चुनाव आयोग की गड़बड़ियां संयोग हैं या प्रयोग?

Categorized as राजनीति

चुनाव आयोग द्वारा अचानक कुछ ज्यादा ही ग़ड़बड़ियां होने लगी हैं। कहीं भाजपा की मुहर लगी चिट्ठी जारी हो जा रही है तो कहीं वेबसाइट में ऐसी गड़बड़ी दिखने लग रही है कि सांसदों के नाम ही मतदाता सूची से गायब हो जा रहे हैं। हर बार चुनाव आयोग कहता है कि तकनीती गड़बड़ी थी, जिसे ठीक कर लिया गया है या मानवीय भूल थी, जिस पर कार्रवाई कर दी गई है। लेकिन सवाल है कि इतनी गड़बड़ियां अचानक होने लगना संयोग है या प्रयोग? इससे पहले कभी इतनी गड़बड़ी नहीं हुई। यह भी सवाल है कि पश्चिम बंगाल में ही मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर में ही इतनी समस्या क्यों आई? यह सवाल सुप्रीम कोर्ट ने भी पूछा। देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआऱ का काम हुआ है। बाकी राज्यों में सब कुछ शांतिपूर्ण तरीके से निपटा है। हालांकि उत्तर प्रदेश में भी पश्चिम बंगाल की तरह बार बार समय सीमा बढ़ानी पड़ी है लेकिन बीएलओ की खुदकुशी या उनकी मौत या मतदाताओं की समस्याएं उस तरह से नहीं दिखीं, जिस तरह से पश्चिम बंगाल में दिख रही थीं।

पश्चिम बंगाल में तो ऐसी समस्या है कि चुनाव आयोग यह नहीं बता रहा है कि विचाराधीन श्रेणी के 60 लाख से कुछ ज्यादा मतदाताओं के दस्तावेजों की समीक्षा के बाद कितने लोगों के नाम कटे। आयोग ने सिर्फ इतना बताया कि 29 लाख मतदाताओं के दस्तावेजों की जांच हुई। इसमें कितने नाम कटे इसका आंकड़ा उसने नहीं दिया। यह सूची भी जारी करने में उसने कई दिन लगाए और एक दिन चुपचाप आधी रात को सूची जारी की। उसके बाद बड़ी तकनीकी गड़बड़ी सामने आई। अचानक चुनाव आयोग की वेबसाइट पर मतदाताओं के नाम या तो विचाराधीन श्रेणी में दिखने लगे या डिलीट हो गए। ममता बनर्जी की पार्टी के नंबर दो नेता उनके भतीजे और पार्टी सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ ऐसा हुआ तो भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री का अघोषित चेहरा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के साथ भी हुआ। बाद में चुनाव आयोग की ओर से कहा गया कि यह तकनीकी गड़बड़ी है, जिसे ठीक कर लिया जाएगा। सोचें, अगर मतदाता सूची की छपाई के समय ऐसी गड़बड़ी हो जाए और मतदाताओं के मतदान केंद्र पहुंचने पर पता चले कि उनका नाम कट गया है तो क्या होगा? सो, यह बहुत बड़ी बात है, जिसकी अनदेखी नहीं की जा सकती है।

इससे पहले केरल में कमाल की गड़बड़ी हुई है। उम्मीदवारों के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी देने के संदर्भ में एक पुराने आदेश का हवाला देते हुए चुनाव आयोग की ओर से पार्टियों को चिट्ठी जारी की गई। उस चिट्ठी में नीचे भारतीय जनता पार्टी की मुहर लगी थी। जब इस पर विवाद हुआ तो चुनाव आयोग की ओर से कहा गया कि क्लर्क की गलती से ऐसा हो गया। सवाल है कि चुनाव आयोग के कार्यालय में किसी क्लर्क के पास भाजपा की मुहर क्यों थी? फिर उसने चिट्ठी पर मुहर क्यों लगाई? लेकिन बात यही पर समाप्त नहीं हुई। आयोग ने कहा कि उसने क्लर्क के खिलाफ कार्रवाई कर दी है। लेकिन बाद में आयोग सोशल मीडिया से उस चिट्ठी की कॉपी डिलीट कराने में लग गया। चूंकि पार्टियों की ओर से सोशल मीडिया में चिट्ठी साझा कर दी गई और फिर काफी लोगों ने उसे अपने अकाउंट से शेयर कर दिया। अब आय़ोग उन तमाम लोगों पर दबाव डाल रहा है कि वे चिट्ठी को हटाएं। कानूनी कार्रवाई की धमकी दी जा रही है। इस वजह से और ज्यादा यह मामला हाईलाइट हो गया। बहरहाल, चुनाव आयोग की साख वैसे भी कोई खास नहीं रह गई है। बची खुची साख की रक्षा के लिए इस तरह की गड़बड़ियों को रोकने पर ध्यान देना चाहिए।


Previous News Next News

More News

ज्ञानेश के खिलाफ देश भर में प्रदर्शन

September 26, 2026

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शुक्रवार, 25 सितंबर को कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश में प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने सभी राज्यों की राजधानी में शुक्रवार को मार्च निकाला और प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। गौरतलब है कि एक दिन पहले गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष…

नेहा बोरा जंतर मंतर पहुंची, सीजेपी का प्रदर्शन टला

September 26, 2026

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी ने पहले तो 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था लेकिन अब उसे आगे बढ़ा दिया गया है। सीजेपी के नेताओं ने कहा है कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो सीजेपी दो अक्टूबर से देश भर में प्रदर्शन करेगी। पहले सीजेपी के संस्थापक…

सुप्रीम कोर्ट और बॉम्ब हाई कोर्ट में याचिका

September 26, 2026

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मनमाने तरीके से चुनाव आयोग को चलाने के ‘इंडियन एक्सप्रेस’ के खुलासे के बाद अब मामला अदालत में पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट में एक वकील ने याचिका दायर की है तो दो याचिकाएं बॉम्बे हाई कोर्ट में दर्ज की गई हैं। दोनों अदालतों में दायर याचिकाओं…

भाजपा की दो सहयोगी पार्टियों ने उठाए सवाल

September 26, 2026

नई दिल्ली। देश की विपक्षी पार्टियां तो मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ऊपर हमला कर ही रही हैं अब दो सहयोगी पार्टियों ने भी सवाल उठाए हैं। बिहार की दो सहयोगी पार्टियों के नेताओं ने चुनाव आयोग से ज्यादा स्पष्टता से अपनी बात रखने को कहा है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पहले यह…

ज्ञानेश कुमार के कार्यक्रम स्थगित

September 26, 2026

नई दिल्ली। अंग्रेजी के अखबार ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ के खुलासे के तीन दिन हो गए हैं। लेकिन अभी तक मुख्य चुनाव आयुक्त या दोनों चुनाव आयुक्तों की ओर से आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। चुनाव आयोग की ओर से एक नोट जरूर जारी हुआ लेकिन जिन दो चुनाव आयुक्तों की 14 आपत्तियों…

logo