विविधता भारत के डीएनए में: भागवत

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत का न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डेन का कार्यक्रम निर्विघ्न संपन्न हुआ। न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी सहित कई संगठनों ने इस कार्यक्रम का विरोध किया था लेकिन किसी ने इसमें बाधा नहीं डाली। भागवत ने पांच हजार से ज्यादा भारतीय अमेरिकियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत के डीएनए में एकता और विविधता है।

इससे पहले न्यूयॉर्क में ही एक अन्य कार्यक्रम ‘वन वर्ल्ड, वन ह्यूमैनिटी’ उन्होंने हिंदुओं को पाठ पढ़ाते हुए कहा कि जो हिंदू कहता है कि मुसलमानों को देश में नहीं रहना चाहिए वह असल में हिंदू नहीं है। उन्होंने कहा, ‘यदि कोई हिंदू यह सोचता है कि भारत में मुसलमानों के लिए कोई जगह नहीं है या उन्हें देश से बाहर कर देना चाहिए, तो वह व्यक्ति हिंदू ही नहीं रहता। उन्होंने स्पष्ट किया कि हिंदुत्व का मतलब किसी को बाहर निकालना नहीं है, बल्कि सभी की गरिमा और मानवता की एकता पर विश्वास करना है’।

बहरहाल, शनिवार देर शाम न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डेन में भागवत ने करीब 45 मिनट के भाषण में कहा कि एकता और विविधता भारत के डीएनए में है। लोग अलग दिखते हैं, उनके रहने के तरीके हैं, लेकिन सभी के बीच एक जन्मजात जुड़ाव है। उन्होंने कहा, ‘विविधता में एकता भारत की पारंपरिक सोच है और देश समय समय पर पूरी दुनिया को इसका एहसास कराता रहा है’। भागवत ने आगे कहा, ‘सोचने की क्षमता इंसान के लिए एक वरदान है। सही सोच इंसान को भगवान के करीब ले जाती है, जबकि गलत सोच उसे जानवरों के करीब ले जाती है’।

मैडिसन स्क्वायर गार्डन यानी एमएसजी में आयोजित ‘यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन’ कार्यक्रम में पांच हजार से ज्यादा भारतीय मूल के अमेरिकी शामिल हुए। इसका आयोजन अमेरिकन हिंदूज फॉर एंगेजमेंट एंड डायलॉग यानी अहेड ने किया। कार्यक्रम में 30 देशों के 180 धार्मिक नेता पहुंचे थे। भागवत ने कहा कि भारत में जिस सिद्धांत को धर्म कहा जाता है, उसे सिर्फ धर्म या पूजा के तौर पर नहीं समझना चाहिए। धर्म वह व्यवस्था है जो ब्रह्मांड और जीवन को संभालती है। यह जीवन की अलग अलग स्थितियों के बीच संतुलन बनाए रखने में मदद करती है।


Previous News Next News

More News

आईएनएस ‘निपुण’ नौसेना के बेड़े में शामिल

August 31, 2026

निस्तार श्रेणी का दूसरा डाइविंग सपोर्ट वेसल (डीएसवी) आईएनएस निपुण सोमवार को मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड में नौसेना के बेड़े में शामिल हो गया जिससे उसकी गहरे समुद्र में गोताखोरी, पानी के भीतर कार्रवाई और पनडुब्बी बचाव क्षमताओं में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी होगी। नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता…

सोन नदी जल विवाद खत्म: बिहार-झारखंड में समझौता

August 31, 2026

बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे को लेकर सोमवार को एक बड़ा समझौता हुआ जिससे दोनों के बीच 25 वर्ष पुराने विवाद का समाधान होने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को सिंचाई और पेयजल की आपूर्ति का मार्ग प्रशस्त हो गया। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में यहां…

मोदी की रूस- यूक्रेन युद्ध रोकने की अपील, कहा अंतहीन युद्ध से मानवता को भारी नुकसान

August 31, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध रोकने की पुरजोर अपील करते हुए कहा है कि अंतहीन युद्ध से मानवता को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। किर्गिस्तान की यात्रा पर गये श्री मोदी ने राजधानी बिश्केक में सोमवार को 26वें शंघाई सहयोग संगठन (एस सी ओ) शिखर सम्मेलन से इतर रूस…

चुनाव आयोग ने एसआईआर ड्राफ्ट जारी किया

August 31, 2026

चुनाव आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के बाद महाराष्ट्र में 2,07,93,916 और नयी दिल्ली में 47,56,722 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची के ड्राफ़्ट से हटा दिये हैं। घर-घर जाकर बड़े पैमाने पर किए गए सत्यापन एवं डिजिटलीकरण प्रक्रिया से पता चला है कि महाराष्ट्र में पंजीकृत लगभग 9.78 करोड़ मतदाताओं में से केवल 7.69…

नेपाल में बाढ़ में 903 लोगों की मौत, 4,247 लापता; 10,451 लोगों को सुरक्षित बचाया गया

August 31, 2026

नेपाल में आई भीषण बाढ़ में मरने वालों की संख्या सोमवार सुबह तक बढ़कर 903 हो गयी है और 4,247 लोग अब भी लापता हैं। राहत की बात यह है कि अब तक 10,451 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है। नेपाल के गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय आपदा जोखिम नियंत्रण एवं प्रबंधन…

logo