मीनाक्षी नटराजन नामांकन विवाद: चुनाव आयोग से अपील खारिज

Categorized as प्रादेशिक समाचार

मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के मामले में चुनाव आयोग से राहत नहीं मिलने के बाद कांग्रेस नेता अब गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगी। इस बीच इस विवाद को लेकर तेलंगाना में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।

कांग्रेस सांसद चमाला किरण कुमार रेड्डी ने बुधवार को हैदराबाद के सेंट्रल क्राइम स्टेशन में कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि इन अकाउंट्स के जरिए तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण और भ्रामक प्रचार किया जा रहा है।

शिकायत में ‘तेलुगु स्क्राइब’ समेत कुछ सोशल मीडिया हैंडल्स का नाम लेते हुए आरोप लगाया गया है कि उन्होंने यह प्रचारित किया कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कराने के पीछे मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की साजिश थी। सांसद ने इस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

Also Read : तेजस्वी यादव ने बिहार में वित्तीय संकट का आरोप लगाया

किरण कुमार रेड्डी ने शिकायत में कहा कि संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट्स और उनसे जुड़े लोगों ने फर्जी खबरें फैलाकर मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने और राजनीतिक साजिश रचने का प्रयास किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों से जुड़े डिजिटल नेटवर्क के माध्यम से लोकतांत्रिक सरकार को अस्थिर करने और सामाजिक शांति भंग करने की कोशिश की जा रही है।

सांसद के मुताबिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और इंस्टाग्राम पर ऐसे पोस्ट किए गए, जिनमें दावा किया गया कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मीनाक्षी नटराजन के पुराने कानूनी मामले की जानकारी भाजपा नेताओं को गुप्त रूप से साझा की, जिससे उनका नामांकन रद्द हुआ।

इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में किरण कुमार रेड्डी ने भाजपा और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों दल कांग्रेस सरकार को घेरने के लिए मिलकर साजिश कर रहे हैं और तेलंगाना में राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मीनाक्षी नटराजन के खिलाफ केवल एक निजी शिकायत है और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत फॉर्म-26 में इसे ‘मामला’ (केस) के रूप में दर्शाने की आवश्यकता नहीं है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

किसान सम्मान के नाम से ई-20 पेट्रोल बिकेगा

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी और उसकी केंद्र सरकार के बारे में एक बात माननी होगी। दोनों अपने किसी फैसले को जस्टिफाई करने के लिए कोई भी तर्क खोज सकते हैं। जरूरी नहीं है कि फैसले को जस्टिफाई करने के लिए प्राइमरी तर्क पर ही अड़े रहे हैं। आमतौर पर कोई भी व्यक्ति या सरकार अपने फैसले…

ओवैसी का बिहार वाला दांव यूपी में भी

July 30, 2026

एमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार में एक दांव चला था। उन्होंने पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू प्रसाद और कांग्रेस के सामने प्रस्ताव रखा था कि उनकी पार्टी को गठबंधन में शामिल किया जाए। बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान गाजे बाजे के साथ लालू प्रसाद के निवास के बाहर पहुंच…

जस्टिस यशवंत वर्मा की क्या स्थिति है?

July 30, 2026

यह लाख टके का सवाल है कि दिल्ली हाई कोर्ट से इलाहाबाद हाई कोर्ट भेजे गए जस्टिस यशवंत वर्मा की क्या स्थिति है? साथ यह भी सवाल है कि उनके खिलाफ लंबित महाभियोग के मामले की क्या स्थिति है? संसद के सत्र आ रहे हैं और जा रहे हैं। दुनिया भर की दूसरी बातों की…

केरल हारने का कारण खोज लिया सीपीएम ने

July 30, 2026

केरल में लगातार 10 साल राज करने के बाद सीपीएम के नेतृत्व वाला गठबंधन एलडीएफ इस साल मई के चुनाव में हार गया था। उसके बाद से पार्टी में इस बात को लेकर मंथन चल रहा था कि सब कुछ ठीक था तो पार्टी क्यों हारी? इसके लिए पार्टी के बड़े नेताओं के बीच मंथन…

नीलेकणी क्या नीट खत्म करने की सिफारिश करेंगे?

July 30, 2026

इंफोसिस के सह संस्थापक और भारत में आधार क्रांति के सूत्रधार नंदन नीलेकणी के ऊपर केंद्र सरकार ने परीक्षा प्रणाली में सुधार के सुझाव देने का जिम्मा सौंपा है। भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के पूर्व प्रमुख एस सोमनाथ को भी इस उच्चाधिकार प्राप्त कमेटी का सदस्य बनाया गया है। पता नहीं लोगों को याद…

logo