तेलंगाना में बंगाल दोहराया जा रहा है!

Categorized as राजनीति

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के तीसरे चऱण में जिन राज्यों में मतदाता सूची के शुद्धिकरण का काम चल रहा है उन सभी राज्यों में बड़ी संख्या में नाम कट रहे हैं। दिल्ली की हाल में जारी हुई मसौदा सूची में 1.45 करोड़ मतदाताओं में से 47 लाख के नाम कट गए हैं। यानी लगभग 30 फीसदी नाम मतदाता सूची से कट गए हैं। मसौदा सूची जारी होने के बाद दिल्ली की मतदाता सूची में 97 लाख मतदाता बचे हैं। लेकिन सबसे ज्यादा हैरानी की बात तेलंगाना को लेकर है। वहां तीन श्रेणियों में 50 फीसदी के करीब नाम या तो कट गए हैं या लोगों को नोटिस भेजा गया है।

ऐसा लग रहा है कि तेलंगाना में पश्चिम बंगाल दोहराया जा रहा है। वहां ‘एब्सेंट, शिफ्टेड, डेड एंड डुप्लीकेट’ यानी ‘एएसडीडी’ श्रेणी में बड़ी संख्या में नाम काटने के बाद पश्चिम बंगाल की तरह अलग किस्म की गड़बड़ियों के लिए लाखों लोगों को नोटिस भेजा गया है। तेलंगाना में कुल 3.38 करोड़ मतदाता थे। एसआईआर के बाद जो मसौदा सूची जारी हुई है उसमें इनमें से 73.39 लाख नाम एएसडीडी श्रेणी में काट दिए हैं। यानी मसौदा सूची में 20 फीसदी के करीब नाम कटे हैं।

इसके बाद बचे हुए 2.65 करोड़ मतदाताओं में से 60.5 लाख के नाम में किसी न किसी तरह की गड़बड़ी बता कर नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा 32.36 को इस आधार पर नोटिस जारी हुआ है कि उनका नाम इससे पहले हुई एसआईआर में नहीं मिल रहा है। यानी उनकी मैपिंग नहीं हो रही है। इस तरह करीब 93 लाख लोगों को नोटिस जारी हुआ है। सोचें, 73.39 लाख के नाम कट गए और 93 लाख को नोटिस जारी हुआ। यानी 3.39 करोड़ में से एक करोड़ 67 लाख लोगों के नाम या तो कट गए हैं या किसी न किसी गड़बड़ी के आधार पर उनको नोटिस जारी किया गया है।

तेलंगाना की मसौदा सूची में अभी और भी हैरानी की बातें हैं। चुनाव आयोग ने ‘एएसडीडी’ श्रेणी में जिन 73.39 लाख लोगों के नाम काटे हैं उनमें से 45.19 लाख यानी करीब 62 फीसदी को स्थायी रूप से शिफ्ट हो गए की श्रेणी में बताया गया है। सोचें, तेलंगाना के लोग इतनी बड़ी संख्या में कहां शिफ्ट हो गए? क्या राज्य के बंटवारे के बाद वे आंध्र प्रदेश गए हैं? लेकिन कुछ लोग बंटवारे के बाद आंध्र प्रदेश से तेलंगाना भी तो शिफ्ट हुए होंगे? गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश में भी एसआईआर का काम हो रहा है और वहां मसौदा सूची में सिर्फ 45 लाख नाम कटे हैं, जबकि वहां तेलंगाना से ज्यादा मतदाता हैं। आंध्र से 22 लाख लोगों के नाम स्थायी रूप से शिफ्ट हो जाने वाली श्रेणी में कटा है। तभी सवाल उठ रहा है कि तेलंगाना में इतने नाम कैसे कटे और क्यों इतनी बड़ी संख्या में लोगों को नोटिस जारी किया गया? ध्यान रहे तेलंगाना में दो साल बाद चुनाव होने वाले हैं और भाजपा दक्षिण में कर्नाटक के बाद तेलंगाना में सत्ता हासिल करने की उम्मीद कर रही है। तभी एसआईआर में इतने नाम कटने और नोटिस जारी होने पर ज्यादा सवाल उठ रहे हैं। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने चुनाव आयोग से एक महीने का समय और देने की मांग की है। लेकिन अगर मामला नहीं सुलझा तो दो श्रेणियों में जिन 93 लाख लोगों को नोटिस जारी हुआ है उनका मामला पश्चिम बंगाल की तरह बरसों तक निपटाया जाता रहेगा।


Previous News Next News

More News

जदयू के चार सांसद नाराज हैं

September 2, 2026

नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद बिहार की राजनीति में कई चीजें बदल रही हैं। भाजपा और जदयू के संबंधों में भी पहले जैसी गरमाहट नहीं है। हालांकि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपनी तरफ से जदयू और नीतीश कुमार के साथ संबंधों को सद्भावपूर्ण बवाए रखने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।…

सीजेपी ने सरकार को फिर झुकाया

September 2, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी ने पांच सितंबर को इंडिया गेट से पुलिस मुख्यालय तक मार्च का ऐलान किया है। दिल्ली पुलिस इसकी अनुमति देने के मूड में नहीं थी। लेकिन उसको सुप्रीम कोर्ट के फैसले से झटका लगा है। सर्वोच्च अदालत ने सीजेपी के मार्च पर रोक लगाने की एक याचिका खारिज कर दी।…

सोनिया की एनएसी में कौन दिमागी नक्सल था?

September 2, 2026

राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ यानी आरएसएस के मुखपत्र ‘ऑर्गेनाइजर’ में लिखा गया है कि 2004 में केंद्र में यूपीए सरकार के समय सोनिया गांधी ने जो नेशनल एडवाइजरी कौंसिल यानी एनएसी बनाई थी उसमें दिमागी नक्सल भरे हुए थे। प्रफुल्ल केतकर ने ‘ऑर्गेनाइजर’ में यह टिप्पणी लिखी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके…

नेपाल में मरने वालों की संख्या एक हजार से ऊपर

September 2, 2026

नई दिल्ली। नेपाल में बुधवार, 26 अगस्त को अचानक आई बाढ़ में मरने वालों का आंकड़ा एक हजार से ज्यादा हो गया है। अब भी हजारों लोग लापता हैं। इस बीच नेपाल में नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है, जिसके बाद कम से कम सात जिलों में बाढ़ का नया अलर्ट जारी किया गया है।…

जंतर मंतर के सारे एफआईआर रद्द

September 2, 2026

नई दिल्ली। जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन से जुड़े सारे एफआईआर रद्द कर दिए गए हैं। आंदोलन खत्म होने के 38 दिन के बाद सुप्रीम कोर्ट ने संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत मिली विशेष शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए सारे एफआईआर रद्द करने का आदेश दिया। साथ ही सर्वोच्च…

logo