झारखंड से राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने ली पद की शपथ

Categorized as प्रादेशिक समाचार

झारखंड से राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने गुरुवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में अपने चौथे कार्यकाल की शुरुआत करते हुए अपने पद की शपथ ली।

उन्होंने झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए निर्दलीय तीसरी बार राज्यसभा में शपथ ग्रहण किया। शपथ ग्रहण के बाद परिमल नाथवानी ने इसे अपने सार्वजनिक जीवन का गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए झारखंड की जनता तथा एनडीए नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह नया कार्यकाल उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।

Also Read : अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर जम्मू पुलिस ने चलाया गहन तलाशी अभियान

श्री नाथवानी ने कहा कि “झारखंड मेरी कर्मभूमि है। ‘जोहार झारखंड’ के संकल्प के साथ मैं राज्य की प्रगति, विकास और यहां के लोगों की बेहतरी के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करता रहूंगा।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगामी कार्यकाल में भी वे झारखंड के विकास, जनहित के मुद्दों और राज्य के समग्र उत्थान के लिए संसद में प्रभावी ढंग से अपनी आवाज उठाते रहेंगे।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

भीलवाड़ा पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, आचार्य पुलक सागर से की धर्मचर्चा

September 15, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को भीलवाड़ा पहुंचे। श्री भागवत ने यहां शास्त्री नगर स्थित सूर्य महल में चल रहे आचार्य पुलक सागर महाराज के चातुर्मास कार्यक्रम में शिरकत करके उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों महानुभावों के बीच करीब 40 मिनट तक महत्वपूर्ण विषयों पर धर्म चर्चा हुई। बातचीत का…

योगी ने बुलंदशहर में दिवंगत विधायक के परिजनों से की मुलाकात

September 15, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को शिकारपुर में दिवंगत विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। सूचना अधिकारी चांद मियां ने बतया कि उन्होंने श्री अनिल शर्मा के पुत्र कुश के सर पर हाथ रखते हुए कहा कि वह पार्टी के…

डिजिटल भुगतान पर मोदी सरकार का सबसे बड़ा यू टर्न: राहुल

September 15, 2026

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के संसद में यूपीआई भुगतान पर कोई टैक्स या शुल्क नहीं लगाने के आश्वासन के बावजूद मोदी सरकार ने दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई कारोबारी लेनदेन पर शुल्क लगाने का रास्ता खोल दिया…

भाजपा कैसे 21 राज्यों में यूसीसी लागू करेगी

September 15, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि 2029 के लोकसभा चुनाव तक देश के भाजपा और एनडीए शासित 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी लागू हो जाएगी। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐसे बहुत से काम हैं, जिनकी समय सीमा का ऐलान किया था और समय सीमा पूरी होने…

आप का अलायंस कांग्रेस के लिए खतरा

September 15, 2026

आम आदमी पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा अपने चुनाव जीतने का तो है लेकिन साथ ही दूसरा हिस्सा कांग्रेस को कमजोर करते जाने का भी है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गोवा और गुजरात में कांग्रेस का बड़ा नुकसान किया था। गुजरात में आप को 13 फीसदी के करीब वोट मिले थे,…

logo