पप्पू यादव ने हिजाब मामले में नीतीश कुमार का किया बचाव

Categorized as प्रादेशिक समाचार

बिहार की राजनीति में एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। एक कार्यक्रम में नीतीश कुमार द्वारा महिला डॉक्टर का हिजाब हटाने पर सियासत तेज हो गई है। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने कहा कि वे हिजाब हटाने को पूरी तरह सही नहीं मानते, लेकिन आलोचना रचनात्मक होनी चाहिए। 

सांसद पप्पू यादव ने आईएएनएस से बात करते हुए हिजाब हटाते समेत सीएम के भाव को लेकर कहा कि उन्होंने महिला से अपनी बेटी की तरह बात की। नीतीश कुमार के व्यवहार में पिता-पुत्री जैसा भाव दिखा। हां यह सच है कि हम हिजाब हटाने को पूरी तरह सही नहीं मानते, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हर आलोचना नेगेटिव ही हो। निश्चित रूप से हिजाब जबरदस्ती नहीं हटाया जाना चाहिए, लेकिन उनका नजरिया और रवैया एक पिता की तरह था।

पप्पू यादव ने कहा कि इस तरह किसी की आलोचना सही नहीं है। मेरा मानना है कि नीतीश कुमार का कोई गलत इरादा नहीं था। लोगों को अपनी सोच बदलनी चाहिए, हर चीज को गलत तरीके से नहीं देखना चाहिए।

Also Read : आईपीएल 2026 नीलामी: कैमरून ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी

मनरेगा का नाम बदलकर वीबी जी राम जी योजना किए जाने पर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने कहा, “हम समझ नहीं पा रहे हैं कि ऐसी सोच कैसे हो सकती है। गांधी के प्रति इतनी नफरत क्यों? गांधी की विचारधारा के प्रति इतनी नफरत क्यों? इतिहास इसे माफ नहीं करेगा, यह गलत है। मेरा मानना ​​है कि जब सरकार बदलेगी, तो बदले गए सभी नाम वापस लेने चाहिए। इतिहास मिटाने के लिए इतने नाम बदले गए हैं।

उन्होंने कहा कि नया इतिहास लिखो। आप पुराना इतिहास कैसे मिटाना चाहते हैं? सरकार की सोच औपनिवेशिक और मनुस्मृति वाली है। उन्होंने पहले ही कदम उठा लिए हैं। भाजपा के लोग केवल नाम बदलने का ही काम कर रहे हैं, जबकि विकास के नाम पर कुछ नहीं किया जा रहा है।

पप्पू यादव ने कहा कि भाजपा के राज में कोई खुश नहीं है। जनता की समस्या दूर करने की कोई कोशिश नहीं हो रही है, बस ये लोग राजनीति के लिए नए-नए बहाने खोज लेते हैं और मेरा मानना है कि ये सब करना गलत है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

भीलवाड़ा पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, आचार्य पुलक सागर से की धर्मचर्चा

September 15, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को भीलवाड़ा पहुंचे। श्री भागवत ने यहां शास्त्री नगर स्थित सूर्य महल में चल रहे आचार्य पुलक सागर महाराज के चातुर्मास कार्यक्रम में शिरकत करके उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों महानुभावों के बीच करीब 40 मिनट तक महत्वपूर्ण विषयों पर धर्म चर्चा हुई। बातचीत का…

योगी ने बुलंदशहर में दिवंगत विधायक के परिजनों से की मुलाकात

September 15, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को शिकारपुर में दिवंगत विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। सूचना अधिकारी चांद मियां ने बतया कि उन्होंने श्री अनिल शर्मा के पुत्र कुश के सर पर हाथ रखते हुए कहा कि वह पार्टी के…

डिजिटल भुगतान पर मोदी सरकार का सबसे बड़ा यू टर्न: राहुल

September 15, 2026

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के संसद में यूपीआई भुगतान पर कोई टैक्स या शुल्क नहीं लगाने के आश्वासन के बावजूद मोदी सरकार ने दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई कारोबारी लेनदेन पर शुल्क लगाने का रास्ता खोल दिया…

भाजपा कैसे 21 राज्यों में यूसीसी लागू करेगी

September 15, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि 2029 के लोकसभा चुनाव तक देश के भाजपा और एनडीए शासित 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी लागू हो जाएगी। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐसे बहुत से काम हैं, जिनकी समय सीमा का ऐलान किया था और समय सीमा पूरी होने…

आप का अलायंस कांग्रेस के लिए खतरा

September 15, 2026

आम आदमी पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा अपने चुनाव जीतने का तो है लेकिन साथ ही दूसरा हिस्सा कांग्रेस को कमजोर करते जाने का भी है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गोवा और गुजरात में कांग्रेस का बड़ा नुकसान किया था। गुजरात में आप को 13 फीसदी के करीब वोट मिले थे,…

logo