पश्चिम एशिया पर सरकार का मंत्री समूह

Categorized as राजनीति

नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद मंत्री समूह खत्म कर दिए थे। उससे पहले मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में 30 मंत्री समूह थे। इनमें से नौ अधिकार प्राप्त मंत्री समूह थे और 21 सामान्य मंत्री समूह थे। एक समय ऐसा था, जब एक दर्जन से ज्यादा मंत्री समूहों की अध्यक्षता प्रणब मुखर्जी करते थे। सत्ता में आने के बाद मोदी ने स्थायी और अस्थायी मंत्री समूहों को खत्म कर दिया। उसके बाद ऐसा लगता है कि सरकार का संकल्प रहा कि मंत्री समूह नहीं बनाना है। तीसरी सरकार में संभवतः पहली बार नरेंद्र मोदी ने मंत्री समूह का गठन किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में एक मंत्री समूह का गठन किया गया है, जो पश्चिम एशिया के हालात पर नजर रख रही है।

पहले एक अनौपचारिक मंत्री समूह की बात हुई थी, जिसकी अध्यक्षता अमित शाह के करने की खबर आई थी। बाद में औपचारिक रूप से एक अधिकारी प्राप्त मंत्री समूह का गठन किया गया, जिसके अध्यक्ष राजनाथ सिंह बने। उन्होंने मंत्री समूह की पहली बैठक भी की है। इसमें पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय के साथ वाणिज्य मंत्रालय के साथ उन्होंने पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा की, कच्चे तेल की खरीद से लेकर देश में आपूर्ति शृंखला को बनाए रखने और ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपायों पर चर्चा हुई। इसके राजनीतिक पहलू को देखें तो ऐसा पहले से माना जा रहा था लेकिन अब पक्ष और विपक्ष दोनों के सांसद कह रहे हैं कि यूपीए सरकार में जो भूमिका प्रणब मुखर्जी की थी वही भूमिका मौजूदा सरकार में राजनाथ सिंह निभा रहे हैं। पश्चिम एशिया के संकट पर सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता भी उन्होंने की थी औ अब मंत्री समूह का नेतृत्व भी वे कर रहे हैं। विपक्षी पार्टियों के साथ उनके सद्भाव और दिल्ली की राजनीति में उनके अनुभव को देखते हुए यह भूमिका दी गई है।


Previous News Next News

More News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये मंजूर

July 31, 2026

सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना को 2030-31 तक बढ़ाने के साथ ही योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार…

मोरक्को से स्पेन पहुंचने की कोशिश में अबतक 41 की मौत

July 31, 2026

मोरक्को की सीमा पार कर लगभग 50,000 प्रवासियों के स्पेन के स्यूटा क्षेत्र में घुसने के प्रयास के दौरान कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। यह हादसा बड़ी संख्या में प्रवासियों के पहुंचने और बाड़ पार करते समय हुई भगदड़ के कारण हुआ। हालात बेकाबू होते…

तमिलनाडु उपचुनाव: मद्रास उच्च न्यायालय ने पांच सीटों पर उपचुनाव की रोक 24 अगस्त तक बढ़ायी

July 31, 2026

मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को तमिलनाडु की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने पर लगायी गयी रोक को 24 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया। उच्च न्यायालय ने इन सीटों से चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ दायर चुनावी याचिकाओं के निपटारे तक इस स्थगन को आगे बढ़ाया है। इससे पहले 10 जुलाई को…

अंकित शर्मा हत्याकांड में अदालत के फैसले से हुई न्याय की जीत : सूद

July 31, 2026

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने वर्ष 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में ताहिर हुसैन और चार अन्य दोषियों को कड़कड़डूमा अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाये जाने का स्वागत किया है। श्री सूद ने शुक्रवार को कहा कि यह फैसला कानून के शासन…

अरुणाचल ने ईभविष्य पेंशन सिस्टम शुरू किया

July 31, 2026

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस को मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘ई भविष्य’ पेंशन मंज़ूरी और ट्रैकिंग सिस्टम’ शुरू किया है। यह एक कागज रहित प्लेटफ़ॉर्म है जिसे पेंशन प्रोसेस को आसान बनाने और सरकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभ समय पर पहुँचाने के लिए डिज़ाइन…

logo