उत्तराखंड भाजपा में नाराजगी बढ़ी है

Categorized as राजनीति

अगले साल उत्तर प्रदेश और पंजाब के साथ साथ उत्तराखंड में भी विधानसभा चुनाव है। उससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार में फेरबदल हुई है। 20 मार्च को धामी सरकार में पांच नए मंत्री बनाए गए। राज्य में कुल 12 मंत्री हो सकते हैं और पहली बार पूरी संख्या के बराबर मंत्री नियुक्त हुए हैं। चुनाव से पहले सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने के लिए नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। परंतु इसके बाद से पार्टी के अंदर विरोध शुरू हो गया और नाराजगी बढ़ गई है। हालांकि भाजपा के नेता मान रहे हैं कि यह तात्कालिक प्रतिक्रिया है और धीरे धीरे सारी चीजें ठीक हो जाएंगी। लेकिन भाजपा में बढ़ रही नाराजगी के बीच कांग्रेस ने उसके नेताओं को पार्टी में शामिल कराना शुरू कर दिया है।

अभी भाजपा का कोई विधायक तो नहीं टूटा है लेकिन उसके तीन पूर्व विधायकों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। राजकुमार ठकराल, नारायण पाल और भीमलाल आर्या ने कांग्रेस की प्रभारी कुमारी सैलजा की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की। इन तीन पूर्व विधायकों के अलावा भाजपा के प्रदेश नेताओं गौरव गोयल, लखन सिंह और अनुज गुप्ता भी कांग्रेस में शामिल हो गए। असल में उत्तराखंड में लगातार नौ साल से भाजपा की सरकार है और इस दौरान तीन मुख्यमंत्री बदले हैं। पूर्व मुख्यमंत्रियों के समर्थकों में सरकार को लेकर नाराजगी है तो मंत्रिमंडल में विस्तार के बाद से कई वरिष्ठ नेता अनदेखी के आरोप लगा रहे हैं। मंत्रिमंडल में विस्तार के बाद यह भी तय हो गया है कि अगला चुनाव धामी के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। इससे भी कई नेताओं को एंटी इन्कम्बैंसी ज्यादा होने की आशंका है। तभी कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में भाजपा में अंतरकलह बढ़ेगी। अगले साल मार्च में होने  वाले चुनाव में कांग्रेस को इसका लाभ मिल सकती है।


Previous News Next News

More News

ज्ञानेश के खिलाफ देश भर में प्रदर्शन

September 26, 2026

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शुक्रवार, 25 सितंबर को कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश में प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने सभी राज्यों की राजधानी में शुक्रवार को मार्च निकाला और प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। गौरतलब है कि एक दिन पहले गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष…

नेहा बोरा जंतर मंतर पहुंची, सीजेपी का प्रदर्शन टला

September 26, 2026

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी ने पहले तो 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था लेकिन अब उसे आगे बढ़ा दिया गया है। सीजेपी के नेताओं ने कहा है कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो सीजेपी दो अक्टूबर से देश भर में प्रदर्शन करेगी। पहले सीजेपी के संस्थापक…

सुप्रीम कोर्ट और बॉम्ब हाई कोर्ट में याचिका

September 26, 2026

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मनमाने तरीके से चुनाव आयोग को चलाने के ‘इंडियन एक्सप्रेस’ के खुलासे के बाद अब मामला अदालत में पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट में एक वकील ने याचिका दायर की है तो दो याचिकाएं बॉम्बे हाई कोर्ट में दर्ज की गई हैं। दोनों अदालतों में दायर याचिकाओं…

भाजपा की दो सहयोगी पार्टियों ने उठाए सवाल

September 26, 2026

नई दिल्ली। देश की विपक्षी पार्टियां तो मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ऊपर हमला कर ही रही हैं अब दो सहयोगी पार्टियों ने भी सवाल उठाए हैं। बिहार की दो सहयोगी पार्टियों के नेताओं ने चुनाव आयोग से ज्यादा स्पष्टता से अपनी बात रखने को कहा है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पहले यह…

ज्ञानेश कुमार के कार्यक्रम स्थगित

September 26, 2026

नई दिल्ली। अंग्रेजी के अखबार ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ के खुलासे के तीन दिन हो गए हैं। लेकिन अभी तक मुख्य चुनाव आयुक्त या दोनों चुनाव आयुक्तों की ओर से आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। चुनाव आयोग की ओर से एक नोट जरूर जारी हुआ लेकिन जिन दो चुनाव आयुक्तों की 14 आपत्तियों…

logo