तृणमूल के मुस्लिम सांसदों की चिंता

Categorized as राजनीति

ममता बनर्जी की पार्टी के सांसदों को तोड़ने की योजना मुश्किल में फंस गई है। भाजपा को इसका अंदाजा था तभी शुभेंदु अधिकारी को दिल्ली बुलाया गया और उन्होंने तृणमूल कांग्रेस से अलग हुए सांसदों की एक बैठक बुलाई है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव इस मामले में पहले से शामिल थे। सो, पहले की तरह ही बैठक उनके आवास पर हुई। बैठक के बाद जो तस्वीर जारी की गई उसमें शुभेंदु अधिकारी और भूपेंद्र यादव के साथ साथ झारखंड की गोड्डा सीट के सांसद निशिकांत दुबे भी थे। बाद में इस पर बड़ी चर्चा हुई और तरह तरह की बातें कही गईं। लेकिन सबसे अहम बात यह थी कि उसमें तृणमूल के मुस्लिम सांसद नदारद थे। हालांकि भाजपा के इकोसिस्टम की ओर से जारी तस्वीर को लेकर कहा गया कि सारे सांसद उसमें मौजूद थे। माना गया कि दिल्ली की मीडिया में लोग बंगाल के मुस्लिम सांसदों को नहीं पहचान पाएंगे और नैरेटिव पर विश्वास करेंगे। बाकियों को भले लोग नहीं पहचानते हों क्रिकेटर यूसुफ पठान को सब जानते हैं। वे उस बैठक में नहीं शामिल थे।

यही से बात बिगड़नी शुरू हुई और मीडिया में इस बात की चर्चा हुई की मुस्लिम सांसद वापस ममता के साथ लौटना चाहते हैं। तभी बुधवार को मीडिया के लोगों ने यूसुफ पठान को घेरा और इस बारे में पूछा। वे जवाब टालते रहे और अंत में कहा कि वे इस बारे में बात नहीं करना चाहते हैं। ध्यान रहे कुछ समय पहले ऐसी चर्चा हुई थी कि ममता बनर्जी चाहती हैं कि पठान अपनी बहरामपुर सीट खाली कर दें। कहा जा रहा था कि ममता वहां से लड़ना चाहती हैं। लेकिन पठान ने इसके लिए मना कर दिया। बाद में कहा कि उनसे किसी ने सीट खाली करने को नहीं कहा है। ध्यान रहे यूसुफ पठान गुजरात के रहने वाले हैं। ममता बनर्जी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में उनका इस्तेमाल अधीर रंजन चौधरी को हराने के लिए किया था। अब पठान की कोई खास उपयोगिता नहीं रह गई है। तभी उनसे सीट खाली कराने की बात हो रही है। लेकिन पठान अब गुजरात में अपने और परिवार की फिक्र कर रहे हैं। उनको लग रहा है कि भाजपा ही उनको कुछ दे सकती है।

लेकिन बाकी दो मुस्लिम सांसदों के साथ ऐसा नहीं है। उनको तो पश्चिम बंगाल में ही राजनीति करनी है। ममता के जो तीन मुस्लिम सांसद पाला बदल कर नेशनलिस्ट सिटीजंस पार्टी ऑफ इंडिया के रास्ते एनडीए से जुड़े हैं उनमें यूसुफ पठान बहरामपुर से जीते हैं, खलील उर रहमान जंगीपुर से और मुर्शिदाबाद से जीते अबू ताहिर खान शामिल हैं। इन तीनों लोकसभा क्षेत्रों में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 50 फीसदी से ऊपर है। तभी इन सांसदों को पता है कि ये भाजपा या भाजपा की प्रॉक्सी किसी पार्टी की टिकट से इन सीटों से सांसद नहीं बन सकते हैं। लेकिन दूसरी ओर केंद्र व राज्य सरकार की निगाहों से भी अगले चुनाव तक बचे रहने की जरुरत है।

इसलिए इनको एनएसपीआई का रास्ता मुफीद लगा था। परंतु मुश्किल यह है कि आजकल मतदाताओं को सभी बातों का पता होता है। इसलिए इनके चुनाव क्षेत्र में इन लोगों को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। अब ये सांसद कह रहे हैं कि ये एनडीए में कैसे जा सकते हैं, इनको अपने मतदाताओं को मुंह दिखाना है। तभी इन सांसदों की घर वापसी की चर्चा शुरू हो गई है। अगर तीन सांसद वापस लौटते हैं तो बाकी 17 सांसदों पर दलबदल कानून की तलवार लटकेगी। हालांकि सबको पता है कि इस मामले में फैसला स्पीकर को करना होता है और स्पीकर कोई फैसला नहीं करेंगे। फिर भी ममता की पार्टी तोड़ कर उसका विलय दूसरी पार्टी में करा देने की योजना अटक जाएगी।


Previous News

More News

झारखंड विधानसभा में प्रथम अनुपूरक बजट पेश

August 7, 2026

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन आज सदन में जेपीएससी और जेएसएससी की प्रमुख भर्ती परीक्षाओं में धांधली और अनियमितताओं के मुद्दे पर जोरदार हंगामा हुआ। विपक्षी विधायकों के तीखे विरोध और नारेबाजी के कारण प्रश्नकाल की कार्यवाही पूरी तरह प्रभावित रही। बढ़ते हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने बैठक शुरू होने…

बांग्लादेश में राष्ट्रपति चुनाव 20 अगस्त को

August 7, 2026

बांग्लादेश के चुनाव आयोग ने गुरुवार को घोषणा करते हुए कहा कि नए राष्ट्रपति का चुनाव 20 अगस्त को कराया जाएगा। इसके तहत मतदान दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगा। चुनाव आयोग के वरिष्ठ सचिव अख्तर अहमद ने ढाका के अगरगांव स्थित आयोग के मुख्यालय में इस समय सारणी की घोषणा की।…

मोदी ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर बुनकरों को किया सलाम

August 7, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और देश की सदियों पुरानी हथकरघा परंपरा को नमन करते हुए इस क्षेत्र के विकास और संरक्षण के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि हथकरघा क्षेत्र ग्रामीण सशक्तिकरण, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में…

एमएसएमई संशोधन विधेयक पर लगी संसद की मुहर

August 7, 2026

लोकसभा ने विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच शुक्रवार को “सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास (संशोधन) विधेयक, 2026” बिना चर्चा के ध्वनिमत से पारित कर दिया। इसके साथ ही राज्यसभा से पहले ही पारित इस विधेयक पर संसद की मुहर लग गई। पीठासीन अधिकारी ने एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे…

‘नागरिक-सैनिक’ सहयोग बढ़ाकर विकसित भारत के विजन को आगे बढ़ा रही है प्रादेशिक सेना: राजनाथ

August 7, 2026

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रादेशिक सेना को ‘नागरिक-सैनिक’ सहयोग की अवधारणा का जीता-जागता उदाहरण बताते हुए कहा है कि ‘विकसित भारत’ के विज़न को आगे बढ़ाने में इसकी भूमिका महत्वपूर्ण है। श्री सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा, आपदा राहत, पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा में बल की दोहरी भूमिका पर जोर दिया। श्री सिंह ने…

logo