रेवंत रेड्डी पर नजर रखने की जरुरत

Categorized as राजनीति

कांग्रेस पार्टी के तीन मुख्यमंत्रियों में से रेवंत रेड्डी इकलौते मुख्यमंत्री हैं, जो हर समय नेहरू गांधी परिवार के प्रति अपनी निष्ठा का खुल कर इजहार करते रहते हैं। बाकी सुखविंदर सिंह सुक्खू और सिद्धारमैया को कभी यह कहते नहीं सुना गया कि अगर गांधी परिवार चाहे तो उनके लिए एक हजार करोड़ रुपए जुटा देंगे। यह बात रेवंत रेड्डी ने कही थी। तभी उनको लेकर संदेह भी बना रहता है। असल में वे पहले राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ से जुड़े थे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से उन्होंने राजनीति की शुरुआत की और वहां से कांग्सेस में शामिल हुए। कांग्रेस में उन्होंने अच्छी जगह बना ली है। डीके शिवकुमार को उनका मेंटर माना जाता है और प्रियंका गांधी वाड्रा से उनकी करीबी बताई जाती है।

पिछले दिनों वे दिल्ली में थे तो शिव सेना के नेता और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सांसद बेटे श्रीकांत शिंदे के घर एक पार्टी में शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि उस पार्टी में एक केंद्रीय मंत्री और एक पूर्व केंद्रीय मंत्री भी शामिल हुए। किसी दूसरी पार्टी के नेता की पार्टी में शामिल होने में कोई बुराई नहीं है। लेकिन रेवंत रेड्डी औपचारिकता के लिए उस पार्टी में नहीं गए थे। बताया जा रहा है कि वे एक घंटे से ज्यादा समय तक पार्टी में मौजूद रहे। जाहिर है संबंध कुछ ज्यादा गहरे होंगे तभी उन्होंने पार्टी में इतना समय बिताया। इस घटनाक्रम की कई तरह से व्याख्या हो रही है।


Previous News Next News

More News

ज्ञानेश के खिलाफ देश भर में प्रदर्शन

September 26, 2026

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शुक्रवार, 25 सितंबर को कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश में प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने सभी राज्यों की राजधानी में शुक्रवार को मार्च निकाला और प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। गौरतलब है कि एक दिन पहले गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष…

नेहा बोरा जंतर मंतर पहुंची, सीजेपी का प्रदर्शन टला

September 26, 2026

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी ने पहले तो 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था लेकिन अब उसे आगे बढ़ा दिया गया है। सीजेपी के नेताओं ने कहा है कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो सीजेपी दो अक्टूबर से देश भर में प्रदर्शन करेगी। पहले सीजेपी के संस्थापक…

सुप्रीम कोर्ट और बॉम्ब हाई कोर्ट में याचिका

September 26, 2026

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मनमाने तरीके से चुनाव आयोग को चलाने के ‘इंडियन एक्सप्रेस’ के खुलासे के बाद अब मामला अदालत में पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट में एक वकील ने याचिका दायर की है तो दो याचिकाएं बॉम्बे हाई कोर्ट में दर्ज की गई हैं। दोनों अदालतों में दायर याचिकाओं…

भाजपा की दो सहयोगी पार्टियों ने उठाए सवाल

September 26, 2026

नई दिल्ली। देश की विपक्षी पार्टियां तो मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ऊपर हमला कर ही रही हैं अब दो सहयोगी पार्टियों ने भी सवाल उठाए हैं। बिहार की दो सहयोगी पार्टियों के नेताओं ने चुनाव आयोग से ज्यादा स्पष्टता से अपनी बात रखने को कहा है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पहले यह…

ज्ञानेश कुमार के कार्यक्रम स्थगित

September 26, 2026

नई दिल्ली। अंग्रेजी के अखबार ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ के खुलासे के तीन दिन हो गए हैं। लेकिन अभी तक मुख्य चुनाव आयुक्त या दोनों चुनाव आयुक्तों की ओर से आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। चुनाव आयोग की ओर से एक नोट जरूर जारी हुआ लेकिन जिन दो चुनाव आयुक्तों की 14 आपत्तियों…

logo