कांग्रेस के सहयोगी क्यों खामोश हैं?

Categorized as राजनीति

यह हैरान करने वाली बात है कि चाहे आरक्षण को लेकर चल रही बहस हो या जाति जनगणना को लेकर उठाए जा रहे सवाल हों, कांग्रेस की सहयोगी पार्टियां इन पर पूरी तरह से खामोश हैं। यहां तक कि मंडल राजनीति से निकली समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल भी खामोश हैं। इक्का दुक्का नेताओं के बयानों के अलावा पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया या किसी तरह के अभियान की घोषणा नहीं हुई है। इन दोनों मामलों में कांग्रेस अकेले लड़ रही है। मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने इसे मुद्दा बनाया है। यह नहीं कहा जा सकता है कि दलित उत्पीड़न का मामला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से जुड़ा हुआ है इसलिए दूसरी पार्टियां इसमें दखल नहीं दे रही हैं। यह मामला अब पूरे देश में चला गया है और राहुल गांधी ने इसका दायरा बहुत बड़ा कर दिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उन्होंने खड़गे का भाषण भी सुनवाया और देश भर में होने वाले कथित दलित उत्पीड़न की बातें ग्राफिक डिटेल में बताईं। अगर यह मान लें कि यह मुद्दा कांग्रेस अध्यक्ष से जुड़ा है तो जाति जनगणना का मुद्दा तो मंडलवादी पार्टियों का ही है, उस पर सब खामोश क्यों हैं?

गौरतलब है कि जाति जनगणना को लेकर राहुल गांधी और खड़गे दोनों ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखी है। यह बहुत विस्तृत चिट्ठी है। 21 पन्नों की इस चिट्ठी में राहुल और खड़गे ने कई मुद्दे उठाए हैं। उन्होंने इसमें ओबीसी की श्रेणी शामिल करने से लेकर जातियों के लिए ड्रॉप डाउन मेन्यू यानी पहले से तैयार सूची मुहैया कराने को कहा है। इसके अलावा जो लंबी चौड़ी प्रश्नावली है इसे रद्द करने को भी कहा है। इस प्रश्नावली में लोगों से आधार नंबर, मोबाइल नंबर, बैंक खाता आदि की जानकारी ली जा रही है। इसे लेकर ममता बनर्जी ने भी सवाल उठाया लेकिन उनकी चिंता इस बात को लेकर थी कि सरकार इसके बहाने बैकडोर से एनआरसी लागू करना चाहती है। लेकिन उनके अलावा कोई विपक्षी नेता दलित सम्मान और जाति जनगणना का मुद्दा नहीं उठा रहा है।

माना जा रहा है कि अखिलेश यादव इसलिए सावधानी से कदम उठा रहे हैं क्योंकि छह महीने में उनके यहां चुनाव हैं। इसलिए वे नहीं चाहते हैं कि किसी भी मुद्दे पर वे किसी एक पक्ष में खड़े दिखाई दें क्योंकि उससे राजनीतिक नुकसान की संभावना है। तभी जाति जनगणना से लेकर परिसीमन और खड़गे के मसले पर सपा का रुख बहुत सावधानी भरा है। जहां तक तेजस्वी यादव का सवाल है तो वे या तो इसे समझ नहीं रहे हैं या समझ रहे हैं तो मान रहे हैं कि अभी कौन सा चुनाव है, जो इन मुद्दों को उठाया जाए और राजनीति की जाए। वे मोटे तौर पर चुनावी मौसम में राजनीति करने वाले नेता हैं। अरविंद केजरीवाल भी पंजाब चुनाव के कारण सावधानी से प्रतिक्रिया दे रहे हैं।


Previous News

More News

आईएनएस ‘निपुण’ नौसेना के बेड़े में शामिल

August 31, 2026

निस्तार श्रेणी का दूसरा डाइविंग सपोर्ट वेसल (डीएसवी) आईएनएस निपुण सोमवार को मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड में नौसेना के बेड़े में शामिल हो गया जिससे उसकी गहरे समुद्र में गोताखोरी, पानी के भीतर कार्रवाई और पनडुब्बी बचाव क्षमताओं में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी होगी। नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता…

सोन नदी जल विवाद खत्म: बिहार-झारखंड में समझौता

August 31, 2026

बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे को लेकर सोमवार को एक बड़ा समझौता हुआ जिससे दोनों के बीच 25 वर्ष पुराने विवाद का समाधान होने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को सिंचाई और पेयजल की आपूर्ति का मार्ग प्रशस्त हो गया। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में यहां…

मोदी की रूस- यूक्रेन युद्ध रोकने की अपील, कहा अंतहीन युद्ध से मानवता को भारी नुकसान

August 31, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध रोकने की पुरजोर अपील करते हुए कहा है कि अंतहीन युद्ध से मानवता को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। किर्गिस्तान की यात्रा पर गये श्री मोदी ने राजधानी बिश्केक में सोमवार को 26वें शंघाई सहयोग संगठन (एस सी ओ) शिखर सम्मेलन से इतर रूस…

चुनाव आयोग ने एसआईआर ड्राफ्ट जारी किया

August 31, 2026

चुनाव आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के बाद महाराष्ट्र में 2,07,93,916 और नयी दिल्ली में 47,56,722 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची के ड्राफ़्ट से हटा दिये हैं। घर-घर जाकर बड़े पैमाने पर किए गए सत्यापन एवं डिजिटलीकरण प्रक्रिया से पता चला है कि महाराष्ट्र में पंजीकृत लगभग 9.78 करोड़ मतदाताओं में से केवल 7.69…

नेपाल में बाढ़ में 903 लोगों की मौत, 4,247 लापता; 10,451 लोगों को सुरक्षित बचाया गया

August 31, 2026

नेपाल में आई भीषण बाढ़ में मरने वालों की संख्या सोमवार सुबह तक बढ़कर 903 हो गयी है और 4,247 लोग अब भी लापता हैं। राहत की बात यह है कि अब तक 10,451 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है। नेपाल के गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय आपदा जोखिम नियंत्रण एवं प्रबंधन…

logo