डीटीसी बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा देने वाली पिंक टिकट की सुविधा 17 सितंबर तक बढ़ी

Categorized as प्रादेशिक समाचार

दिल्ली सरकार ने डीटीसी बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा देने वाली मौजूदा पेपर आधारित ‘पिंक टिकट’ व्यवस्था को 17 सितंबर तक बढ़ाने का फैसला किया है।

दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने सोमवार को कहा कि यह विस्तार ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ आधारित व्यवस्था में सुचारू बदलाव और आगामी त्योहारों के दौरान महिला यात्रियों को किसी तरह की परेशानी से बचाने के लिए किया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक करीब 19 लाख महिलाओं ने ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ के लिए पंजीकरण कराया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 17 सितंबर के बाद भी पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए पंजीकरण और कार्ड जारी करने की प्रक्रिया जारी रहेगी। महिलाएं बस डिपो और बस टर्मिनल केंद्रों पर निर्धारित स्थानों से अपना स्मार्ट कार्ड बनवा सकेंगी। आगामी 17 सितंबर के बाद मुफ्त यात्रा की सुविधा के लिए स्मार्ट कार्ड आधारित व्यवस्था पूरी तरह लागू की जायेगी।

Also Read : आईएनएस ‘निपुण’ नौसेना के बेड़े में शामिल

परिवहन मंत्री ने कहा कि जन्माष्टमी, तीज और गणेश चतुर्थी समेत कई महत्वपूर्ण त्योहारों के दौरान महिलाओं और परिवारों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में पिंक टिकट की सुविधा को 17 सितंबर तक जारी रखने से महिला यात्रियों को बिना किसी रुकावट के मुफ्त बस यात्रा का लाभ मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है और इसी दिन से 2 अक्टूबर तक ‘सेवा पखवाड़ा’ शुरू होगा। पिंक टिकट व्यवस्था का विस्तार सेवा की भावना और महिला यात्रियों की सुविधा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

डॉ. सिंह ने कहा कि दिल्ली की माताओं और बहनों ने पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए पूरे उत्साह के साथ पंजीकरण कराया है। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को बेहतर सुविधाओं के साथ आधुनिक और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार सार्वजनिक परिवहन को अधिक सुलभ, सुविधाजनक, आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने पात्र महिला यात्रियों से जल्द पंजीकरण कराने की अपील की और कहा कि जिन महिलाओं ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, वे 17 सितंबर के बाद भी पंजीकरण कराकर स्मार्ट कार्ड प्राप्त कर सकेंगी।

Pic Credit : ANI


Previous News

More News

आईएनएस ‘निपुण’ नौसेना के बेड़े में शामिल

August 31, 2026

निस्तार श्रेणी का दूसरा डाइविंग सपोर्ट वेसल (डीएसवी) आईएनएस निपुण सोमवार को मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड में नौसेना के बेड़े में शामिल हो गया जिससे उसकी गहरे समुद्र में गोताखोरी, पानी के भीतर कार्रवाई और पनडुब्बी बचाव क्षमताओं में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी होगी। नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता…

सोन नदी जल विवाद खत्म: बिहार-झारखंड में समझौता

August 31, 2026

बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे को लेकर सोमवार को एक बड़ा समझौता हुआ जिससे दोनों के बीच 25 वर्ष पुराने विवाद का समाधान होने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को सिंचाई और पेयजल की आपूर्ति का मार्ग प्रशस्त हो गया। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में यहां…

मोदी की रूस- यूक्रेन युद्ध रोकने की अपील, कहा अंतहीन युद्ध से मानवता को भारी नुकसान

August 31, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध रोकने की पुरजोर अपील करते हुए कहा है कि अंतहीन युद्ध से मानवता को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। किर्गिस्तान की यात्रा पर गये श्री मोदी ने राजधानी बिश्केक में सोमवार को 26वें शंघाई सहयोग संगठन (एस सी ओ) शिखर सम्मेलन से इतर रूस…

चुनाव आयोग ने एसआईआर ड्राफ्ट जारी किया

August 31, 2026

चुनाव आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के बाद महाराष्ट्र में 2,07,93,916 और नयी दिल्ली में 47,56,722 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची के ड्राफ़्ट से हटा दिये हैं। घर-घर जाकर बड़े पैमाने पर किए गए सत्यापन एवं डिजिटलीकरण प्रक्रिया से पता चला है कि महाराष्ट्र में पंजीकृत लगभग 9.78 करोड़ मतदाताओं में से केवल 7.69…

नेपाल में बाढ़ में 903 लोगों की मौत, 4,247 लापता; 10,451 लोगों को सुरक्षित बचाया गया

August 31, 2026

नेपाल में आई भीषण बाढ़ में मरने वालों की संख्या सोमवार सुबह तक बढ़कर 903 हो गयी है और 4,247 लोग अब भी लापता हैं। राहत की बात यह है कि अब तक 10,451 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है। नेपाल के गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय आपदा जोखिम नियंत्रण एवं प्रबंधन…

logo