जयपुर में दो सेंटर पर नीट पीजी परीक्षा रद्द

Categorized as समाचार

जयपुर। नीट यूजी की परीक्षा के पेपर लीक होने और दोबारा परीक्षा होने के बाद अब कम से कम दो सेंटर पर नीट पीजी की परीक्षा दोबारा होगी। रविवार, 30 अगस्त को दो सेंटरों पर बार बार बिजली कटने और कंप्यूटर खराब होने से परीक्षा प्रभावित हुई। इससे परेशान छात्रों ने बाहर नारेबाजी भी की। कई छात्रों ने पेपर लीक होने का आरोप भी लगाया। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। अब पांच सितंबर को यह परीक्षा दोबारा होगी।

इससे पहले जयपुर में नीट पीजी 2026 परीक्षा के सीतापुरा के आईओएन डिजिटल जोन सेंटर पर हंगामा हो गया। परीक्षार्थियों ने आरोप लगाया कि कंप्यूटर बार बार बंद हुए, जिससे परीक्षा प्रभावित हुई। दो घंटे में 10 बार तक परीक्षा बाधित हुई। छात्रों ने पेपर लीक की भी आशंका जताई है। परीक्षा खत्म होने के बाद से सैकड़ों की संख्या में परीक्षार्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया। हंगामा बढ़ता देख इस सेंटर की परीक्षा कैंसिल कर दी गई है। इस केंद्र पर अब पांच सितंबर को फिर से परीक्षा होगी।

छात्रों ने बताया, परीक्षा सुबह नौ बजे शुरू होनी थी, लेकिन इसे करीब 10 बजे शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि बार बार बंद होने के बाद कुछ कंप्यूटर्स को फिर से स्टार्ट करने के बाद स्क्रीन पर तीन से चार सवाल ही दिखाई दिए। जबकि कुछ छात्रों के सिस्टम पर पांच से छह सवाल आने के बाद फिर कंप्यूटर बंद हो गए। छात्रों के प्रदर्शन के बाद नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज यानी एनबीईएमएस ने प्रभावित उम्मीदवारों के लिए पांच सितंबर को दोबारा परीक्षा की घोषणा की। एनबीईएमएस ने आईओएन डिजिटल जोन आईडीजेड, सीतापुरा सेंटर पर दोबारा परीक्षा की घोषणा की है। कहा गया है कि टेस्ट सेंटर संख्या 41,682 और 41,683 पर बिजली कटौती की समस्या से परीक्षा प्रभावित हुई।

विरोध कर रहे छात्रों ने पुलिस द्वारा धमकी दिए जाने जाने का आरोप भी लगाया। छात्रों ने कहा, पुलिस से मामले की शिकायत की तो विरोध प्रदर्शन करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। छात्रों का दावा है कि उनसे कहा गया कि यदि वे बाहर प्रदर्शन जारी रखते हैं तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा सकता है।


Previous News Next News

More News

आईएनएस ‘निपुण’ नौसेना के बेड़े में शामिल

August 31, 2026

निस्तार श्रेणी का दूसरा डाइविंग सपोर्ट वेसल (डीएसवी) आईएनएस निपुण सोमवार को मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड में नौसेना के बेड़े में शामिल हो गया जिससे उसकी गहरे समुद्र में गोताखोरी, पानी के भीतर कार्रवाई और पनडुब्बी बचाव क्षमताओं में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी होगी। नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता…

सोन नदी जल विवाद खत्म: बिहार-झारखंड में समझौता

August 31, 2026

बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे को लेकर सोमवार को एक बड़ा समझौता हुआ जिससे दोनों के बीच 25 वर्ष पुराने विवाद का समाधान होने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को सिंचाई और पेयजल की आपूर्ति का मार्ग प्रशस्त हो गया। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में यहां…

मोदी की रूस- यूक्रेन युद्ध रोकने की अपील, कहा अंतहीन युद्ध से मानवता को भारी नुकसान

August 31, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध रोकने की पुरजोर अपील करते हुए कहा है कि अंतहीन युद्ध से मानवता को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। किर्गिस्तान की यात्रा पर गये श्री मोदी ने राजधानी बिश्केक में सोमवार को 26वें शंघाई सहयोग संगठन (एस सी ओ) शिखर सम्मेलन से इतर रूस…

चुनाव आयोग ने एसआईआर ड्राफ्ट जारी किया

August 31, 2026

चुनाव आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के बाद महाराष्ट्र में 2,07,93,916 और नयी दिल्ली में 47,56,722 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची के ड्राफ़्ट से हटा दिये हैं। घर-घर जाकर बड़े पैमाने पर किए गए सत्यापन एवं डिजिटलीकरण प्रक्रिया से पता चला है कि महाराष्ट्र में पंजीकृत लगभग 9.78 करोड़ मतदाताओं में से केवल 7.69…

नेपाल में बाढ़ में 903 लोगों की मौत, 4,247 लापता; 10,451 लोगों को सुरक्षित बचाया गया

August 31, 2026

नेपाल में आई भीषण बाढ़ में मरने वालों की संख्या सोमवार सुबह तक बढ़कर 903 हो गयी है और 4,247 लोग अब भी लापता हैं। राहत की बात यह है कि अब तक 10,451 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है। नेपाल के गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय आपदा जोखिम नियंत्रण एवं प्रबंधन…

logo