बिहार सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में विफल: तेजस्वी यादव

Categorized as प्रादेशिक समाचार

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को आरोप लगाया कि सीएम सम्राट चौधरी की सरकार में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। राजद नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में बिहार सरकार पर निशाना साधा। 

तेजस्वी यादव ने कहा कि सत्ता संरक्षित अपराधी अब प्रदेश की माताओं-बहनों और बेटियों पर कहर बनकर टूट रहे हैं। नई सरकार में महिला अपराध के मामले बढ़े हैं। उन्होंने प्रदेश की विभिन्न घटनाओं का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधा और कहा कि गृह विभाग उनके पास होने के बावजूद अपराधियों में डर नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में महिलाओं की सुरक्षा सबसे बड़ी चुनौती बन गई है और सरकार केवल दावे कर रही है। उन्होंने कहा कि इस सरकार के बने अभी एक महीना ही हुआ है, लेकिन इस दौरान महिला अपराध के मामलों में तेजी आई है। उन्होंने यह भी कहा कि छह महीने के भीतर बिहार में दो बार मुख्यमंत्री बदले गए। जनता द्वारा चुने गए मुख्यमंत्री को हटा कर ‘सिलेक्टिव मुख्यमंत्री’ बनाया गया।

Also Read : 30 दिनों में समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो अधिकारी स्वतः होंगे निलंबित: सम्राट चौधरी

तेजस्वी यादव ने महिला सशक्तिकरण के सरकार के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश की करीब 65 प्रतिशत महिलाएं आज भी खून की कमी जैसी समस्याओं से जूझ रही हैं। उन्होंने कहा कि वास्तविक स्थिति यह है कि महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

उन्होंने एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार में जाति देखकर एनकाउंटर किया जा रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि रेप पीड़िता की जाति देखो, आरोपी की भी जाति देखो, सरकार यही कर रही है।

उन्होंने कहा कि बालिका गृहकांड के आरोपी का एनकाउंटर कब होगा? उन्होंने भाजपा-जदयू पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के दौरान महिलाओं को 10-10 हजार रुपए चुनाव में बांटे गए और कहा गया कि दूसरी किश्त में दो लाख रुपए दिए जाएंगे। अभी तक यह राशि नहीं दी गई है। अगर सरकार महिलाओं को 2 लाख रुपए नहीं देगी तो ये महिलाएं सरकार को खत्म करने का काम करेंगी।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

भीलवाड़ा पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, आचार्य पुलक सागर से की धर्मचर्चा

September 15, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को भीलवाड़ा पहुंचे। श्री भागवत ने यहां शास्त्री नगर स्थित सूर्य महल में चल रहे आचार्य पुलक सागर महाराज के चातुर्मास कार्यक्रम में शिरकत करके उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों महानुभावों के बीच करीब 40 मिनट तक महत्वपूर्ण विषयों पर धर्म चर्चा हुई। बातचीत का…

योगी ने बुलंदशहर में दिवंगत विधायक के परिजनों से की मुलाकात

September 15, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को शिकारपुर में दिवंगत विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। सूचना अधिकारी चांद मियां ने बतया कि उन्होंने श्री अनिल शर्मा के पुत्र कुश के सर पर हाथ रखते हुए कहा कि वह पार्टी के…

डिजिटल भुगतान पर मोदी सरकार का सबसे बड़ा यू टर्न: राहुल

September 15, 2026

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के संसद में यूपीआई भुगतान पर कोई टैक्स या शुल्क नहीं लगाने के आश्वासन के बावजूद मोदी सरकार ने दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई कारोबारी लेनदेन पर शुल्क लगाने का रास्ता खोल दिया…

भाजपा कैसे 21 राज्यों में यूसीसी लागू करेगी

September 15, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि 2029 के लोकसभा चुनाव तक देश के भाजपा और एनडीए शासित 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी लागू हो जाएगी। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐसे बहुत से काम हैं, जिनकी समय सीमा का ऐलान किया था और समय सीमा पूरी होने…

आप का अलायंस कांग्रेस के लिए खतरा

September 15, 2026

आम आदमी पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा अपने चुनाव जीतने का तो है लेकिन साथ ही दूसरा हिस्सा कांग्रेस को कमजोर करते जाने का भी है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गोवा और गुजरात में कांग्रेस का बड़ा नुकसान किया था। गुजरात में आप को 13 फीसदी के करीब वोट मिले थे,…

logo