राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ का क्या होगा?

Categorized as राजनीति

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सीईओ के चयन में क्या हो रहा है? सीईओ के चयन कि लिए बनी जस्टिस प्रमोद कोहली की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यों की टीम ने एक महीने से ज्यादा समय तक कवायद की है। लेकिन उसका क्या नतीजा निकला है यह किसी को पता नहीं है। बुधवार, दो सितंबर को ट्रस्ट की बैठक होने वाली है और कहा जा रहा है कि उसमें ट्रस्ट के सामने शॉर्टलिस्ट किए गए तीन नाम रखे जाएंगे, जिनमें से एक को सीईओ नियुक्त किया जाएगा। लेकिन यह पता नहीं चल रहा है कि जस्टिस प्रमोद कोहली की अध्यक्षता वाली कमेटी ने अभी तक तीन नाम शॉर्टलिस्ट किए हैं या नहीं।

गौरतलब है कि तीन सदस्यों की कमेटी के सामने पांच हजार से ज्यादा आवेदन आए थे। उनमें से एक सौ से ज्यादा लोगों से कमेटी के सदस्यों ने बात की। अनेक लोगों से फोन पर बात की गई। उसके बाद 16 लोगों को शॉर्टलिस्ट किए जाने की खबर आई थी। तब कहा गया था कि इनमे से तीन लोग चुने जाएंगे। लेकिन उन तीन नामों पर सहमति नहीं बनी। इस बीच ट्रस्ट से इस्तीफा दे चुके महासचिव चंपत राय की नौ पन्ने की एक चिट्ठी वायरल हुई और उसके बाद उनकी डायरी के पन्ने वायरल हुए। उनके और मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा के बीच चल रहा शीतयुद्ध इससे और भड़क गया। कहा जा रहा है कि चिट्ठी और डायरी के पन्ने लीक होने की टाइमिंग खास है। सीईओ के चयन से पहले इनका लीक होना संयोग नहीं है। सो, सवाल है कि क्या चंपत राय़ और नृपेंद्र मिश्रा की खींचतान में सीईओ का चयन अटक जाएगा? यह भी कहा जा रहा है कि चंपत राय और विश्व हिंदू परिषद मंदिर प्रबंधन पर अपना वर्चस्व बनाए रखना चाहते हैं। इस वजह से भी देरी हो रही है।


Previous News Next News

More News

प्रमोद तिवारी क्या यूपी में बात कर रहे हैं

September 1, 2026

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी पिछले दिनों समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले। उनके साथ उनकी बेटी और कांग्रेस विधायक दल की नेता अनुराधा मिश्रा भी थीं। गौरतलब है कि यूपी में कांग्रेस के दो ही विधायक हैं, जिनमें एक प्रमोद तिवारी की बेटी हैं। प्रमोद तिवारी भले प्रदेश अध्यक्ष नहीं…

राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ का क्या होगा?

September 1, 2026

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सीईओ के चयन में क्या हो रहा है? सीईओ के चयन कि लिए बनी जस्टिस प्रमोद कोहली की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यों की टीम ने एक महीने से ज्यादा समय तक कवायद की है। लेकिन उसका क्या नतीजा निकला है यह किसी को पता नहीं है। बुधवार, दो सितंबर…

बिहार में 10वीं और 12वीं के बच्चे फेल नहीं होगें!

September 1, 2026

बिहार सरकार ने एक नई पहल की है। अब 10वीं और 12वीं के छात्र फेल होंगे तो उनको फेल नहीं लिखा जाएगा। फेल की जगह पर लिखा जाएगा, ‘कौशल के लिए पात्र’। सवाल है कि क्या इसके बाद उसको किसी कौशल में प्रशिक्षित करने का काम होगा? क्योंकि अगर कौशल विकास का काम सरकार व्यापक…

नेपाल में 955 मौते, 3,925 लोग लापता

September 1, 2026

नई दिल्ली। नेपाल में बुधवार, 26 अगस्त को अचानक आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जैसे जैसे समय बीत रहा है वैसे वैसे सुरंगों में फंसे और मलबों में दबे लोगों के बचने की संभावना कम होती जा रही है। सोमवार, 31 अगस्त की शाम तक आए आंकड़ों के मुताबिक…

सत्ता किसी की भी, खमीर लेफ्ट का ही!

September 1, 2026

ढेरों प्रमाण हैं। तारीखों और घटनाओं का वह अंतहीन सिलसिला है जिससे मेरा निष्कर्ष है कि भारत के कम्युनिस्टों ने न केवल देश का समय बिगाड़ा। खुद के अवसर भी गंवाए। लेफ्ट के खाते में राजनीतिक बरबादियां लगातार दर्ज कराईं। बावजूद इसके मेरे मन में कम्युनिस्ट नेताओं के चाल, चेहरे और चरित्र की कसौटी में…

logo