वडोदरा-हालोल हाईवे पर ट्रक से टकराई लग्जरी बस ; 6 लोगों की मौत, 26 घायल

Categorized as प्रादेशिक समाचार

गुजरात के वडोदरा-हालोल हाईवे पर बुधवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत की खबर है जबकि 26 यात्री घायल हुए हैं। हादसा वडोदरा के कोटांबी गांव के पास स्थित कोटांबी स्टेडियम के निकट बुधवार सुबह 4 बजे हुआ, जब राजस्थान से गुजरात के सूरत जा रही एक लग्जरी बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। 

पुलिस के अनुसार, बस राजस्थान के बांसवाड़ा से यात्रियों को लेकर सूरत जा रही थी। इसी दौरान हाईवे पर खड़े एक ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक वाहन के टायरों का प्रेशर जांचने के लिए सड़क किनारे रुका हुआ था, तभी तेज रफ्तार बस पीछे से ट्रक में जा घुसी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री बस के अंदर फंस गए। हादसे के तुरंत बाद आसपास के स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। साथ ही आपातकालीन सेवाओं को भी सूचना दी गई।

Also Read : शिवसेना (यूबीटी) ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र, बागी सांसदों को अलग मान्यता न देने की मांग

घटना की जानकारी मिलते ही वडोदरा फायर ब्रिगेड, पाणीगेट फायर स्टेशन और इमरजेंसी रिस्पॉन्स सेंटर की टीमें मौके पर पहुंचीं। जारोद पुलिस स्टेशन की टीम ने भी राहत कार्य और यातायात व्यवस्था संभाली। हादसे की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम को भी बुलाया गया।

बचाव कार्य के दौरान फायर ब्रिगेड ने जेसीबी की मदद से बस और ट्रक को अलग किया। वहीं, रेस्क्यू टीमों ने बस की मुड़ी-तुड़ी लोहे की चादरों को काटकर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।

अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 26 घायल यात्रियों को वडोदरा सिविल अस्पताल और आसपास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें कम से कम पांच यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस में सवार अधिकांश यात्री राजस्थान के रहने वाले हैं।

जारोद गांव के सरपंच अनिल सोलंकी ने कहा, “बुधवार तड़के दुर्घटना की जानकारी मिली और हम लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। एक लग्जरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी और उसमें करीब 20-30 यात्री फंसे हुए थे।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

भीलवाड़ा पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, आचार्य पुलक सागर से की धर्मचर्चा

September 15, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को भीलवाड़ा पहुंचे। श्री भागवत ने यहां शास्त्री नगर स्थित सूर्य महल में चल रहे आचार्य पुलक सागर महाराज के चातुर्मास कार्यक्रम में शिरकत करके उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों महानुभावों के बीच करीब 40 मिनट तक महत्वपूर्ण विषयों पर धर्म चर्चा हुई। बातचीत का…

योगी ने बुलंदशहर में दिवंगत विधायक के परिजनों से की मुलाकात

September 15, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को शिकारपुर में दिवंगत विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। सूचना अधिकारी चांद मियां ने बतया कि उन्होंने श्री अनिल शर्मा के पुत्र कुश के सर पर हाथ रखते हुए कहा कि वह पार्टी के…

डिजिटल भुगतान पर मोदी सरकार का सबसे बड़ा यू टर्न: राहुल

September 15, 2026

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के संसद में यूपीआई भुगतान पर कोई टैक्स या शुल्क नहीं लगाने के आश्वासन के बावजूद मोदी सरकार ने दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई कारोबारी लेनदेन पर शुल्क लगाने का रास्ता खोल दिया…

भाजपा कैसे 21 राज्यों में यूसीसी लागू करेगी

September 15, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि 2029 के लोकसभा चुनाव तक देश के भाजपा और एनडीए शासित 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी लागू हो जाएगी। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐसे बहुत से काम हैं, जिनकी समय सीमा का ऐलान किया था और समय सीमा पूरी होने…

आप का अलायंस कांग्रेस के लिए खतरा

September 15, 2026

आम आदमी पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा अपने चुनाव जीतने का तो है लेकिन साथ ही दूसरा हिस्सा कांग्रेस को कमजोर करते जाने का भी है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गोवा और गुजरात में कांग्रेस का बड़ा नुकसान किया था। गुजरात में आप को 13 फीसदी के करीब वोट मिले थे,…

logo