इंडिगो संकट के बीच भारतीय रेलवे तैयार, कई स्पेशल ट्रेनों की सूची जारी

Categorized as प्रादेशिक समाचार

इंडिगो विमान को बड़ी संख्या में कैंसिल करने से यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान में आवागमन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

इसी को देखते हुए भारतीय रेलवे की तरफ से स्पेशल ट्रेनों की सूची जारी की गई है, ताकि किसी भी यात्री को सफर के दौरान कोई दिक्कत नहीं हो। भारतीय रेलवे की तरफ से स्पेशल ट्रेनों की सूची जारी की गई है, जिसमें उन सभी ट्रेनों के नाम और उनकी संख्या दर्ज है, जिन्हें यात्रियों की सुविधा के लिए चलाया गया है।

इन ट्रेनों में मुख्य रूप से पुणे-केएसआर बेंगलुरु, केएसआर बेंगलुरु-पुणे, पुणे-हजरत निजामुद्दीन, हजरत निजामुद्दीन पुणे, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल-हजरत निजामुद्दीन, हजरत निजामुद्दीन-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-लखनऊ चारबाग, लखनऊ चारबाग-लोकमान्य तिलक टर्मिनस, नागपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-नागपुर, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस, बिलासपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस बिलासपुर, गोरखपुर आनंद विहार टर्मिनल, आनंद विहार टर्मिनल गोरखपुर, नई दिल्ली-शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर वंदे भारत का नाम शामिल हैं।

Also Read : सभी यात्रियों की रिफंड से जुड़ी प्रक्रियाओं को पूरा करना हमारी प्राथमिकता : इंडिगो

इसके अलावा, अन्य प्रमुख ट्रेनों के भी नाम शामिल है, जिसमें शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर नई दिल्ली वंदे भारत, नई दिल्ली-मुंबई सेंट्रल, मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन-तिरुवनंतपुरम सेंट्रल, चर्मपल्ली-शालीमार, लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर ट्रेन हैं।

बता दें कि दिसंबर की शुरुआत में इंडिगो एयरलाइंस को गंभीर संकट का सामना करना पड़ा। नई पायलट ड्यूटी नियमों के कारण, जो एक नवंबर से लागू हुए, पायलटों की कमी हो गई। परिणामस्वरूप पांच दिसंबर को एक हजार से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जिसमें दिल्ली से सभी घरेलू उड़ानें शामिल रहीं। बेंगलुरु, मुंबई, हैदराबाद जैसे हवाईअड्डों पर सैकड़ों यात्री फंस गए, सामान जमा हो गया और यात्रियों ने नारेबाजी भी की।

वहीं, दूसरी कंपनियों ने किराए दोगुने कर दिए। सरकार ने रिफंड सात दिसंबर तक पूरा करने का आदेश दिया और नाइट ड्यूटी में छूट दी। माना जा रहा है कि हालात जल्द ही सामान्य होंगे।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

भीलवाड़ा पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, आचार्य पुलक सागर से की धर्मचर्चा

September 15, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को भीलवाड़ा पहुंचे। श्री भागवत ने यहां शास्त्री नगर स्थित सूर्य महल में चल रहे आचार्य पुलक सागर महाराज के चातुर्मास कार्यक्रम में शिरकत करके उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों महानुभावों के बीच करीब 40 मिनट तक महत्वपूर्ण विषयों पर धर्म चर्चा हुई। बातचीत का…

योगी ने बुलंदशहर में दिवंगत विधायक के परिजनों से की मुलाकात

September 15, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को शिकारपुर में दिवंगत विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। सूचना अधिकारी चांद मियां ने बतया कि उन्होंने श्री अनिल शर्मा के पुत्र कुश के सर पर हाथ रखते हुए कहा कि वह पार्टी के…

डिजिटल भुगतान पर मोदी सरकार का सबसे बड़ा यू टर्न: राहुल

September 15, 2026

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के संसद में यूपीआई भुगतान पर कोई टैक्स या शुल्क नहीं लगाने के आश्वासन के बावजूद मोदी सरकार ने दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई कारोबारी लेनदेन पर शुल्क लगाने का रास्ता खोल दिया…

भाजपा कैसे 21 राज्यों में यूसीसी लागू करेगी

September 15, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि 2029 के लोकसभा चुनाव तक देश के भाजपा और एनडीए शासित 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी लागू हो जाएगी। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐसे बहुत से काम हैं, जिनकी समय सीमा का ऐलान किया था और समय सीमा पूरी होने…

आप का अलायंस कांग्रेस के लिए खतरा

September 15, 2026

आम आदमी पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा अपने चुनाव जीतने का तो है लेकिन साथ ही दूसरा हिस्सा कांग्रेस को कमजोर करते जाने का भी है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गोवा और गुजरात में कांग्रेस का बड़ा नुकसान किया था। गुजरात में आप को 13 फीसदी के करीब वोट मिले थे,…

logo