बंगाल में अलग प्रयोग चल रहा है

Categorized as राजनीति

पश्चिम बंगाल सरकार ने स्कूलों में बच्चों के मिड डे मील में अंडा शामिल करने का ऐलान किया है। इससे लेफ्ट, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के नेता काफी खुश हैं कि उन्होंने दबाव डाल कर सरकार को मजबूर किया कि वह बच्चों के खाने में अंडा शामिल करे। लेकिन क्या सचमुच सरकार को लगा है कि बच्चों को पोषक भोजन देने के लिए जरूरी है कि उसमें प्रोटीन के सोर्स के तौर पर अंडा शामिल किया जाए या सरकार विपक्ष के दवाब में झुक गई है? ऐसा कुछ भी नहीं है। सरकार एक प्रयोग कर रही है और उस प्रयोग के लिहाज से थोड़े समय के लिए अंडा बंद किया गया था। सोचें, इस बात की क्या जरुरत थी कि इस्कॉन को मिड डे मील का जिम्मा दिया जाए और वह सात्विक बता कर भोजन परोसे?

असल में यह एक प्रयोग का हिस्सा है। अब भी इस्कॉन की ओर से बच्चों को सात्विक भोजन ही परोसा जाएगा और स्वंयसेवी समूहों के जरिए सरकार बच्चों को अंडा मुहैया कराएगी। बच्चों को खाने के समय अंडा मिलेगा लेकिन वह इस्कॉन की ओर से दिए जाने वाले खाने में शामिल नहीं होगा। इसका अर्थ है कि सरकार कभी भी इसे बंद कर सकती है। सोचें, एक तरफ पांच रुपए में आम लोगों के लिए मछली, चावल खिलाने का बंदोबस्त हुआ तो दूसरी ओर बच्चों के खाने से अंडा गायब कर दिया गया। इस्कॉन के कथित वैज्ञानिकों ने यह प्रचारित किया कि पनीर और सोया में अंडे से ज्यादा प्रोटीन होता है। इस तरह का प्रचार आगे भी जारी रहने वाला है।


Previous News Next News

More News

आप का अलायंस कांग्रेस के लिए खतरा

September 15, 2026

आम आदमी पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा अपने चुनाव जीतने का तो है लेकिन साथ ही दूसरा हिस्सा कांग्रेस को कमजोर करते जाने का भी है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गोवा और गुजरात में कांग्रेस का बड़ा नुकसान किया था। गुजरात में आप को 13 फीसदी के करीब वोट मिले थे,…

ब्रिक्स के लाइमलाइट से दूर रहे शाह

September 15, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ब्रिक्स नेताओं के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिए गए रात्रिभोज में शामिल हुए थे। वे अन्य केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही बस में सवार होकर भारत मंडपम पहुंचे थे। जेपी नड्डा, ओम बिरला, निर्मला सीतारमण आदि उसी बस में थे। हालांकि उससे पहले या उसके बाद…

ब्रिक्स से दक्षिण की राजनीति पर नजर

September 15, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान तमिल कवि तिरुवल्लुर की किताब तिरूवक्कुल की प्रति रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भेंट की। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया भर के नेताओं का स्वागत जिस बैकग्राउंड में किया वह तमिलनाडु के रामनाथस्वामी मंदिर का था। हालांकि कहने को कहा जा सकता है कि हर…

नंदीग्राम में ममता का तीसरा उम्मीदवार

September 15, 2026

ममता बनर्जी विधानसभा की दो सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव में किसी सीट से नहीं लड़ रही हैं। पहले माना जा रहा था कि वे चुनाव लड़ सकती हैं। हुमायूं कबीर ने उनको अपनी खाली की हुई सीट से लड़ने का प्रस्ताव दिया था। यह भी कहा जा रहा था कि वे नंदीग्राम से…

संघ परिवार: किस का पैरोकार?

September 15, 2026

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अमेरिका में कहा: “यदि कोई हिन्दू सोचे, कि भारत में कोई मुस्लिम नहीं रहना चाहिए, तो वह हिन्दू नहीं है। यदि आप अपने को हिन्दू कहना चाहते हैं, तो आप को विश्वास होना चाहिए कि सभी रास्ते एक ही लक्ष्य की ओर जाते हैं।” पूछना चाहिए: यदि वे इतना अभेद…

logo