विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा में गुरुवार को भी नहीं चला प्रश्नकाल

Categorized as समाचार

लोकसभा में विपक्षी सदस्यों के लगातार हंगामे के कारण गुरुवार को भी प्रश्नकाल नहीं चल सका और अध्यक्ष ओम बिरला को सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित करनी पड़ी।

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही अध्यक्ष ने हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराए जाने की 81वीं बरसी पर इस विनाशकारी हमले में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। फिर सदन ने दो मिनट का मौन रखकर इस हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

अध्यक्ष ने इसके बाद जैसे ही प्रश्नकाल शुरू करने की घोषणा की, विपक्षी सदस्य नारेबाजी करते हुए आसन के समक्ष आ गए। विपक्षी सदस्य अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे में अनियमितता तथा छात्रों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर सरकार से जवाब देने की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। हंगामे के कारण प्रश्नकाल की कार्यवाही नहीं चल सकी और कोई सदस्य सरकार से अपना प्रश्न नहीं पूछ सका।

Also Read : शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का

श्री बिरला ने हंगामा कर रहे सदस्यों से शांत होने और अपने स्थान पर बैठने का आग्रह करते हुए कहा कि प्रश्नकाल सदन का अत्यंत महत्वपूर्ण समय होता है और देश की जनता अपने प्रतिनिधियों के सवाल तथा सरकार के जवाब सुनना चाहती है।

उन्होंने कहा, “मेरा आग्रह है कि संसद में प्रश्नकाल चलने दीजिए। संसद चलनी चाहिए और संसद में संवाद जारी रहना चाहिए, लेकिन आप सुनियोजित तरीके से रोज हंगामा करते हैं और संसद की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं। आपका आचरण अच्छा नहीं है। देश आपको देख रहा है। आपकी हर बात पर चर्चा की जाएगी और इसके लिए पर्याप्त समय दिया जाएगा।

अध्यक्ष की अपील के बावजूद विपक्षी सदस्यों ने हंगामा जारी रखा, जिसके बाद उन्होंने पांच मिनट के भीतर ही सदन की बैठक दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

झारखंड विधानसभा में प्रथम अनुपूरक बजट पेश

August 7, 2026

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन आज सदन में जेपीएससी और जेएसएससी की प्रमुख भर्ती परीक्षाओं में धांधली और अनियमितताओं के मुद्दे पर जोरदार हंगामा हुआ। विपक्षी विधायकों के तीखे विरोध और नारेबाजी के कारण प्रश्नकाल की कार्यवाही पूरी तरह प्रभावित रही। बढ़ते हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने बैठक शुरू होने…

बांग्लादेश में राष्ट्रपति चुनाव 20 अगस्त को

August 7, 2026

बांग्लादेश के चुनाव आयोग ने गुरुवार को घोषणा करते हुए कहा कि नए राष्ट्रपति का चुनाव 20 अगस्त को कराया जाएगा। इसके तहत मतदान दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगा। चुनाव आयोग के वरिष्ठ सचिव अख्तर अहमद ने ढाका के अगरगांव स्थित आयोग के मुख्यालय में इस समय सारणी की घोषणा की।…

मोदी ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर बुनकरों को किया सलाम

August 7, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और देश की सदियों पुरानी हथकरघा परंपरा को नमन करते हुए इस क्षेत्र के विकास और संरक्षण के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि हथकरघा क्षेत्र ग्रामीण सशक्तिकरण, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में…

एमएसएमई संशोधन विधेयक पर लगी संसद की मुहर

August 7, 2026

लोकसभा ने विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच शुक्रवार को “सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास (संशोधन) विधेयक, 2026” बिना चर्चा के ध्वनिमत से पारित कर दिया। इसके साथ ही राज्यसभा से पहले ही पारित इस विधेयक पर संसद की मुहर लग गई। पीठासीन अधिकारी ने एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे…

‘नागरिक-सैनिक’ सहयोग बढ़ाकर विकसित भारत के विजन को आगे बढ़ा रही है प्रादेशिक सेना: राजनाथ

August 7, 2026

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रादेशिक सेना को ‘नागरिक-सैनिक’ सहयोग की अवधारणा का जीता-जागता उदाहरण बताते हुए कहा है कि ‘विकसित भारत’ के विज़न को आगे बढ़ाने में इसकी भूमिका महत्वपूर्ण है। श्री सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा, आपदा राहत, पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा में बल की दोहरी भूमिका पर जोर दिया। श्री सिंह ने…

logo