नेपाल में मरने वालों की संख्या एक हजार से ऊपर

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। नेपाल में बुधवार, 26 अगस्त को अचानक आई बाढ़ में मरने वालों का आंकड़ा एक हजार से ज्यादा हो गया है। अब भी हजारों लोग लापता हैं। इस बीच नेपाल में नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है, जिसके बाद कम से कम सात जिलों में बाढ़ का नया अलर्ट जारी किया गया है। अधिकारियों ने रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, गोरखा, तनहूं, नवलपरासी और चितवन जिलों में नदियों के किनारे बसे इलाकों के लिए चेतावनी जारी की है। गौरतलब है कि 26 अगस्त को आई बाढ़ में इन्हीं इलाकों में सबसे ज्यादा तबाही मची।

इस बीच मंगलवार, एक सितंबर की शाम तक जारी आंकड़ों के मुताबिक 26 अगस्त को तिब्बत में ग्लेशियर टूटने के बाद नेपाल के कई इलाकों में अचानक बाढ़ और भूस्खलन में मौत का आंकड़ा एक हजार के पार हो चुका है। नेपाल में 1003 और तिब्बत में 16 लोगों की मौत हुई है। चितवन में अब तक सबसे ज्यादा 321 शव बरामद हुए हैं। जबकी 44 सौ से ज्यादा लोग लापता हैं।

राहत व बचाव के प्रयासों के बीच खबर है कि नेपाल के रसुवा और नुवाकोट जिलों के कई बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री की भारी कमी है। कुछ जगहों पर अब तक कोई मदद भी नहीं पहुंची है। नेपाल की आपदा प्रबंधन एजेंसी एनडीआरआरएमए के मुताबिक, रसुवा के उत्तरगया इलाके में टेंट की कमी है। लोगों को चावल, दाल और अन्य जरूरी खाद्य सामग्री की भी जरूरत है। वहीं, कुछ इलाकों में शवों और मरे जानवरों से फैल रही बदबू रोकने के लिए कीटाणुनाशक और केमिकल की जरूरत है।


Previous News

More News

जदयू के चार सांसद नाराज हैं

September 2, 2026

नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद बिहार की राजनीति में कई चीजें बदल रही हैं। भाजपा और जदयू के संबंधों में भी पहले जैसी गरमाहट नहीं है। हालांकि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपनी तरफ से जदयू और नीतीश कुमार के साथ संबंधों को सद्भावपूर्ण बवाए रखने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।…

सीजेपी ने सरकार को फिर झुकाया

September 2, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी ने पांच सितंबर को इंडिया गेट से पुलिस मुख्यालय तक मार्च का ऐलान किया है। दिल्ली पुलिस इसकी अनुमति देने के मूड में नहीं थी। लेकिन उसको सुप्रीम कोर्ट के फैसले से झटका लगा है। सर्वोच्च अदालत ने सीजेपी के मार्च पर रोक लगाने की एक याचिका खारिज कर दी।…

सोनिया की एनएसी में कौन दिमागी नक्सल था?

September 2, 2026

राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ यानी आरएसएस के मुखपत्र ‘ऑर्गेनाइजर’ में लिखा गया है कि 2004 में केंद्र में यूपीए सरकार के समय सोनिया गांधी ने जो नेशनल एडवाइजरी कौंसिल यानी एनएसी बनाई थी उसमें दिमागी नक्सल भरे हुए थे। प्रफुल्ल केतकर ने ‘ऑर्गेनाइजर’ में यह टिप्पणी लिखी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके…

नेपाल में मरने वालों की संख्या एक हजार से ऊपर

September 2, 2026

नई दिल्ली। नेपाल में बुधवार, 26 अगस्त को अचानक आई बाढ़ में मरने वालों का आंकड़ा एक हजार से ज्यादा हो गया है। अब भी हजारों लोग लापता हैं। इस बीच नेपाल में नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है, जिसके बाद कम से कम सात जिलों में बाढ़ का नया अलर्ट जारी किया गया है।…

जंतर मंतर के सारे एफआईआर रद्द

September 2, 2026

नई दिल्ली। जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन से जुड़े सारे एफआईआर रद्द कर दिए गए हैं। आंदोलन खत्म होने के 38 दिन के बाद सुप्रीम कोर्ट ने संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत मिली विशेष शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए सारे एफआईआर रद्द करने का आदेश दिया। साथ ही सर्वोच्च…

logo