जंतर मंतर पर प्रदर्शन बंद हो सकता है

Categorized as राजनीति

पिछली बार तो ऐसा नहीं हो सका था लेकिन इस बार बहुत संभावना है कि जंतर मंतर पर प्रदर्शन करना बंद करा दिया जाए। हालांकि कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन समाप्त होने के बाद वहां की घेराबंदी कर दी गई है और ऊंचे बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं। इसके बावजूद कई समूहों का प्रदर्शन अब  भी चल रहा है। इस बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई में सरकार से पूछा कि वह जंतर मंतर पर प्रदर्शन बंद क्यों नहीं करा देती है? ऐसा माना जा रहा है कि अब अदालत की सहमति से ही उसे बंद कराया जा सकता है और दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रदर्शन की जगह आवंटित की जा सकती है।

ध्यान रहे इससे पहले भी इसका प्रयास हुआ था। तब जंतर मंतर के आसपास के लोगों को होने वाली परेशानी के आधार पर सरकार ने रोक लगाई थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने रोक हटा दी थी।

अब 20 जुलाई को सीजेपी के प्रदर्शन में छात्रों और युवाओं के संसद मार्च के बाद स्थितियां बदल गई हैं। अदालत के सामने यह तथ्य प्रस्तुत किया गया है कि प्रदर्शनकारी संसद भवन के गेट तक पहुंच गए थे। इस आधार पर जंतर मंतर से प्रदर्शन हटाने का फैसला हो सकता है। जानकार सूत्रों का कहना है कि सरकार रामलीला मैदान में जगह देने को तैयार हो जाएगी। ध्यान रहे पहले भी लोग संसद की ओर मार्च करते थे। लेकिन तब इतनी बड़ी भीड़ पहले से जंतर मंतर पर इकट्ठा नहीं रहती थी। सरकार को यह चिंता है कि अगर किसी प्रदर्शन के बहाने बड़ी भीड़ जंतर मंतर पर इकट्ठा हो और वह संसद की ओर मार्च करे तो बड़ा खतरा हो सकता है।


Previous News Next News

More News

दिल्ली में बस यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सरकार सख्त

September 1, 2026

दिल्ली सरकार ने राजधानी में संचालित सभी बसों के ऑपरेटरों को यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। दिल्ली परिवहन विभाग ने मंगलवार को स्पष्ट किया है कि दिल्ली में चलने वाली बसों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी), पैनिक बटन, अग्निशमन यंत्र और फर्स्ट-एड किट…

कॉकरोच जनता पार्टी ने 5 सितंबर का मार्च टाला

September 1, 2026

उच्चतम न्यायालय ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट से जुड़े प्रदर्शनों के दौरान आंदोलनकारियों पर दर्ज प्राथमिकियों को अपने विशेषाधिकार का इस्तेमाल करते हुए मंगलवार को रद्द कर दिया। न्यायालय के इस आदेश के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने दिल्ली में आगामी पांच सितंबर को प्रस्तावित अपना मार्च वापस लेने का ऐलान कर दिया। उच्चतम…

ईरान की सैन्य चेतावनी- अमेरिका को हमला करने के लिए मदद न दें क्षेत्रीय देश

September 1, 2026

ईरान के खातम अल-अंबिया केंद्रीय मुख्यालय और सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने पश्चिमी एशियाई देशों को चेतावनी दी है कि वे ईरान पर हमला करने के लिए अमेरिका को अपनी जमीन या हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल की इजाजत न दें। ईरान के सरकारी प्रसारक आईआरआईबी के सोमवार को जारी बयान के मुताबिक, “क्षेत्र के…

विकसित भारत बनाने के लिए विदेश यात्रा से बचें, सोना न खरीदें: मोदी

September 1, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एक बार फिर लोगों से विदेश यात्रा से बचने और सोना न खरीदने की अपील करते हुए इसे “विकसित भारत” के लिए जरूरी बताया। मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि की तारीफ करते हुए श्री मोदी ने लोगों को…

वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर हुआ महंगा

September 1, 2026

तेल विपणन कंपनियों ने मंगलवार से होटल, रेस्त्रां आदि में इस्तेमाल होने वाले 19 किलोग्राम के वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिये हैं। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, 01 सितंबर से दिल्ली में वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर 2,747.50 रुपये का मिलेगा। अगस्त में इसकी कीमत 2,738…

logo