रिजिजू की टिप्पणी के बाद महबूबा मुफ्ती ने खुद को ‘दिमागी नक्सल’ कहा

Categorized as प्रादेशिक समाचार

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने खुद को ‘दिमागी नक्सल’ बताते हुए स्पष्टीकरण दिया कि यह टिप्पणी उन्होंने केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के उस बयान के बाद की, जिसमें उन्होंने कहा था कि अनुच्छेद 370 का समर्थन करने वाले लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के भाषण में इस्तेमाल किए गए शब्द की श्रेणी में आ सकते हैं।

सुश्री महबूबा की यह टिप्पणी श्री रिजिजू के उस स्पष्टीकरण के बाद आई जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्षी नेताओं को ‘दिमागी नक्सल’ नहीं कहा था। श्री रिजिजू ने सोशल मीडिया पर कहा कि यह शब्द उन लोगों के लिए इस्तेमाल किया जाना चाहिए जो भारतीय संविधान को नकारते हुए माओवादियों का समर्थन करते हैं, अलगाववादियों और अनुच्छेद 370 का समर्थन करते हैं या पूर्वोत्तर को देश के बाकी हिस्सों से अलग करने की वकालत करते हैं।

Also Read : झारखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ प्रदीप वर्मा राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त

श्री रिजिजू ने लिखा पीएम नरेंद्र मोदी जी ने विपक्षी नेताओं को दिमागी नक्सल नहीं कहा। मंत्री की टिप्पणी पर टिप्पणी करते हुए सुश्री महबूबा ने रविवार को सोशल मीडिया पर लिखा, “मैं आर्टिकल 370 का समर्थन करती हूं। मैं एक दिमागी नक्सल हूं।”

गौरतलब है कि अनुच्छेद 370 जम्मू-कश्मीर राज्य को विशेष दर्जा देता है। जिसको भाजपा सरकार ने 5 अगस्त 2019 को खत्म कर दिया था। इस कदम से क्षेत्र के विशेष संवैधानिक प्रावधान समाप्त हो गए और राज्य को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से अपने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में ‘दिमागी नक्सलियों’ से पैदा होने वाले नये खतरे के बारे में चेतावनी दी थी, जिससे राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

पश्चिम बंगाल में घुसपैठियों का क्या हुआ?

September 1, 2026

पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बने चार महीने होने वाले हैं और अब घुसपैठियों की चर्चा थम गई है। चुनाव से पहले जितना प्रचार था और चुनाव के बाद जिस तरह की धरपकड़ हो रही थी वह अब नहीं हो रही है। इस बीच एक रिपोर्ट आई है, जिसके मुताबिक पश्चिम बंगाल में न…

प्रमोद तिवारी क्या यूपी में बात कर रहे हैं

September 1, 2026

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी पिछले दिनों समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले। उनके साथ उनकी बेटी और कांग्रेस विधायक दल की नेता अनुराधा मिश्रा भी थीं। गौरतलब है कि यूपी में कांग्रेस के दो ही विधायक हैं, जिनमें एक प्रमोद तिवारी की बेटी हैं। प्रमोद तिवारी भले प्रदेश अध्यक्ष नहीं…

राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ का क्या होगा?

September 1, 2026

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सीईओ के चयन में क्या हो रहा है? सीईओ के चयन कि लिए बनी जस्टिस प्रमोद कोहली की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यों की टीम ने एक महीने से ज्यादा समय तक कवायद की है। लेकिन उसका क्या नतीजा निकला है यह किसी को पता नहीं है। बुधवार, दो सितंबर…

बिहार में 10वीं और 12वीं के बच्चे फेल नहीं होगें!

September 1, 2026

बिहार सरकार ने एक नई पहल की है। अब 10वीं और 12वीं के छात्र फेल होंगे तो उनको फेल नहीं लिखा जाएगा। फेल की जगह पर लिखा जाएगा, ‘कौशल के लिए पात्र’। सवाल है कि क्या इसके बाद उसको किसी कौशल में प्रशिक्षित करने का काम होगा? क्योंकि अगर कौशल विकास का काम सरकार व्यापक…

नेपाल में 955 मौते, 3,925 लोग लापता

September 1, 2026

नई दिल्ली। नेपाल में बुधवार, 26 अगस्त को अचानक आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जैसे जैसे समय बीत रहा है वैसे वैसे सुरंगों में फंसे और मलबों में दबे लोगों के बचने की संभावना कम होती जा रही है। सोमवार, 31 अगस्त की शाम तक आए आंकड़ों के मुताबिक…

logo