केरल में चेन्निथला बनाम केसीवी

Categorized as राजनीति

केरल में तमाम चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों में कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन के अनुमान लगाए जा रहे हैं। ज्यादातर सर्वे बता रहे हैं कि इस बार कांग्रेस सरकार बना सकती है। तभी चुनाव से पहले ही कांग्रेस पार्टी के नेताओं में मुख्यमंत्री पद की खींचतान शुरू हो गई है। पार्टी के बड़े नेता खेमों में बंटने लगे हैं। एक तरफ कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं में से एक रमेश चेन्निथला हैं तो दूसरी ओर कांग्रेस के संगठन महासचिव और राहुल गांधी के करीबी केसी वेणुगोपाल यानी केसीवी हैं। इनके अलावा विधायक दल के नेता वीडी सतीशन भी दावेदार हैं। लेकिन चेन्निथला बनाम केसीवी के मुकाबले में वे थोड़े पिछड़ते दिख रहे हैं।

पार्टी के वरिष्ठ नेता और पार्टी के सांसद के सुधाकरण ने खुल कर कहा है कि रमेश चेन्निथला को राज्य का मुख्यमंत्री बनना चाहिए। पार्टी के एक और वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में उप सभापति रहे पीजे कुरियन ने भी कहा है कि चेन्निथला मुख्यमंत्री पद के सबसे उपयुक्त दावेदार हैं। कांग्रेस के कई पुराने नेताओं का यह भी कहना है कि 10 साल पहले यानी वाम मोर्चा के सरकार में आने से पहले भी जब कांग्रेस की सरकार बनी और ओमन चांडी को मुख्यमंत्री बनाया गया तो रमेश चेन्निथला का हक मार कर एके एंटनी ने चांडी को सीएम बनवाया था। इसका अर्थ है कि चेन्निथला दशकों से सीएम पद के दावेदार हैं। इस बार कांग्रेस के नेता उनके लिए मौका मान रहे हैं तो दूसरी ओर केसी वेणुगोपाल के समर्थक पूरे भरोसे में हैं कि राहुल गांधी उनको सीएम बनाएंगे।


Previous News Next News

More News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये मंजूर

July 31, 2026

सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना को 2030-31 तक बढ़ाने के साथ ही योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार…

मोरक्को से स्पेन पहुंचने की कोशिश में अबतक 41 की मौत

July 31, 2026

मोरक्को की सीमा पार कर लगभग 50,000 प्रवासियों के स्पेन के स्यूटा क्षेत्र में घुसने के प्रयास के दौरान कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। यह हादसा बड़ी संख्या में प्रवासियों के पहुंचने और बाड़ पार करते समय हुई भगदड़ के कारण हुआ। हालात बेकाबू होते…

तमिलनाडु उपचुनाव: मद्रास उच्च न्यायालय ने पांच सीटों पर उपचुनाव की रोक 24 अगस्त तक बढ़ायी

July 31, 2026

मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को तमिलनाडु की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने पर लगायी गयी रोक को 24 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया। उच्च न्यायालय ने इन सीटों से चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ दायर चुनावी याचिकाओं के निपटारे तक इस स्थगन को आगे बढ़ाया है। इससे पहले 10 जुलाई को…

अंकित शर्मा हत्याकांड में अदालत के फैसले से हुई न्याय की जीत : सूद

July 31, 2026

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने वर्ष 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में ताहिर हुसैन और चार अन्य दोषियों को कड़कड़डूमा अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाये जाने का स्वागत किया है। श्री सूद ने शुक्रवार को कहा कि यह फैसला कानून के शासन…

अरुणाचल ने ईभविष्य पेंशन सिस्टम शुरू किया

July 31, 2026

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस को मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘ई भविष्य’ पेंशन मंज़ूरी और ट्रैकिंग सिस्टम’ शुरू किया है। यह एक कागज रहित प्लेटफ़ॉर्म है जिसे पेंशन प्रोसेस को आसान बनाने और सरकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभ समय पर पहुँचाने के लिए डिज़ाइन…

logo