गयाजी में ‘मंथन 2025’ प्रशासनिक कार्यशाला शुरू, सीएम नीतीश ने किया उद्घाटन

Categorized as प्रादेशिक समाचार

बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) में आयोजित दो दिवसीय मंथन-2025 प्रशासनिक कार्यशाला की शुरुआत बुधवार से हो गई। इस कार्यशाला का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया।  

इस उच्चस्तरीय कार्यशाला में बिहार के सभी जिलों के जिलाधिकारी, प्रमंडलीय आयुक्त (कमिश्नर) और वरीय प्रशासनिक अधिकारी शामिल हो रहे हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री पटना से बोधगया हवाई अड्डा पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।

कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य ‘जिला-केंद्रित शासन प्रणाली’ को सुदृढ़ करना, नीति-निर्माण और क्षेत्रीय स्तर पर उसके प्रभावी क्रियान्वयन के मध्य समन्वय को मजबूत करना तथा अनुभव-साझाकरण के माध्यम से प्रशासनिक दक्षता और निर्णय क्षमता को बढ़ावा देना है। कार्यशाला समकालीन शासन चुनौतियों, उभरती प्रशासनिक प्राथमिकताओं तथा भविष्य उन्मुख नीति संवाद के लिए एक सशक्त मंच के रूप में आयोजित की जा रही है।

‘मंथन–2025’ के दौरान उत्तरदायी शासन, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, शहरी विकास की चुनौतियां एवं भावी मार्ग, प्रभावी प्रशासन के लिए विधि एवं विधिक ढांचा तथा लोक-निजी भागीदारी एवं अवसंरचना विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा। इन सत्रों में प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों, वरिष्ठ नीति-निर्माताओं एवं अनुभवी प्रशासकों द्वारा अपने अनुभव और दृष्टिकोण साझा किए जाएंगे।

Also Read : इथियोपिया में गूंजा वंदे मातरम

इसके अतिरिक्त, विभिन्न जिलों द्वारा प्रस्तुत नवाचारी पहलों के माध्यम से क्षेत्रीय स्तर की सफल प्रशासनिक पहलों को भी साझा किया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दौरान बिपार्ड परिसर में विकसित की गई विभिन्न विकासात्मक एवं नवाचारी अवसंरचना सुविधाओं का लोकार्पण भी किया। इनमें संवाद वाटिका, नक्षत्र वन, सुनियोजित प्रयासों से पुनर्जीवित ब्रह्मयोनि सरोवर, उन्नत पुस्तकालय, मोटर ड्राइविंग स्कूल तथा नव-स्थापित स्पेस गैलरी शामिल हैं।

मंथन-2025 से राज्य में प्रशासनिक तैयारियों को सुदृढ़ करने, क्षेत्रीय पदाधिकारियों में विधिक एवं संस्थागत आत्मविश्वास को मजबूत करने तथा समग्र प्रशासनिक परिणामों में गुणात्मक सुधार की अपेक्षा की जा रही है। कार्यशाला का समापन 18 दिसंबर को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संबोधन के साथ होगा।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

नकली दवाओं पर लगाम के लिए उच्चतम न्यायालय में जनहित याचिका

September 16, 2026

देश में नकली और मिलावटी दवाओं के निर्माण तथा बिक्री पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए उच्चतम न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर करके एक एकीकृत राष्ट्रीय ढांचे को बनाने, मामलों की समयबद्ध जांच व तेजी से सुनवाई, जब्त दवाओं की अनिवार्य फॉरेंसिक जांच और नकली दवा सिंडिकेट के खिलाफ प्रवर्तन एजेंसियों की…

ओडिशा में 3,406 करोड़ रुपये की सेमीकंडक्टर परियोजना को मंजूरी

September 16, 2026

ओडिशा में उभरते सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देते हुए यूनिट अप्रूवल कमेटी (यूएसी) ने खोरधा जिले के आईडीसीओ इन्फोवैली-2 में सिलिकॉन कार्बाइड (एसआईसी) सेमीकंडक्टर विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए सिक्सेम प्राइवेट लिमिटेड के 3,406.25 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यूएसी की 217वीं बैठक में स्वीकृत यह परियोजना जटनी तहसील…

तमिलनाडु उपचुनाव में दोनों सीटों पर नामांकन प्रक्रिया पूरी

September 16, 2026

तमिलनाडु विधानसभा की मदुरंतकम और धारापुरम (असुरक्षित) सीटों पर आगामी 06 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का कार्य बुधवार दोपहर 3 बजे संपन्न हो गया। अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के बागी विधायकों के इस्तीफे के बाद खाली हुई इन दोनों सीटों पर नामांकन के अंतिम दिन…

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव को खारिज किया

September 16, 2026

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ पेश महाभियोग प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। प्रस्ताव के विरोध में 232 सांसदों ने मतदान किया, जबकि 147 ने इसका समर्थन किया और 47 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। Also Read : ईरान ने विदेशी मैसेजिंग ऐप्स के इस्तेमाल पर लगा औपचारिक प्रतिबंध हटाया…

ईरान ने विदेशी मैसेजिंग ऐप्स के इस्तेमाल पर लगा औपचारिक प्रतिबंध हटाया

September 16, 2026

ईरान ने सरकारी एजेंसियों द्वारा विदेशी मैसेजिंग ऐप्स के इस्तेमाल पर लगा औपचारिक प्रतिबंध हटा दिया है। ईरानी सरकार की प्रवक्ता फतेमेह मोहाजेरानी ने यह जानकारी दी। श्री मोहाजेरानी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कुछ दिन पहले अपनाए गए एक प्रस्ताव में जिन मुद्दों पर बात की गई थी, उनमें से एक सरकारी…

logo