‘जेन जी’ के पक्ष में उतरे भागवत

Categorized as समाचार

मुंबई। जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर हुई पुलिस की कार्रवाई पर राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने मल्हम लगाया है। उन्होंने कहा कि संविधान ने सबको प्रदर्शन और आंदोलन करने का अधिकार दिया है। भागवत ने कहा कि ‘जेन जी’ के छात्रों और युवाओं ने प्रदर्शन किया, इस वजह से उनको देश विरोधी नहीं कहा जा सकता है। वे यहां तक कह गए कि’ जेन जी’ और उसके बाद वाली ‘जेन अल्फा’, अपने से पहले वाली पीढ़ी से ज्यादा देशभक्त और ईमानदार है।

मोहन भागवत ने यह भी कहा कि नई पीढ़ी की बात सुनी जानी चाहिए। सरकार की कमियां बताते हुए भागवत ने कहा, ‘हमें उनकी बात सुननी चाहिए। उनसे बातचीत में कमी थी, इसीलिए दिल्ली के जंतर मंतर पर आंदोलन हुआ’। असल में नई पीढ़ी के युवाओं के साथ संवाद का एक कार्यक्रम मुंबई के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में रखा गया था। इंडिया इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस यानी आईआईएमयूएन ने अपनी 15वीं वर्षगांठ पर इसका आयोजन किया था। इसमें संघ प्रमुख ने ‘जेन जी’ के युवाओं के साथ सीधा संवाद किया।

गौरतलब है कि नीट यूजी पेपर लीक के खिलाफ युवाओं ने जंतर मंतर पर 36 दिन तक आंदोलन किया था। उस आंदोलन की वजह से धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था। प्रदर्शनकारियों ने 20 जुलाई को संसद मार्च का आयोजन किया था। इस दौरान पुलिस ने छात्रों पर लाठी चार्ज किया था और आंसू गैस के गोले छोड़े थे। बाद में पैलेट गन से फायरिंग की खबर भी आई। संघ प्रमुख ने इसकी भी जांच कराने की मांग की है।

उस प्रदर्शन के बाद ही आरएसएस प्रमुख के छात्रों से संवाद का कार्यक्रम बना। इसमें संघ प्रमुख ने दो टूक अंदाज में कहा कि आंदोलन तब होता है, जब बातचीत नाकाम हो जाती है। अगर सरकार ने पहले ही बात कर ली होती, तो आंदोलन की जरूरत नहीं होती। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि आंदोलन भी बातचीत का एक तरीका है। हालांकि उन्होंने ‘जेन जी’ को नसीहत भी दी। मोहन भागवत ने कहा कि ‘जेन जी’ को आंदोलन नहीं करना चाहिए, यह तो हम नहीं कहेंगे। संविधान में लिखा है कि प्रदर्शन करना चाहिए, लेकिन यह कैसे करना है, उसे देखना चाहिए।

भागवत ने सरकार को नसीहत देते हुए कहा, ‘हमें भी देखना होगा कि अगर ‘जेन जी’ चिल्ला रही है, तो कोई तकलीफ है, तभी चिल्ला रही है। आंदोलन हमारे या आपके खिलाफ नहीं, बल्कि सिस्टम में सुधार के लिए होना चाहिए’। उन्होंने आगे कहा, ‘अगर ‘जेन जी’ आंदोलन कर रही है, तो वह एंटी नेशनल नहीं है। वे अपने लोग हैं, हमारी अगली पीढ़ी हैं। उनसे हमारा संबंध है। उन्हें हमारी बात समझनी चाहिए और हमें उनकी बात समझनी चाहिए’। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन में कुछ उपद्रवी शामिल हो गए थे, ऐसा उन्होंने अखबारों में पढ़ा। लेकिन उनको अगर भरोसा करना होगा तो वे आंख मूंद कर ‘जेन जी’ पर भरोसा करेंगे।


Previous News Next News

More News

झारखंड विधानसभा में प्रथम अनुपूरक बजट पेश

August 7, 2026

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन आज सदन में जेपीएससी और जेएसएससी की प्रमुख भर्ती परीक्षाओं में धांधली और अनियमितताओं के मुद्दे पर जोरदार हंगामा हुआ। विपक्षी विधायकों के तीखे विरोध और नारेबाजी के कारण प्रश्नकाल की कार्यवाही पूरी तरह प्रभावित रही। बढ़ते हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने बैठक शुरू होने…

बांग्लादेश में राष्ट्रपति चुनाव 20 अगस्त को

August 7, 2026

बांग्लादेश के चुनाव आयोग ने गुरुवार को घोषणा करते हुए कहा कि नए राष्ट्रपति का चुनाव 20 अगस्त को कराया जाएगा। इसके तहत मतदान दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगा। चुनाव आयोग के वरिष्ठ सचिव अख्तर अहमद ने ढाका के अगरगांव स्थित आयोग के मुख्यालय में इस समय सारणी की घोषणा की।…

मोदी ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर बुनकरों को किया सलाम

August 7, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और देश की सदियों पुरानी हथकरघा परंपरा को नमन करते हुए इस क्षेत्र के विकास और संरक्षण के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि हथकरघा क्षेत्र ग्रामीण सशक्तिकरण, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में…

एमएसएमई संशोधन विधेयक पर लगी संसद की मुहर

August 7, 2026

लोकसभा ने विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच शुक्रवार को “सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास (संशोधन) विधेयक, 2026” बिना चर्चा के ध्वनिमत से पारित कर दिया। इसके साथ ही राज्यसभा से पहले ही पारित इस विधेयक पर संसद की मुहर लग गई। पीठासीन अधिकारी ने एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे…

‘नागरिक-सैनिक’ सहयोग बढ़ाकर विकसित भारत के विजन को आगे बढ़ा रही है प्रादेशिक सेना: राजनाथ

August 7, 2026

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रादेशिक सेना को ‘नागरिक-सैनिक’ सहयोग की अवधारणा का जीता-जागता उदाहरण बताते हुए कहा है कि ‘विकसित भारत’ के विज़न को आगे बढ़ाने में इसकी भूमिका महत्वपूर्ण है। श्री सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा, आपदा राहत, पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा में बल की दोहरी भूमिका पर जोर दिया। श्री सिंह ने…

logo