झारखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ प्रदीप वर्मा राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त

Categorized as प्रादेशिक समाचार

झारखंड भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा को इस टीम में राष्ट्रीय मंत्री की अहम जिम्मेवारी सौंपी गई है।

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा हो गई है। झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित सभी प्रमुख नेताओं ने डॉ प्रदीप वर्मा सहित नई राष्ट्रीय टीम के सभी नव नियुक्ति पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय टीम काफी संतुलित और ऊर्जावान है। इससे संगठन को नई मजबूती मिलेगी। इसके लिए झारखंड भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का आभार जताया है। साथ ही अपनी टीम में झारखंड को भी स्थान देने के लिए उनका विशेष आभार प्रकट किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राष्ट्रीय टीम के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा कि टीम के सभी नेताओं का अनुभव, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा निश्चित रूप से भाजपा के संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।यह टीम विकसित भारत के संकल्प को और गति प्रदान करते हुए इसे सिद्ध करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने सभी के सफल कार्यकाल की मंगलकामना की है।

Also Read : वसुंधरा राजे भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और स्मृति ईरानी महासचिव बनायी गयीं

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सभी नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत और सशक्त भारत के संकल्प को साकार करने में नई टीम की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने सभी के सफल एवं यशस्वी कार्यकाल की मंगलकामना की है।

संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने भी राष्ट्रीय टीम के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि टीम काफी संतुलित और ऊर्जावान है। यह टीम सेवा, समर्पण और राष्ट्र प्रथम के भाव के साथ संगठन को और अधिक सुदृढ़ करेगी।

इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, चंपई सोरेन, मधु कोड़ा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, रवींद्र कुमार राय, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, नीलकंठ सिंह मुंडा, आभा महतो, बालमुकुंद सहाय, डॉ प्रदीप वर्मा, भानू प्रताप शाही, सुनील सोरेन, मुनेश्वर साहू एवं गीता कोड़ा, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी एवं मनोज सिंह, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, शैलेन्द्र सिंह, सरोज सिंह, सुनिता सिंह, अमरदीप यादव, कृष्णा महतो, अमित सिंह, मनीर उरांव एवं शालिनी बैसखियार, कोषाध्यक्ष दीपक बंका, प्रदेश कार्यालय मंत्री हेमंत दास, प्रदेश कार्यालय सह मंत्री सूरज गुप्ता चौरसिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, सोशल मीडिया प्रभारी राहुल अवस्थी आदि ने भी नवगठित पूरी टीम को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

पश्चिम बंगाल में घुसपैठियों का क्या हुआ?

September 1, 2026

पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बने चार महीने होने वाले हैं और अब घुसपैठियों की चर्चा थम गई है। चुनाव से पहले जितना प्रचार था और चुनाव के बाद जिस तरह की धरपकड़ हो रही थी वह अब नहीं हो रही है। इस बीच एक रिपोर्ट आई है, जिसके मुताबिक पश्चिम बंगाल में न…

प्रमोद तिवारी क्या यूपी में बात कर रहे हैं

September 1, 2026

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी पिछले दिनों समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले। उनके साथ उनकी बेटी और कांग्रेस विधायक दल की नेता अनुराधा मिश्रा भी थीं। गौरतलब है कि यूपी में कांग्रेस के दो ही विधायक हैं, जिनमें एक प्रमोद तिवारी की बेटी हैं। प्रमोद तिवारी भले प्रदेश अध्यक्ष नहीं…

राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ का क्या होगा?

September 1, 2026

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सीईओ के चयन में क्या हो रहा है? सीईओ के चयन कि लिए बनी जस्टिस प्रमोद कोहली की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यों की टीम ने एक महीने से ज्यादा समय तक कवायद की है। लेकिन उसका क्या नतीजा निकला है यह किसी को पता नहीं है। बुधवार, दो सितंबर…

बिहार में 10वीं और 12वीं के बच्चे फेल नहीं होगें!

September 1, 2026

बिहार सरकार ने एक नई पहल की है। अब 10वीं और 12वीं के छात्र फेल होंगे तो उनको फेल नहीं लिखा जाएगा। फेल की जगह पर लिखा जाएगा, ‘कौशल के लिए पात्र’। सवाल है कि क्या इसके बाद उसको किसी कौशल में प्रशिक्षित करने का काम होगा? क्योंकि अगर कौशल विकास का काम सरकार व्यापक…

नेपाल में 955 मौते, 3,925 लोग लापता

September 1, 2026

नई दिल्ली। नेपाल में बुधवार, 26 अगस्त को अचानक आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जैसे जैसे समय बीत रहा है वैसे वैसे सुरंगों में फंसे और मलबों में दबे लोगों के बचने की संभावना कम होती जा रही है। सोमवार, 31 अगस्त की शाम तक आए आंकड़ों के मुताबिक…

logo