अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर जम्मू पुलिस ने चलाया गहन तलाशी अभियान

Categorized as प्रादेशिक समाचार

अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर जम्मू पुलिस ने शहर के बाहरी इलाके में स्थित रणबीर सिंह पुरा में अपराधियों और मादक पदार्थों के तस्करों के घरों पर बड़े पैमाने पर घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया है।

पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि शांति बनाये रखने, सुरक्षा मजबूत करने और असामाजिक एवं गैर-कानूनी गतिविधियों को रोकने के अपने निरंतर प्रयासों के तहत पुलिस टीम ने रणबीर सिंह पुरा थाना क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर यह तलाशी अभियान चलाया। यह अभियान पुलिस, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की बटालियनों द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया।

Also Read : चंपाई सोरेन की तबीयत बिगड़ी, टीएमएच में भर्ती

प्रवक्ता के अनुसार, इस संयुक्त अभियान के तहत चकरोई क्षेत्र के कई स्थानों, आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्तियों के आवासों, जोरा फार्म गांव के विभिन्न घरों, गांव में एक सुनसान पड़ी इमारत और पास के नाले के आसपास के क्षेत्रों तलाशी की गयी। इसके अलावा बासपुर बंगला क्षेत्र में भी इसी तरह का तलाशी अभियान चलाया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि अभियान के दौरान कानूनी प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन करते हुए परिवार के सदस्यों और निवासियों की मौजूदगी में सभी चिह्नित स्थानों की गहन तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान हालांकि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति, प्रतिबंधित सामग्री, आपत्तिजनक दस्तावेज या वस्तु नहीं मिली।

यह अभियान पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा और बिना किसी अप्रिय घटना के सुचारू रूप से संपन्न हो गया। तलाशी पूरी होने के बाद उन घरों के परिवार के सदस्यों और निवासियों से ‘नो डैमेज सर्टिफिकेट’ भी प्राप्त किया गया, जहां यह अभियान चलाया गया था।

जम्मू पुलिस ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाये रखने, जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आपराधिक एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ सक्रिय कदम उठाने के लिए इस तरह के अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

भीलवाड़ा पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, आचार्य पुलक सागर से की धर्मचर्चा

September 15, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को भीलवाड़ा पहुंचे। श्री भागवत ने यहां शास्त्री नगर स्थित सूर्य महल में चल रहे आचार्य पुलक सागर महाराज के चातुर्मास कार्यक्रम में शिरकत करके उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों महानुभावों के बीच करीब 40 मिनट तक महत्वपूर्ण विषयों पर धर्म चर्चा हुई। बातचीत का…

योगी ने बुलंदशहर में दिवंगत विधायक के परिजनों से की मुलाकात

September 15, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को शिकारपुर में दिवंगत विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। सूचना अधिकारी चांद मियां ने बतया कि उन्होंने श्री अनिल शर्मा के पुत्र कुश के सर पर हाथ रखते हुए कहा कि वह पार्टी के…

डिजिटल भुगतान पर मोदी सरकार का सबसे बड़ा यू टर्न: राहुल

September 15, 2026

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के संसद में यूपीआई भुगतान पर कोई टैक्स या शुल्क नहीं लगाने के आश्वासन के बावजूद मोदी सरकार ने दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई कारोबारी लेनदेन पर शुल्क लगाने का रास्ता खोल दिया…

भाजपा कैसे 21 राज्यों में यूसीसी लागू करेगी

September 15, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि 2029 के लोकसभा चुनाव तक देश के भाजपा और एनडीए शासित 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी लागू हो जाएगी। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐसे बहुत से काम हैं, जिनकी समय सीमा का ऐलान किया था और समय सीमा पूरी होने…

आप का अलायंस कांग्रेस के लिए खतरा

September 15, 2026

आम आदमी पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा अपने चुनाव जीतने का तो है लेकिन साथ ही दूसरा हिस्सा कांग्रेस को कमजोर करते जाने का भी है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गोवा और गुजरात में कांग्रेस का बड़ा नुकसान किया था। गुजरात में आप को 13 फीसदी के करीब वोट मिले थे,…

logo