पीपलकोटी सुरंग हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर दस हुई

Categorized as प्रादेशिक समाचार

उत्तराखंड में चमोली जिले अन्तर्गत हाट-सियासैण, मायापुर (पीपलकोटी) में टिहरी हाइड्रा डवलपमेंट कॉर्पोरेशन (टीएचडीसी) की निर्माणाधीन विष्णुगाद जल विद्युत परियोजना के सुरंग हादसे में मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर दस हो गयी है।

टीएचडीसी की निर्माणाधीन सुरंग में गत 13 अगस्त की देर शाम पानी का रिसाव एवं भूस्खलन होने से हुए हादसे के बाद जिला प्रशासन की निगरानी में चलाया जा रहा खोज एवं बचाव अभियान आज पूरा हो गया।

घटना के समय सुरंग में एचसीसी कंपनी द्वारा कार्य किया जा रहा था। पानी के रिसाव एवं भूस्खलन के कारण प्रारंभिक रूप से लगभग 22 कर्मचारियों के सुरंग में फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई। इसके बाद ही जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, सेना, डीडीआरएफ, सीआईएसएफ, टीएचडीसी तथा अन्य संबंधित एजेंसियों की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और युद्धस्तर पर खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया। लगभग 117 घंटे से अधिक चले इस चुनौतीपूर्ण बचाव अभियान के दौरान टनल से कुल 12 श्रमिकों को सकुशल बाहर निकाला गया, जबकि 10 श्रमिकों की मृत्यु हुई है। अभियान के पहले दिन 19 श्रमिकों को बाहर निकाला गया, जिनमें 12 घायल श्रमिक तथा सात मृत श्रमिक शामिल थे।

Also Read : कांगो में इबोला से 2,325 लोगों की मौत, अब तक का सबसे भीषण प्रकोप

इसके बाद 17 अगस्त को एक और बचाव अभियान के अंतिम दिन आज दो श्रमिकों के पार्थिव शरीर बाहर निकाल लिये गये।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि हादसे में मृत श्रमिकों में प्रदीप पंवार पुत्र अवतार सिंह, निवासी टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड, जितेन्द्र कुमार पुत्र राम चन्द्रा, निवासी उत्तर प्रदेश,मुकेश सिंह पुत्र प्रेम सिंह, निवासी चमोली, उत्तराखंड, दुर्लभ शर्मा पुत्र भवानी राम शर्मा, निवासी उत्तर प्रदेश, विजय हंसदा पुत्र राम चन्द्रा, निवासी उत्तर प्रदेश, लोकेश्वर पुत्र सोन सिंह पोयम, निवासी छत्तीसगढ़, भुनेश्वर पुत्र सुरेन्द्र कुमार, निवासी छत्तीसगढ़, देवनाथ पुत्र धनसुराम बघेल, निवासी छत्तीसगढ़, लुकास टोपनो पुत्र बा़ससा टोपनो, निवासी झारखंड और चेतन पोयाम पुत्र सोनधार पोयाम, निवासी छत्तीसगढ़ कुल दस श्रमिक शामिल हैं।

श्री जोशी ने बताया कि बचाव अभियान में आईटीबीपी जोशीमठ, आईटीबीपी गौचर, सेना जोशीमठ, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, सीआईएसएफ, पुलिस, जिला प्रशासन एवं टीएचडीसी सहित संबंधित एजेंसियों की टीमों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

पश्चिम बंगाल में घुसपैठियों का क्या हुआ?

September 1, 2026

पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बने चार महीने होने वाले हैं और अब घुसपैठियों की चर्चा थम गई है। चुनाव से पहले जितना प्रचार था और चुनाव के बाद जिस तरह की धरपकड़ हो रही थी वह अब नहीं हो रही है। इस बीच एक रिपोर्ट आई है, जिसके मुताबिक पश्चिम बंगाल में न…

प्रमोद तिवारी क्या यूपी में बात कर रहे हैं

September 1, 2026

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी पिछले दिनों समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले। उनके साथ उनकी बेटी और कांग्रेस विधायक दल की नेता अनुराधा मिश्रा भी थीं। गौरतलब है कि यूपी में कांग्रेस के दो ही विधायक हैं, जिनमें एक प्रमोद तिवारी की बेटी हैं। प्रमोद तिवारी भले प्रदेश अध्यक्ष नहीं…

राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ का क्या होगा?

September 1, 2026

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सीईओ के चयन में क्या हो रहा है? सीईओ के चयन कि लिए बनी जस्टिस प्रमोद कोहली की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यों की टीम ने एक महीने से ज्यादा समय तक कवायद की है। लेकिन उसका क्या नतीजा निकला है यह किसी को पता नहीं है। बुधवार, दो सितंबर…

बिहार में 10वीं और 12वीं के बच्चे फेल नहीं होगें!

September 1, 2026

बिहार सरकार ने एक नई पहल की है। अब 10वीं और 12वीं के छात्र फेल होंगे तो उनको फेल नहीं लिखा जाएगा। फेल की जगह पर लिखा जाएगा, ‘कौशल के लिए पात्र’। सवाल है कि क्या इसके बाद उसको किसी कौशल में प्रशिक्षित करने का काम होगा? क्योंकि अगर कौशल विकास का काम सरकार व्यापक…

नेपाल में 955 मौते, 3,925 लोग लापता

September 1, 2026

नई दिल्ली। नेपाल में बुधवार, 26 अगस्त को अचानक आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जैसे जैसे समय बीत रहा है वैसे वैसे सुरंगों में फंसे और मलबों में दबे लोगों के बचने की संभावना कम होती जा रही है। सोमवार, 31 अगस्त की शाम तक आए आंकड़ों के मुताबिक…

logo