तक मार्च का ऐलान किया है। दिल्ली पुलिस इसकी अनुमति देने के मूड में नहीं थी। लेकिन उसको सुप्रीम कोर्ट के फैसले से झटका लगा है। सर्वोच्च अदालत ने सीजेपी के मार्च पर रोक लगाने की एक याचिका खारिज कर दी।…

सोनिया की एनएसी में कौन दिमागी नक्सल था?

September 2, 2026

राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ यानी आरएसएस के मुखपत्र ‘ऑर्गेनाइजर’ में लिखा गया है कि 2004 में केंद्र में यूपीए सरकार के समय सोनिया गांधी ने जो नेशनल एडवाइजरी कौंसिल यानी एनएसी बनाई थी उसमें दिमागी नक्सल भरे हुए थे। प्रफुल्ल केतकर ने ‘ऑर्गेनाइजर’ में यह टिप्पणी लिखी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके…

नेपाल में मरने वालों की संख्या एक हजार से ऊपर

September 2, 2026

नई दिल्ली। नेपाल में बुधवार, 26 अगस्त को अचानक आई बाढ़ में मरने वालों का आंकड़ा एक हजार से ज्यादा हो गया है। अब भी हजारों लोग लापता हैं। इस बीच नेपाल में नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है, जिसके बाद कम से कम सात जिलों में बाढ़ का नया अलर्ट जारी किया गया है।…

जंतर मंतर के सारे एफआईआर रद्द

September 2, 2026

नई दिल्ली। जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन से जुड़े सारे एफआईआर रद्द कर दिए गए हैं। आंदोलन खत्म होने के 38 दिन के बाद सुप्रीम कोर्ट ने संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत मिली विशेष शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए सारे एफआईआर रद्द करने का आदेश दिया। साथ ही सर्वोच्च…

logo