दिल्ली में सिर्फ 17 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

Categorized as राजनीति

दिल्ली की आबादी दो करोड़ के करीब है और डेढ़ करोड़ मतदाता हैं। अगर सिर्फ मतदाताओं की संख्या के लिहाज से देखें तो 70 लाख के आसपास वयस्क महिलाएं हैं, जो मतदाता हैं। लेकिन दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने महिला सम्मान के नाम पर जिस लक्ष्मी योजना की शुरुआत की है उसमें सिर्फ 17 लाख महिलाओं को ही हर महीने ढाई हजार रुपए होंगे। पहले अंदाजा लगाया जा रहा था कि दिल्ली की कम से कम 35 से 40 लाख महिलाओं को महिला सम्मान योजना का लाभ मिलेगा। लेकिन डेढ़ साल का समय लगा कर दिल्ली सरकार ने ऐसी छंटनी की है और ऐसे मानक तय किए हैं सिर्फ 17 लाख महिलाएं उसकी कसौटी पर लाभ लेने लायक दिखी हैं।

सोचें, 2025 की जनवरी में चुनाव प्रचार करते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया था कि दिल्ली की महिलाओं को ढाई हजार रुपए मिलेंगे। उन्होंने समय सीमा भी दी थी और कहा था कि आठ मार्च को महिला दिवस के दिन महिलाओं को पैसे मिलेंगे। लेकिन 2025 और 2026 दोनों का महिला दिवस निकल गया और महिलाओं को पैसे नहीं मिले। अब जाकर इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ है। इसमें महिलाओं को छांटने के कई नए पैमाने जोड़ दिए गए हैं। आय, रोजगार, सरकारी नौकरी आदि के पैमाने तो हैं ही इसमें एक पैमाना यह भी है कि महिला घर की सबसे बड़ी सदस्य होनी चाहिए। इन तमाम पैमानों पर कट छंट के सिर्फ 17 लाख नाम बचे हैं। इसी तरह के फॉर्मूले पर महाराष्ट्र सरकार ने 90 लाख से ज्यादा महिलाओं के नाम लाभार्थियों में से काट दिया है। ऐसा लग रहा है कि सरकारों ने इस तरह का रास्ता निकाला है कि योजना भी चलती रहे और ज्यादा बोझ भी नहीं पड़े।


Previous News Next News

More News

आप का अलायंस कांग्रेस के लिए खतरा

September 15, 2026

आम आदमी पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा अपने चुनाव जीतने का तो है लेकिन साथ ही दूसरा हिस्सा कांग्रेस को कमजोर करते जाने का भी है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गोवा और गुजरात में कांग्रेस का बड़ा नुकसान किया था। गुजरात में आप को 13 फीसदी के करीब वोट मिले थे,…

ब्रिक्स के लाइमलाइट से दूर रहे शाह

September 15, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ब्रिक्स नेताओं के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिए गए रात्रिभोज में शामिल हुए थे। वे अन्य केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही बस में सवार होकर भारत मंडपम पहुंचे थे। जेपी नड्डा, ओम बिरला, निर्मला सीतारमण आदि उसी बस में थे। हालांकि उससे पहले या उसके बाद…

ब्रिक्स से दक्षिण की राजनीति पर नजर

September 15, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान तमिल कवि तिरुवल्लुर की किताब तिरूवक्कुल की प्रति रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भेंट की। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया भर के नेताओं का स्वागत जिस बैकग्राउंड में किया वह तमिलनाडु के रामनाथस्वामी मंदिर का था। हालांकि कहने को कहा जा सकता है कि हर…

नंदीग्राम में ममता का तीसरा उम्मीदवार

September 15, 2026

ममता बनर्जी विधानसभा की दो सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव में किसी सीट से नहीं लड़ रही हैं। पहले माना जा रहा था कि वे चुनाव लड़ सकती हैं। हुमायूं कबीर ने उनको अपनी खाली की हुई सीट से लड़ने का प्रस्ताव दिया था। यह भी कहा जा रहा था कि वे नंदीग्राम से…

संघ परिवार: किस का पैरोकार?

September 15, 2026

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अमेरिका में कहा: “यदि कोई हिन्दू सोचे, कि भारत में कोई मुस्लिम नहीं रहना चाहिए, तो वह हिन्दू नहीं है। यदि आप अपने को हिन्दू कहना चाहते हैं, तो आप को विश्वास होना चाहिए कि सभी रास्ते एक ही लक्ष्य की ओर जाते हैं।” पूछना चाहिए: यदि वे इतना अभेद…

logo