सोनिया की एनएसी में कौन दिमागी नक्सल था?

Categorized as राजनीति

राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ यानी आरएसएस के मुखपत्र ‘ऑर्गेनाइजर’ में लिखा गया है कि 2004 में केंद्र में यूपीए सरकार के समय सोनिया गांधी ने जो नेशनल एडवाइजरी कौंसिल यानी एनएसी बनाई थी उसमें दिमागी नक्सल भरे हुए थे। प्रफुल्ल केतकर ने ‘ऑर्गेनाइजर’ में यह टिप्पणी लिखी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से दिमागी नक्सल का जो जुमला बोला था उस समय ही यह आशंका जताई गई थी कि इसका मिसयूज हो सकता है। इस लेख से यह आशंका प्रमाणित होती है। सोनिया गांधी की एनएसी में शामिल लोगों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं या उनकी सिफारिश पर बनी नीतियों से भी मतभेद हो सकते हैं लेकिन क्या उनको दिमागी नक्सल कहा जा सकता है?

यह भी सवाल है कि अगर वे दिमागी नक्सल थे तो सरकार उनकी सिफारिश पर बनी नीतियों को खत्म क्यों नहीं कर देती है? उनकी सिफारिश पर अधिकार आधारित कई योजनाएं शुरू हुई थीं, जो आज भी चल रही हैं। बहरहाल, सोनिया गांधी की एनएसी में पूर्व आईएएस अरुणा रॉय और एनसी सक्सेना सदस्य थे। क्या इनको दिमागी नक्सल कहा जाएगा? योजना आय़ोग में रह चुके नरेंद्र जाधव और मिहिर शाह सदस्य थे। जाने माने अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज और एके शिवकुमार इसके सदस्य थे। फऱाह नकवी और अनु आगा भी सदस्य थे। इनमें किसको और किस आधार पर दिमागी नक्सल कहा जा सकता है? क्या ये लोग देश के दलित, पिछड़ों, आदिवासियों के हित की बात करते थे या उद्योगपतियों की लूट से जल, जंगल, जमीन बचाने की बात करते थे इसलिए ये दिमागी नक्सल थे?


Previous News Next News

More News

जदयू के चार सांसद नाराज हैं

September 2, 2026

नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद बिहार की राजनीति में कई चीजें बदल रही हैं। भाजपा और जदयू के संबंधों में भी पहले जैसी गरमाहट नहीं है। हालांकि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपनी तरफ से जदयू और नीतीश कुमार के साथ संबंधों को सद्भावपूर्ण बवाए रखने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।…

सीजेपी ने सरकार को फिर झुकाया

September 2, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी ने पांच सितंबर को इंडिया गेट से पुलिस मुख्यालय तक मार्च का ऐलान किया है। दिल्ली पुलिस इसकी अनुमति देने के मूड में नहीं थी। लेकिन उसको सुप्रीम कोर्ट के फैसले से झटका लगा है। सर्वोच्च अदालत ने सीजेपी के मार्च पर रोक लगाने की एक याचिका खारिज कर दी।…

सोनिया की एनएसी में कौन दिमागी नक्सल था?

September 2, 2026

राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ यानी आरएसएस के मुखपत्र ‘ऑर्गेनाइजर’ में लिखा गया है कि 2004 में केंद्र में यूपीए सरकार के समय सोनिया गांधी ने जो नेशनल एडवाइजरी कौंसिल यानी एनएसी बनाई थी उसमें दिमागी नक्सल भरे हुए थे। प्रफुल्ल केतकर ने ‘ऑर्गेनाइजर’ में यह टिप्पणी लिखी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके…

नेपाल में मरने वालों की संख्या एक हजार से ऊपर

September 2, 2026

नई दिल्ली। नेपाल में बुधवार, 26 अगस्त को अचानक आई बाढ़ में मरने वालों का आंकड़ा एक हजार से ज्यादा हो गया है। अब भी हजारों लोग लापता हैं। इस बीच नेपाल में नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है, जिसके बाद कम से कम सात जिलों में बाढ़ का नया अलर्ट जारी किया गया है।…

जंतर मंतर के सारे एफआईआर रद्द

September 2, 2026

नई दिल्ली। जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन से जुड़े सारे एफआईआर रद्द कर दिए गए हैं। आंदोलन खत्म होने के 38 दिन के बाद सुप्रीम कोर्ट ने संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत मिली विशेष शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए सारे एफआईआर रद्द करने का आदेश दिया। साथ ही सर्वोच्च…

logo