नीतीश ने विधानसभा में बिहार के विकास का किया दावा

Categorized as प्रादेशिक समाचार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को विधानसभा में प्रदेश में एनडीए सरकार में किए गए कार्यों का ब्यौरा और भविष्य में किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा रखते हुए कहा कि पिछले 20 वर्षों में बिहार में काफी कार्य किए गए हैं। 

उन्होंने इस दौरान केंद्र सरकार से मिल रहे सहयोग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने बिहार के लिए बहुत कुछ किया है। उन्होंने इसके लिए सभी सदस्यों को हाथ उठाकर पीएम मोदी को नमन करने का आग्रह किया। सत्ता पक्ष के सदस्यों ने ऐसा ही किया, लेकिन विपक्ष शांत रहा।

इस पर मुख्यमंत्री ने कहा बिहार में सबके लिए काम किया है, आपके लिए भी काम किया है। सब लोग नमन कीजिए।” मुख्यमंत्री ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान कहा कि बिहार की जनता ने हालिया विधानसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एनडीए को भारी बहुमत से विजय दिलाई। उन्होंने इसके लिए जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह विजय सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि बिहार में विकास, शांति और भाईचारे की जीत है।

Also Read : जदयू के विधायक नरेंद्र नारायण यादव बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष निर्वाचित

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के विकास में केंद्र सरकार ने भी बड़ा सहयोग किया है। केंद्रीय बजट में बिहार को विशेष आर्थिक सहायता के रूप में सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य, पर्यटन, बाढ़ नियंत्रण के लिए बड़ी राशि देने की घोषणा की गई। बजट में बिहार में मखाना बोर्ड, एयरपोर्ट की स्थापना, पश्चिमी कोशी नहर के लिए वित्तीय सहायता आदि की घोषणा की गई है। उन्होंने पिछले 20 वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग, महिला सशक्तीकरण क्षेत्र में किए गए कार्यों की चर्चा की।

उन्होंने कृषि के क्षेत्र में विकास को लेकर कहा कि 2008 में कृषि रोड मैप बनाकर काम किया जा रहा है। मछली का उत्पादन ढाई गुना से अधिक हो गया है। मछली उत्पादन में बिहार आत्मनिर्भर हो गया है। मुख्यमंत्री ने महिला रोजगार योजना शुरू की है, जिसमें एक करोड़ 56 लाख महिलाओं को 10-10 हजार रुपये दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के अभिभाषण का समर्थन करते हुए कहा कि इसमें सरकार के विकास कार्यों का स्पष्ट और सटीक उल्लेख किया गया है। उन्होंने कहा कि अभिभाषण में जो बातें कही गई हैं, वे जमीनी हकीकत को दर्शाती हैं। सरकार पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ बिहार को आगे ले जाने की दिशा में काम कर रही है और आगे बिहार तेजी से विकास करेगा।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

भीलवाड़ा पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, आचार्य पुलक सागर से की धर्मचर्चा

September 15, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को भीलवाड़ा पहुंचे। श्री भागवत ने यहां शास्त्री नगर स्थित सूर्य महल में चल रहे आचार्य पुलक सागर महाराज के चातुर्मास कार्यक्रम में शिरकत करके उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों महानुभावों के बीच करीब 40 मिनट तक महत्वपूर्ण विषयों पर धर्म चर्चा हुई। बातचीत का…

योगी ने बुलंदशहर में दिवंगत विधायक के परिजनों से की मुलाकात

September 15, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को शिकारपुर में दिवंगत विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। सूचना अधिकारी चांद मियां ने बतया कि उन्होंने श्री अनिल शर्मा के पुत्र कुश के सर पर हाथ रखते हुए कहा कि वह पार्टी के…

डिजिटल भुगतान पर मोदी सरकार का सबसे बड़ा यू टर्न: राहुल

September 15, 2026

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के संसद में यूपीआई भुगतान पर कोई टैक्स या शुल्क नहीं लगाने के आश्वासन के बावजूद मोदी सरकार ने दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई कारोबारी लेनदेन पर शुल्क लगाने का रास्ता खोल दिया…

भाजपा कैसे 21 राज्यों में यूसीसी लागू करेगी

September 15, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि 2029 के लोकसभा चुनाव तक देश के भाजपा और एनडीए शासित 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी लागू हो जाएगी। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐसे बहुत से काम हैं, जिनकी समय सीमा का ऐलान किया था और समय सीमा पूरी होने…

आप का अलायंस कांग्रेस के लिए खतरा

September 15, 2026

आम आदमी पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा अपने चुनाव जीतने का तो है लेकिन साथ ही दूसरा हिस्सा कांग्रेस को कमजोर करते जाने का भी है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गोवा और गुजरात में कांग्रेस का बड़ा नुकसान किया था। गुजरात में आप को 13 फीसदी के करीब वोट मिले थे,…

logo