सिक्किम में भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित, निवासियों ने शरण मांगी

Categorized as प्रादेशिक समाचार

सिक्किम में रिम्बी के निवासी मंगलवार सुबह सिंगलीतम गांव से एक बड़े भूस्खलन की वजह से भारी कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं और कीचड़ धंसने की इस घटना ने निवासियों को चिंतित कर दिया है।

राज्य के युक्सम-ताशीडिंग निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत रिम्बी में इस घटना ने क्षेत्र में सामान्य जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया और जमीन के और खिसकने की आशंका बढ़ा दी। कई निवासियों ने इस आशंका में सुरक्षित स्थानों पर जाना शुरू कर दिया है कि स्थिति बिगड़ने पर वे बेघर हो सकते हैं। उन्होंने सरकार से तत्काल हस्तक्षेप और आश्रय की मांग की है।

निवासियों ने कहा कि वे अपने घरों और परिवारों की सुरक्षा को लेकर विशेष रूप से चिंतित हैं क्योंकि पहाड़ी ढलान संवेदनशील बने हुए हैं। यह घटनाक्रम भारी बारिश के बाद क्षेत्र के कई हिस्सों में भूस्खलन के समाचारों के बीच सामने आया है।

Also Read : पीपलकोटी सुरंग हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर दस हुई

पड़ोसी कालिम्पोंग जिले में, हाल ही में भारत-भूटान सीमा के पास बिंदु और गरुबथान ब्लॉक के अंतर्गत झालडुका के बीच की सड़क एक भारी भूस्खलन से प्रभावित हुई, जिससे संपर्क बाधित हो गया।

सिक्किम में, सड़क को आवागमन योग्य बनाये रखने के लिए 20वें मील सहित राष्ट्रीय राजमार्ग-10 (एनएच-10) के संवेदनशील हिस्सों में चौबीसों घंटे बहाली का काम जारी है।

पर्यटन मंत्री टी.टी. भूटिया ने भी हाल ही में स्थिति का जायजा लेने और यातायात व पर्यटकों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था।

रिम्बी के निवासियों ने अब अधिकारियों से स्थिति का आकलन करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

पश्चिम बंगाल में घुसपैठियों का क्या हुआ?

September 1, 2026

पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बने चार महीने होने वाले हैं और अब घुसपैठियों की चर्चा थम गई है। चुनाव से पहले जितना प्रचार था और चुनाव के बाद जिस तरह की धरपकड़ हो रही थी वह अब नहीं हो रही है। इस बीच एक रिपोर्ट आई है, जिसके मुताबिक पश्चिम बंगाल में न…

प्रमोद तिवारी क्या यूपी में बात कर रहे हैं

September 1, 2026

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी पिछले दिनों समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले। उनके साथ उनकी बेटी और कांग्रेस विधायक दल की नेता अनुराधा मिश्रा भी थीं। गौरतलब है कि यूपी में कांग्रेस के दो ही विधायक हैं, जिनमें एक प्रमोद तिवारी की बेटी हैं। प्रमोद तिवारी भले प्रदेश अध्यक्ष नहीं…

राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ का क्या होगा?

September 1, 2026

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सीईओ के चयन में क्या हो रहा है? सीईओ के चयन कि लिए बनी जस्टिस प्रमोद कोहली की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यों की टीम ने एक महीने से ज्यादा समय तक कवायद की है। लेकिन उसका क्या नतीजा निकला है यह किसी को पता नहीं है। बुधवार, दो सितंबर…

बिहार में 10वीं और 12वीं के बच्चे फेल नहीं होगें!

September 1, 2026

बिहार सरकार ने एक नई पहल की है। अब 10वीं और 12वीं के छात्र फेल होंगे तो उनको फेल नहीं लिखा जाएगा। फेल की जगह पर लिखा जाएगा, ‘कौशल के लिए पात्र’। सवाल है कि क्या इसके बाद उसको किसी कौशल में प्रशिक्षित करने का काम होगा? क्योंकि अगर कौशल विकास का काम सरकार व्यापक…

नेपाल में 955 मौते, 3,925 लोग लापता

September 1, 2026

नई दिल्ली। नेपाल में बुधवार, 26 अगस्त को अचानक आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जैसे जैसे समय बीत रहा है वैसे वैसे सुरंगों में फंसे और मलबों में दबे लोगों के बचने की संभावना कम होती जा रही है। सोमवार, 31 अगस्त की शाम तक आए आंकड़ों के मुताबिक…

logo