तमिलनाडु उपचुनाव में दोनों सीटों पर नामांकन प्रक्रिया पूरी

Categorized as प्रादेशिक समाचार

तमिलनाडु विधानसभा की मदुरंतकम और धारापुरम (असुरक्षित) सीटों पर आगामी 06 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का कार्य बुधवार दोपहर 3 बजे संपन्न हो गया।

अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के बागी विधायकों के इस्तीफे के बाद खाली हुई इन दोनों सीटों पर नामांकन के अंतिम दिन राज्य में सत्तारुढ़ तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके), विपक्षी अन्नाद्रमुक और वामपंथी दलों (माकपा और भाकपा) के उम्मीदवारों ने अपने-अपने पर्चे दाखिल किये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नामांकनों की जांच गुरुवार (17 सितंबर) को होगी, जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 19 सितंबर तय की गयी है। इसके बाद ही चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे कुल उम्मीदवारों की अंतिम तस्वीर साफ हो सकेगी।

Also Read : अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव को खारिज किया

मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली टीवीके पार्टी ने मदुरंतकम सीट से के. मरगथम कुमारवेल और धारापुरम सीट से पी. सत्यभामा को मैदान में उतारा है। ये दोनों नेता अन्नाद्रमुक छोड़कर टीवीके में शामिल हुई थीं, जिसके चलते इन सीटों पर उप-चुनाव आवश्यक हुआ था। द्रमुक और एनटीके भी चुनावी मैदान में ताल ठोंक चुके हैं।

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, दोनों सीटों के लिए अब तक कुल 46 उम्मीदवारों (19 महिलाओं सहित) ने नामांकन पत्र दाखिल किये हैं, जिनमें से अधिकांश निर्दलीय हैं। मदुरंतकम सीट से 29 और धारापुरम सीट से 17 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं।

श्री विजय की चार महीने पुरानी सरकार के लिए यह उपचुनाव एक ‘जनमत संग्रह’ के रूप में देखा जा रहा है। वामदलों के पृथक रूप से चुनाव लड़ने के फैसले ने इस मुकाबले को पंचकोणीय बना दिया है। वामदलों के इस रुख से सत्ताधारी टीवीके और उसके सहयोगी दल हैरान हैं, जबकि कांग्रेस ने उनसे अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने की अपील की है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

अन्नपूर्णा योजना पश्चिम बंगाल में नारी शक्ति के लिए बड़ा प्रोत्साहन: मोदी

September 17, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अन्नपूर्णा योजना को पश्चिम बंगाल में नारी शक्ति के लिए बड़ा प्रोत्साहन बताते हुए कहा है कि विकसित बंगाल की ताकत से विकसित भारत का संकल्प भी और मजबूत होगा। श्री मोदी ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से पश्चिम बंगाल में अन्नपूर्णा योजना की चौथी किस्त जारी की। इस…

रूस का यूक्रेन पर मिसाइल और ड्रोन से हमला

September 17, 2026

रूस ने बुधवार रात से लेकर गुरुवार सुबह तक यूक्रेन की राजधानी कीव और अन्य क्षेत्रों पर मिसाइलों तथा घातक ड्रोनों से भीषण हमले किए जिसके कारण दो बच्चों सहित कम से कम 18 लोग घायल हो गए। हमले के कारण कीव के 10 से अधिक स्थानों पर नुकसान दर्ज किया गया है। कीव के…

अमेरिकी सदन ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाला बिल पास किया

September 17, 2026

अमेरिका में प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स ) ने रूस और ईरान के ऊर्जा क्षेत्र , अधिकारियों और टैंकरों के “शैडो फ्लीट” (गुप्त बेड़े) को निशाना बनाने वाला एक बड़ा प्रतिबंध बिल पास किया है। इससे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उन देशों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का अधिकार मिल गया है जो रूस…

यूसीसी का इतना घुमावदार रास्ता क्यों?

September 17, 2026

भारतीय जनता पार्टी के गठन के बाद यानी छह अप्रैल 1980 से लेकर जितने भी चुनाव हुए उनमें तीन वादे जरूर होते थे। पहला जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म करना। दूसरा, अयोध्या में राममंदिर का निर्माण और तीसरा, समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी। पहले दो वादे भाजपा ने पूरे कर दिए। 2019 के अगस्त…

सहयोगी पार्टियां अड़ंगा डालेंगी

September 17, 2026

भाजपा को कई राज्यों में समान नागरिक संहिता लागू करने में समस्या आएगी। जगहां भाजपा की अपनी सरकार है वहां भी उसके सामने चुनौती होगी। गोवा इसका उदाहरण है। गोवा में प्रमोद सावंत की सरकार ने समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी की पूरी तैयारी कर ली थी। लेकिन ऐन मौके पर इसे टाल दिया गया।…

logo