रांची में आरएसएस कार्यालय पर बदमाशों का पेट्रोल बम से हमला

Categorized as प्रादेशिक समाचार

रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय पर मंगलवार देर रात पेट्रोल बम से हमला करने की कोशिश की गई। दो हमलावरों ने आरएसएस कार्यालय को लक्ष्य कर दो पेट्रोल बम फेंके। हालांकि ये बम कार्यालय परिसर तक नहीं पहुंच सके और घटना में किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। रांची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।  

पुलिस की अब तक की जांच के अनुसार, मंगलवार देर रात दो अज्ञात युवक कार्यालय परिसर की ओर पेट्रोल बम फेंकने पहुंचे थे। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चिली सॉस की कांच की बोतलों में पेट्रोल भरकर पेट्रोल बम तैयार किए गए थे। इनमें से एक पेट्रोल बम बाउंड्री के पास ही गिर गया जबकि दूसरा भी कार्यालय परिसर तक नहीं पहुंच सका। इसके कारण कोई नुकसान नहीं हुआ। 

Also Read : वडोदरा-हालोल हाईवे पर ट्रक से टकराई लग्जरी बस ; 6 लोगों की मौत, 26 घायल

रांची के एसपी सिटी पारस राणा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम को मौके पर भेजा गया। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अब तक की जांच में दो युवकों की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस को आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी मिली है। फुटेज में दो संदिग्ध युवक कार्यालय की ओर पेट्रोल बम फेंकने का प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस उनकी पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

जांच के दौरान स्थानीय स्तर पर कुछ संभावित कारण भी सामने आए हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि आरएसएस कार्यालय और पास स्थित एक होटल के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है और कहा है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। 

घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी सहित कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता आरएसएस कार्यालय पहुंचे। भाजपा नेताओं ने घटना की निंदा करते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। 

वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज, फॉरेंसिक साक्ष्यों और अन्य तकनीकी जानकारियों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है। जल्द ही घटना में शामिल लोगों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

भीलवाड़ा पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, आचार्य पुलक सागर से की धर्मचर्चा

September 15, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को भीलवाड़ा पहुंचे। श्री भागवत ने यहां शास्त्री नगर स्थित सूर्य महल में चल रहे आचार्य पुलक सागर महाराज के चातुर्मास कार्यक्रम में शिरकत करके उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों महानुभावों के बीच करीब 40 मिनट तक महत्वपूर्ण विषयों पर धर्म चर्चा हुई। बातचीत का…

योगी ने बुलंदशहर में दिवंगत विधायक के परिजनों से की मुलाकात

September 15, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को शिकारपुर में दिवंगत विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। सूचना अधिकारी चांद मियां ने बतया कि उन्होंने श्री अनिल शर्मा के पुत्र कुश के सर पर हाथ रखते हुए कहा कि वह पार्टी के…

डिजिटल भुगतान पर मोदी सरकार का सबसे बड़ा यू टर्न: राहुल

September 15, 2026

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के संसद में यूपीआई भुगतान पर कोई टैक्स या शुल्क नहीं लगाने के आश्वासन के बावजूद मोदी सरकार ने दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई कारोबारी लेनदेन पर शुल्क लगाने का रास्ता खोल दिया…

भाजपा कैसे 21 राज्यों में यूसीसी लागू करेगी

September 15, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि 2029 के लोकसभा चुनाव तक देश के भाजपा और एनडीए शासित 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी लागू हो जाएगी। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐसे बहुत से काम हैं, जिनकी समय सीमा का ऐलान किया था और समय सीमा पूरी होने…

आप का अलायंस कांग्रेस के लिए खतरा

September 15, 2026

आम आदमी पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा अपने चुनाव जीतने का तो है लेकिन साथ ही दूसरा हिस्सा कांग्रेस को कमजोर करते जाने का भी है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गोवा और गुजरात में कांग्रेस का बड़ा नुकसान किया था। गुजरात में आप को 13 फीसदी के करीब वोट मिले थे,…

logo