तेजस्वी यादव ने बिहार में वित्तीय संकट का आरोप लगाया

Categorized as प्रादेशिक समाचार

बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को आरोप लगाया कि एनडीए सरकार के शासन में राज्य गंभीर वित्तीय संकट की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या राज्य वित्तीय आपातकाल जैसी स्थिति के करीब पहुंच रहा है।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट के माध्यम से ‘डबल इंजन’ वाली सरकार की आलोचना की और उस पर ‘जनविरोधी’ और ‘कॉर्पोरेट समर्थक’ नीतियां लागू करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नींतियों के कारण राज्य आर्थिक संकट में डूब गया है।

तेजस्वी यादव की यह टिप्पणी बिहार मंत्रिमंडल द्वारा मई, जून और जुलाई महीनों के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन का भुगतान करने के लिए बिहार आकस्मिक निधि से 3,662 करोड़ रुपए निकालने की मंजूरी के बाद आई है।

आकस्मिक निधि का उपयोग आम तौर पर सरकारों द्वारा प्राकृतिक आपदाओं, आपात स्थितियों या वित्तीय संकटों सहित अप्रत्याशित परिस्थितियों से उत्पन्न होने वाले तत्काल खर्चों को पूरा करने के लिए किया जाता है।

बिहार सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर राज्य को पेंशन बांटने के लिए भी आपातकालीन फंड पर निर्भर रहना पड़ रहा है, जो राज्य की गंभीर वित्तीय स्थिति को दर्शाता है।

Also Read : भीषण गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाव करेंगे ये नेचुरल ड्रिंक्स

उन्होंने आगे कहा कि बिहार का वित्तीय संकट इतना गंभीर हो गया है कि राज्य सरकार को पेंशन भुगतान के लिए आकस्मिक निधि से 3,662 करोड़ रुपए निकालने पड़े हैं। आप कल्पना कर सकते हैं कि स्थिति कितनी चिंताजनक और खतरनाक हो गई है।

राजद नेता ने यह भी आरोप लगाया कि सरकारी खजाने में कमी के कारण राज्य में वेतन और पेंशन संबंधी भुगतान कई महीनों से लंबित हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि ठेकेदारों का भुगतान एक साल से अधिक समय से रुका हुआ है।

उन्होंने आरोप लगाया कि हम (राजद) पिछले छह महीनों से कहते आ रहे हैं कि सरकारी खजाने में कमी के कारण कर्मचारियों के वेतन और पेंशन संबंधी भुगतान में देरी हो रही है। ठेकेदारों को एक साल से अधिक समय से भुगतान नहीं किया गया है।

तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर विकास योजनाओं और कल्याणकारी पहलों को लागू करने में विफल रहने का भी आरोप लगाया। राजद नेता के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान स्वीकृत विकास परियोजनाएं अभी तक शुरू नहीं हुई हैं, जबकि हाल ही में घोषित कई योजनाएं केवल घोषणाओं तक ही सीमित हैं।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बिहार में बार-बार बिजली कटौती हो रही है, छात्रवृत्ति वितरण में देरी हो रही है और छात्र क्रेडिट कार्ड योजना ठप्प पड़ी है। विपक्षी नेता ने यह भी दावा किया कि राज्य मंत्रिमंडल ने निधि की कमी के कारण बिहार राज्य फसल सहायता योजना बंद कर दी है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

भीलवाड़ा पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, आचार्य पुलक सागर से की धर्मचर्चा

September 15, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को भीलवाड़ा पहुंचे। श्री भागवत ने यहां शास्त्री नगर स्थित सूर्य महल में चल रहे आचार्य पुलक सागर महाराज के चातुर्मास कार्यक्रम में शिरकत करके उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों महानुभावों के बीच करीब 40 मिनट तक महत्वपूर्ण विषयों पर धर्म चर्चा हुई। बातचीत का…

योगी ने बुलंदशहर में दिवंगत विधायक के परिजनों से की मुलाकात

September 15, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को शिकारपुर में दिवंगत विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। सूचना अधिकारी चांद मियां ने बतया कि उन्होंने श्री अनिल शर्मा के पुत्र कुश के सर पर हाथ रखते हुए कहा कि वह पार्टी के…

डिजिटल भुगतान पर मोदी सरकार का सबसे बड़ा यू टर्न: राहुल

September 15, 2026

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के संसद में यूपीआई भुगतान पर कोई टैक्स या शुल्क नहीं लगाने के आश्वासन के बावजूद मोदी सरकार ने दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई कारोबारी लेनदेन पर शुल्क लगाने का रास्ता खोल दिया…

भाजपा कैसे 21 राज्यों में यूसीसी लागू करेगी

September 15, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि 2029 के लोकसभा चुनाव तक देश के भाजपा और एनडीए शासित 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी लागू हो जाएगी। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐसे बहुत से काम हैं, जिनकी समय सीमा का ऐलान किया था और समय सीमा पूरी होने…

आप का अलायंस कांग्रेस के लिए खतरा

September 15, 2026

आम आदमी पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा अपने चुनाव जीतने का तो है लेकिन साथ ही दूसरा हिस्सा कांग्रेस को कमजोर करते जाने का भी है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गोवा और गुजरात में कांग्रेस का बड़ा नुकसान किया था। गुजरात में आप को 13 फीसदी के करीब वोट मिले थे,…

logo