अन्नाडीएमके के एक होने की शर्त

Categorized as राजनीति

तमिलनाडु में विजय के मुख्यमंत्री बनने के बाद सभी पार्टियों के अंदर किसी न किसी तरह का विवाद और परेशानी चल रही है। कांग्रेस ने डीएमके को छोड़ा तो अन्ना डीएमके में फूट हो गई। उसके आधा दर्जन विधायकों ने इस्तीफा दिया हुआ है। एक समय तो 20 के करीब विधायक अलग हो गए थे। हालांकि बाद में सब वापस लौटे। फिर भी इन विधायकों का नेतृत्व करने वाले नेताओं ने पार्टी की एकजुटता के लिए एक शर्त रख दी है। शर्त ऐसी है, जिसे स्वीकार करने पर पार्टी के महासचिव ई पलानीस्वामी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

नाराज विधायकों का नेतृत्व कर रहे सीवी षणमुगम और वेलुमनि ने शर्त रखी है कि पार्टी कि दिवंगत नेता जयललिता की सहेली वीके शशिकला को पार्टी में शामिल करना होगा। उनके साथ साथ उनके भतीजे टीटीवी दिनाकरण को भी पार्टी में लेना होगा। गौरतलब है कि दिनाकरण और शशिकला दोनों ने अलग पार्टी बनाई है। इन दोनों का एक समय पार्टी में बड़ा असर रहा है और ये पार्टी के थेवर वोट आधार का प्रतिनिधित्व करते हैं। इनके पार्टी में लौटने से पलानीस्वामी की स्थिति कमजोर होगी। इनके साथ मिल कर दूसरा खेमा पार्टी पर नियंत्रण बनाने की कोशिश करेगा। हालांकि पलानीस्वामी के लिए अच्छी बात यह है कि ओ पनीरसेल्वम को लौटाने की बात नहीं हो रही है। वे चुनाव से पहले डीएमके से जुड़ गए थे।


Previous News Next News

More News

झारखंड विधानसभा में प्रथम अनुपूरक बजट पेश

August 7, 2026

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन आज सदन में जेपीएससी और जेएसएससी की प्रमुख भर्ती परीक्षाओं में धांधली और अनियमितताओं के मुद्दे पर जोरदार हंगामा हुआ। विपक्षी विधायकों के तीखे विरोध और नारेबाजी के कारण प्रश्नकाल की कार्यवाही पूरी तरह प्रभावित रही। बढ़ते हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने बैठक शुरू होने…

बांग्लादेश में राष्ट्रपति चुनाव 20 अगस्त को

August 7, 2026

बांग्लादेश के चुनाव आयोग ने गुरुवार को घोषणा करते हुए कहा कि नए राष्ट्रपति का चुनाव 20 अगस्त को कराया जाएगा। इसके तहत मतदान दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगा। चुनाव आयोग के वरिष्ठ सचिव अख्तर अहमद ने ढाका के अगरगांव स्थित आयोग के मुख्यालय में इस समय सारणी की घोषणा की।…

मोदी ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर बुनकरों को किया सलाम

August 7, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और देश की सदियों पुरानी हथकरघा परंपरा को नमन करते हुए इस क्षेत्र के विकास और संरक्षण के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि हथकरघा क्षेत्र ग्रामीण सशक्तिकरण, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में…

एमएसएमई संशोधन विधेयक पर लगी संसद की मुहर

August 7, 2026

लोकसभा ने विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच शुक्रवार को “सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास (संशोधन) विधेयक, 2026” बिना चर्चा के ध्वनिमत से पारित कर दिया। इसके साथ ही राज्यसभा से पहले ही पारित इस विधेयक पर संसद की मुहर लग गई। पीठासीन अधिकारी ने एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे…

‘नागरिक-सैनिक’ सहयोग बढ़ाकर विकसित भारत के विजन को आगे बढ़ा रही है प्रादेशिक सेना: राजनाथ

August 7, 2026

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रादेशिक सेना को ‘नागरिक-सैनिक’ सहयोग की अवधारणा का जीता-जागता उदाहरण बताते हुए कहा है कि ‘विकसित भारत’ के विज़न को आगे बढ़ाने में इसकी भूमिका महत्वपूर्ण है। श्री सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा, आपदा राहत, पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा में बल की दोहरी भूमिका पर जोर दिया। श्री सिंह ने…

logo