जदयू के विधायक नरेंद्र नारायण यादव बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष निर्वाचित

Categorized as प्रादेशिक समाचार

जदयू के विधायक नरेंद्र नारायण यादव को गुरुवार को सर्वसम्मति से बिहार विधानसभा का उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार ने सदन में इसकी घोषणा की।  

इससे पहले यादव 18वीं विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर की भूमिका का निर्वहन कर चुके हैं। उनके नेतृत्व में ही बिहार विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन संपन्न हुआ। वे 17वीं विधानसभा के भी उपाध्यक्ष की भूमिका निभा चुके हैं।

उपाध्यक्ष पद के लिए बुधवार को ही नरेंद्र नारायण यादव ने नामांकन भरा था। उनके अलावा किसी और ने इस पद के लिए नामांकन नहीं किया था, जिनके बाद उनका निर्विरोध चुना जाना तय था।

नरेंद्र नारायण यादव मधेपुरा जिले के आलमगंज विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं। 1995 में पहली बार विधायक बने थे। 2025 में इसी विधानसभा क्षेत्र से उनकी आठवीं जीत हुई है। नीतीश कैबिनेट में वे मंत्री भी रह चुके हैं।

Also Read : शीत ऋतु में त्वचा और बालों के लिए संजीवनी है एलोवेरा

बता दें कि भाजपा के नेता और गया सदर के विधायक प्रेम कुमार को मंगलवार को बिहार विधानसभा में सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित किया गया था। अध्यक्ष निर्वाचन के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने नव निर्वाचित अध्यक्ष को आसन तक पहुंचाया था।

प्रेम कुमार पहली बार 1990 में विधायक बने थे और तब से लगातार नौ बार जीत दर्ज कर चुके हैं। अत्यंत पिछड़ा वर्ग के नेताओं में अपनी पहचान बना चुके हैं। 2015 से 2017 तक नेता विरोधी दल रह चुके हैं।

हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 89 सीटों पर जीत दर्ज की। दूसरे नंबर पर नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) 85 सीटों के साथ है। वहीं, चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति (आर) ने 19 पर जीत दर्ज की, जो एनडीए में तीसरे नंबर की सबसे बड़ी पार्टी और पूरे बिहार में चौथे नंबर की पार्टी रही। 

एनडीए में शामिल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को पांच और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को चार सीटों पर जीत मिली है। प्रदेश की मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को 25 सीटें मिलीं जबकि कांग्रेस को छह सीटों पर संतोष करना पड़ा था।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

भीलवाड़ा पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, आचार्य पुलक सागर से की धर्मचर्चा

September 15, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को भीलवाड़ा पहुंचे। श्री भागवत ने यहां शास्त्री नगर स्थित सूर्य महल में चल रहे आचार्य पुलक सागर महाराज के चातुर्मास कार्यक्रम में शिरकत करके उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों महानुभावों के बीच करीब 40 मिनट तक महत्वपूर्ण विषयों पर धर्म चर्चा हुई। बातचीत का…

योगी ने बुलंदशहर में दिवंगत विधायक के परिजनों से की मुलाकात

September 15, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को शिकारपुर में दिवंगत विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। सूचना अधिकारी चांद मियां ने बतया कि उन्होंने श्री अनिल शर्मा के पुत्र कुश के सर पर हाथ रखते हुए कहा कि वह पार्टी के…

डिजिटल भुगतान पर मोदी सरकार का सबसे बड़ा यू टर्न: राहुल

September 15, 2026

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के संसद में यूपीआई भुगतान पर कोई टैक्स या शुल्क नहीं लगाने के आश्वासन के बावजूद मोदी सरकार ने दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई कारोबारी लेनदेन पर शुल्क लगाने का रास्ता खोल दिया…

भाजपा कैसे 21 राज्यों में यूसीसी लागू करेगी

September 15, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि 2029 के लोकसभा चुनाव तक देश के भाजपा और एनडीए शासित 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी लागू हो जाएगी। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐसे बहुत से काम हैं, जिनकी समय सीमा का ऐलान किया था और समय सीमा पूरी होने…

आप का अलायंस कांग्रेस के लिए खतरा

September 15, 2026

आम आदमी पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा अपने चुनाव जीतने का तो है लेकिन साथ ही दूसरा हिस्सा कांग्रेस को कमजोर करते जाने का भी है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गोवा और गुजरात में कांग्रेस का बड़ा नुकसान किया था। गुजरात में आप को 13 फीसदी के करीब वोट मिले थे,…

logo