ईरान के राष्ट्रपति से मिले मोदी

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। ईरान पर अमरिका के हमले के बाद पहली बार ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात हुई। हालांकि जंग शुरू होने के बाद एक बार जून में दोनों के बीच फोन पर बात हुई थी। सोमवार को किर्गिस्तान के बिश्केक में दोनों नेताओं की मुलाकात हुई और दोपक्षीय वार्ता हुई। बैठक में पेजेशकियान ने मोदी ने कहा कि इस क्षेत्र में स्थायी शांति बहाली में भारत काफी मदद कर सकता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि शांति और स्थिरता के सभी प्रयासों का भारत समर्थन करेगा।

वार्ता के दौरान पेजेशकियान ने कहा, ‘अमेरिका ने अपने वादे को पूरा नहीं किया इसके बावजूद ईरान एक अंतिम समझौते पर पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध है’। पेजेशकियान ने कहा, ‘इलाके में शांति और स्थिरता को मजबूत करने में भारत काफी मदद कर सकता है’। बाद में प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘बिश्केक में राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से मुलाकात हुई। हमने ईरान के साथ भारत की पुरानी दोस्ती को अलग अलग क्षेत्रों में और मजबूत करने के अपने संकल्प को दोहराया’। उन्होंने आगे लिखा, ‘हम आने वाले समय में अपने व्यापार के दायरे को बढ़ाना और उसमें विविधता लाना चाहते हैं। हमने क्षेत्र के मौजूदा हालात पर चर्चा की। भारत स्थायी शांति सुनिश्चित करने की दिशा में की जा रही सभी कोशिशों का समर्थन करना जारी रखेगा’।

प्रधानमंत्री मोदी ने अर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पशिन्यान से भी दोपक्षीय वार्ता की। पशिन्यान के दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनकी और प्रधानमंत्री मोदी की पहली मुलाकात थी। बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने रक्षा, अर्थव्यवस्था, फार्मा, माइनिंग, शिक्षा और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में आपसी सहयोग पर चर्चा की। पीएम पशिन्यान ने मोदी को आर्मेनिया, अजरबैजान शांति समझौते के लागू होने की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी। इस दौरान पाशिन्यान ने मोदी को आर्मेनिया आने का न्योता दिया। एससीओ बैठक से इतर प्रधानमंत्री मोदी ने किर्गिस्तान में भारत से जुड़े लोगों से मुलाकात की, जिनमें प्रवासी सदस्य, शिक्षाविद, शोधकर्ता, पूर्व छात्र और योग अभ्यासकर्ता शामिल थे।


Previous News Next News

More News

पश्चिम बंगाल में घुसपैठियों का क्या हुआ?

September 1, 2026

पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बने चार महीने होने वाले हैं और अब घुसपैठियों की चर्चा थम गई है। चुनाव से पहले जितना प्रचार था और चुनाव के बाद जिस तरह की धरपकड़ हो रही थी वह अब नहीं हो रही है। इस बीच एक रिपोर्ट आई है, जिसके मुताबिक पश्चिम बंगाल में न…

प्रमोद तिवारी क्या यूपी में बात कर रहे हैं

September 1, 2026

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी पिछले दिनों समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले। उनके साथ उनकी बेटी और कांग्रेस विधायक दल की नेता अनुराधा मिश्रा भी थीं। गौरतलब है कि यूपी में कांग्रेस के दो ही विधायक हैं, जिनमें एक प्रमोद तिवारी की बेटी हैं। प्रमोद तिवारी भले प्रदेश अध्यक्ष नहीं…

राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ का क्या होगा?

September 1, 2026

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सीईओ के चयन में क्या हो रहा है? सीईओ के चयन कि लिए बनी जस्टिस प्रमोद कोहली की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यों की टीम ने एक महीने से ज्यादा समय तक कवायद की है। लेकिन उसका क्या नतीजा निकला है यह किसी को पता नहीं है। बुधवार, दो सितंबर…

बिहार में 10वीं और 12वीं के बच्चे फेल नहीं होगें!

September 1, 2026

बिहार सरकार ने एक नई पहल की है। अब 10वीं और 12वीं के छात्र फेल होंगे तो उनको फेल नहीं लिखा जाएगा। फेल की जगह पर लिखा जाएगा, ‘कौशल के लिए पात्र’। सवाल है कि क्या इसके बाद उसको किसी कौशल में प्रशिक्षित करने का काम होगा? क्योंकि अगर कौशल विकास का काम सरकार व्यापक…

नेपाल में 955 मौते, 3,925 लोग लापता

September 1, 2026

नई दिल्ली। नेपाल में बुधवार, 26 अगस्त को अचानक आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जैसे जैसे समय बीत रहा है वैसे वैसे सुरंगों में फंसे और मलबों में दबे लोगों के बचने की संभावना कम होती जा रही है। सोमवार, 31 अगस्त की शाम तक आए आंकड़ों के मुताबिक…

logo