मोदी की रूस- यूक्रेन युद्ध रोकने की अपील, कहा अंतहीन युद्ध से मानवता को भारी नुकसान

Categorized as समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध रोकने की पुरजोर अपील करते हुए कहा है कि अंतहीन युद्ध से मानवता को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

किर्गिस्तान की यात्रा पर गये श्री मोदी ने राजधानी बिश्केक में सोमवार को 26वें शंघाई सहयोग संगठन (एस सी ओ) शिखर सम्मेलन से इतर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

श्री मोदी ने बैठक में अपने प्रारंभिक वक्तव्य में श्री पुतिन के भारत दौरे का उल्लेख करते हुए कहा कि इस सफल यात्रा के दौरान लिए गये निर्णयों को अमल में लाने के लिए दोनों देशों में कार्य प्रगति पर है।

रूस यूक्रेन युद्ध का जिक्र करते हुए श्री मोदी ने कहा कि भारत ने हमेशा शांति के मार्ग पर जोर दिया है और वह शांति का पक्षधर रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी समस्याओं और मुद्दों का समाधान बातचीत के जरिए किया जाना चाहिए।

Also Read : चुनाव आयोग ने एसआईआर ड्राफ्ट जारी किया

प्रधानमंत्री ने कहा कि युद्ध का एक-एक दिन मानवता को पीछे ले जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी पक्षों को इस अंतहीन युद्ध के अंत की दिशा में कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि इस युद्ध को समाप्त करने की दिशा में किए जाने वाले प्रयास आशा की उम्मीद जागते हैं।

उन्होंने दोहराया कि भारत शांति के सभी प्रयासों का पुरजोर समर्थन करता है।

बैठक के बाद श्री मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “राष्ट्रपति पुतिन के साथ व्यापक चर्चाए कीं। भारत-रूस विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त सामरिक साझेदारी के पूरे दायरे पर चर्चा हुई। हाल के वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में हुई महत्वपूर्ण प्रगति को देखकर प्रसन्नता होती है। भारत-रूस मित्रता के लिए ऊर्जा, नवाचार, अंतरिक्ष, उर्वरक और लोगों के बीच संबंध प्रमुख केंद्रित क्षेत्र बने हुए हैं।”

सूत्रों के अनुसार दोनों नेताओं ने वार्ता के दौरान आर्थिक संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता जतायी। उन्होंने पश्चिम एशिया संकट के परिप्रेक्ष्य में ऊर्जा और उर्वरक आपूर्ति पर विस्तार से चर्चा की। श्री मोदी और श्री पुतिन ने द्विपक्षीय महत्व मुद्दों के साथ-साथ वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी बातचीत की।

Pic Credit : ANI


Previous News

More News

आईएनएस ‘निपुण’ नौसेना के बेड़े में शामिल

August 31, 2026

निस्तार श्रेणी का दूसरा डाइविंग सपोर्ट वेसल (डीएसवी) आईएनएस निपुण सोमवार को मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड में नौसेना के बेड़े में शामिल हो गया जिससे उसकी गहरे समुद्र में गोताखोरी, पानी के भीतर कार्रवाई और पनडुब्बी बचाव क्षमताओं में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी होगी। नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता…

सोन नदी जल विवाद खत्म: बिहार-झारखंड में समझौता

August 31, 2026

बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे को लेकर सोमवार को एक बड़ा समझौता हुआ जिससे दोनों के बीच 25 वर्ष पुराने विवाद का समाधान होने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को सिंचाई और पेयजल की आपूर्ति का मार्ग प्रशस्त हो गया। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में यहां…

मोदी की रूस- यूक्रेन युद्ध रोकने की अपील, कहा अंतहीन युद्ध से मानवता को भारी नुकसान

August 31, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध रोकने की पुरजोर अपील करते हुए कहा है कि अंतहीन युद्ध से मानवता को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। किर्गिस्तान की यात्रा पर गये श्री मोदी ने राजधानी बिश्केक में सोमवार को 26वें शंघाई सहयोग संगठन (एस सी ओ) शिखर सम्मेलन से इतर रूस…

चुनाव आयोग ने एसआईआर ड्राफ्ट जारी किया

August 31, 2026

चुनाव आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के बाद महाराष्ट्र में 2,07,93,916 और नयी दिल्ली में 47,56,722 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची के ड्राफ़्ट से हटा दिये हैं। घर-घर जाकर बड़े पैमाने पर किए गए सत्यापन एवं डिजिटलीकरण प्रक्रिया से पता चला है कि महाराष्ट्र में पंजीकृत लगभग 9.78 करोड़ मतदाताओं में से केवल 7.69…

नेपाल में बाढ़ में 903 लोगों की मौत, 4,247 लापता; 10,451 लोगों को सुरक्षित बचाया गया

August 31, 2026

नेपाल में आई भीषण बाढ़ में मरने वालों की संख्या सोमवार सुबह तक बढ़कर 903 हो गयी है और 4,247 लोग अब भी लापता हैं। राहत की बात यह है कि अब तक 10,451 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है। नेपाल के गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय आपदा जोखिम नियंत्रण एवं प्रबंधन…

logo