विकसित भारत बनाने के लिए विदेश यात्रा से बचें, सोना न खरीदें: मोदी

Categorized as समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एक बार फिर लोगों से विदेश यात्रा से बचने और सोना न खरीदने की अपील करते हुए इसे “विकसित भारत” के लिए जरूरी बताया। मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि की तारीफ करते हुए श्री मोदी ने लोगों को इसके लिए बधाई दी।

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के 26वें शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक गये श्री मोदी ने वहां से जारी एक वीडियो में कहा, “हमें इस (विकास) गति को बनाये रखना है। इसके लिए आत्मनिर्भर भारत बनाना बहुत जरूरी है। स्वदेशी का मंत्र और वोकल फॉर लोकल को अपनाना चाहिए। 

Also Read : वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर हुआ महंगा

अगर घूमने-फिरने के लिए विदेश यात्रा पर जाते हैं तो नहीं जाना चाहिये। शादी-विवाह विदेशों में नहीं करनी चाहिये। ‘मेड इन इंडिया’ के मंत्र को जीना चाहिए। जरूरत न हो तो सोना भी नहीं खरीदना चाहिए।”

उन्होंने लोगों से स्वदेशी और आत्मनिर्भर पर बल देने की अपील करते हुए विश्वास जताया कि जब देश की आजादी के 100 साल पूरे होंगे, तो हम अपनी युवा पीढ़ी को विकसित भारत सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी के सपनों को आज की पीढ़ी अपने परिश्रम से साकार कर सकती है।

श्री मोदी ने कहा, “हमारी नीति साफ है, हमारी नीयत साफ है, और 140 करोड़ देशवासियों का परिश्रम देश को नयी ऊंचाइयों पर ले जा रहा है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

दिल्ली में बस यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सरकार सख्त

September 1, 2026

दिल्ली सरकार ने राजधानी में संचालित सभी बसों के ऑपरेटरों को यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। दिल्ली परिवहन विभाग ने मंगलवार को स्पष्ट किया है कि दिल्ली में चलने वाली बसों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी), पैनिक बटन, अग्निशमन यंत्र और फर्स्ट-एड किट…

कॉकरोच जनता पार्टी ने 5 सितंबर का मार्च टाला

September 1, 2026

उच्चतम न्यायालय ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट से जुड़े प्रदर्शनों के दौरान आंदोलनकारियों पर दर्ज प्राथमिकियों को अपने विशेषाधिकार का इस्तेमाल करते हुए मंगलवार को रद्द कर दिया। न्यायालय के इस आदेश के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने दिल्ली में आगामी पांच सितंबर को प्रस्तावित अपना मार्च वापस लेने का ऐलान कर दिया। उच्चतम…

ईरान की सैन्य चेतावनी- अमेरिका को हमला करने के लिए मदद न दें क्षेत्रीय देश

September 1, 2026

ईरान के खातम अल-अंबिया केंद्रीय मुख्यालय और सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने पश्चिमी एशियाई देशों को चेतावनी दी है कि वे ईरान पर हमला करने के लिए अमेरिका को अपनी जमीन या हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल की इजाजत न दें। ईरान के सरकारी प्रसारक आईआरआईबी के सोमवार को जारी बयान के मुताबिक, “क्षेत्र के…

विकसित भारत बनाने के लिए विदेश यात्रा से बचें, सोना न खरीदें: मोदी

September 1, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एक बार फिर लोगों से विदेश यात्रा से बचने और सोना न खरीदने की अपील करते हुए इसे “विकसित भारत” के लिए जरूरी बताया। मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि की तारीफ करते हुए श्री मोदी ने लोगों को…

वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर हुआ महंगा

September 1, 2026

तेल विपणन कंपनियों ने मंगलवार से होटल, रेस्त्रां आदि में इस्तेमाल होने वाले 19 किलोग्राम के वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिये हैं। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, 01 सितंबर से दिल्ली में वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर 2,747.50 रुपये का मिलेगा। अगस्त में इसकी कीमत 2,738…

logo