एनसीआर : कई इलाकों में एक्यूआई 400 के करीब

Categorized as प्रादेशिक समाचार

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु गुणवत्ता एक बार फिर गंभीर स्थिति में पहुंच चुकी है। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में शुक्रवार की सुबह एक्यूआई खतरनाक स्तर के पास बना रहा।  

सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी इंडेक्स की रिपोर्ट और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के लाइव डेटा के अनुसार अधिकांश स्टेशनों पर एक्यूआई 300 से ऊपर दर्ज किया गया है, जबकि कई स्थानों पर यह 350–380 की ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बना हुआ है।

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक्यूआई 292, वसुंधरा में 295 और संजय नगर में यह बढ़कर 301 दर्ज किया गया। वहीं, लोनी जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्र में वायु गुणवत्ता बेहद खराब रही और यहां एक्यूआई 380 तक पहुंच गया, जो अत्यधिक प्रदूषण की स्थिति को दर्शाता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार यह स्तर सांस से संबंधित बीमारियों, एलर्जी, आंखों में जलन और लंबे समय के लिए फेफड़ों पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है। नोएडा में भी स्थिति सामान्य नहीं है। सेक्टर-125 में एक्यूआई 367 जबकि सेक्टर-116 में 347 तक पहुंच चुका है। वहीं सेक्टर-62 में एक्यूआई 286 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

समूचे नोएडा क्षेत्र में वायु गुणवत्ता लगातार सामान्य से खराब स्तर पर दर्ज की जा रही है और इसमें सुधार के कोई संकेत नहीं मिल रहे। दिल्ली में हालात और भी अधिक बिगड़े हुए हैं। दिल्ली के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर बेहद चिंताजनक है। अलीपुर में एक्यूआई 324, आनंद विहार में 347, अशोक विहार में 340, बवाना में 373, बुराड़ी क्रॉसिंग में 326, चांदनी चौक में 347 और डी टी यू परिसर में 345 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया।

Also Read : दिल्ली में भाजपा, आप को सबक मिल गया

डॉक्टर करणी सिंह शूटिंग रेंज के आसपास भी एक्यूआई 343 रिकॉर्ड किया गया, जो स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद खतरनाक माना जाता है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार इतनी खराब गुणवत्ता वाली हवा लंबे समय तक शरीर में घातक प्रभाव छोड़ सकती है।

मौसम विभाग का कहना है कि इस बार सर्द हवा चलने के बावजूद प्रदूषण में उल्लेखनीय गिरावट नहीं देखी गई है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि की संभावना जताई जा रही है, लेकिन इससे प्रदूषण में सुधार की संभावना कम है। जिला प्रशासन ने लोगों को अनावश्यक बाहर न निकलने, मास्क पहनने और घरों में एयर प्यूरीफायर का उपयोग करने की सलाह दी है। साथ ही निर्माण कार्यों पर निगरानी बढ़ाई गई है और सड़क पर धूल नियंत्रण के लिए छिड़काव किया जा रहा है।

एनसीआर में फिलहाल प्रदूषण का स्तर बेहद चिंताजनक है और स्थिति फिलहाल सुधरती नहीं दिख रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि मौसम में बदलाव नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में एक्यूआई और भी बढ़ सकता है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

भीलवाड़ा पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, आचार्य पुलक सागर से की धर्मचर्चा

September 15, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को भीलवाड़ा पहुंचे। श्री भागवत ने यहां शास्त्री नगर स्थित सूर्य महल में चल रहे आचार्य पुलक सागर महाराज के चातुर्मास कार्यक्रम में शिरकत करके उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों महानुभावों के बीच करीब 40 मिनट तक महत्वपूर्ण विषयों पर धर्म चर्चा हुई। बातचीत का…

योगी ने बुलंदशहर में दिवंगत विधायक के परिजनों से की मुलाकात

September 15, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को शिकारपुर में दिवंगत विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। सूचना अधिकारी चांद मियां ने बतया कि उन्होंने श्री अनिल शर्मा के पुत्र कुश के सर पर हाथ रखते हुए कहा कि वह पार्टी के…

डिजिटल भुगतान पर मोदी सरकार का सबसे बड़ा यू टर्न: राहुल

September 15, 2026

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के संसद में यूपीआई भुगतान पर कोई टैक्स या शुल्क नहीं लगाने के आश्वासन के बावजूद मोदी सरकार ने दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई कारोबारी लेनदेन पर शुल्क लगाने का रास्ता खोल दिया…

भाजपा कैसे 21 राज्यों में यूसीसी लागू करेगी

September 15, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि 2029 के लोकसभा चुनाव तक देश के भाजपा और एनडीए शासित 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी लागू हो जाएगी। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐसे बहुत से काम हैं, जिनकी समय सीमा का ऐलान किया था और समय सीमा पूरी होने…

आप का अलायंस कांग्रेस के लिए खतरा

September 15, 2026

आम आदमी पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा अपने चुनाव जीतने का तो है लेकिन साथ ही दूसरा हिस्सा कांग्रेस को कमजोर करते जाने का भी है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गोवा और गुजरात में कांग्रेस का बड़ा नुकसान किया था। गुजरात में आप को 13 फीसदी के करीब वोट मिले थे,…

logo